सामान्य ज्ञान
1. लक्ष्मी को 2014 का अंतराष्ट्रीय महिला साहस अवार्ड किस कार्य के लिए दिया गया?
(अ) बलात्कार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए (ब) दहेज के खिलाफ आवाज उठाने के लिए (स) लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए (द) तेजाब हमले के खिलाफ आवाज उठाने के लिए
2. क्चढ्ढरूस्ञ्जश्वष्ट का सम्मेलन कितने साल बाद होता है?
(अ) एक साल बाद (ब) दो साल बाद (स) तीन साल बाद (द) चार साल बाद
3. क्चढ्ढरूस्ञ्जश्वष्ट का चौथा सम्मेलन निम्नलिखित में से किस देश में होगा?
(अ) बांग्लादेश (ब) थाईलैंड (स) भूटान (द) नेपाल
4. भारत मे विदेशी पर्यटकों के आगमन में फरवरी 2013 की तुलना में फरवरी 2014 में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
(अ) 5.2 प्रतिशत (ब) 6.2 प्रतिशत (स) 7.2 प्रतिशत (द) 8.2 प्रतिशत
5. क्यूसेक से क्या मापा जाता है?
(अ) जल की शुद्धता (ब) जल की गहराई (स) जल का बहाव (द) जल की मात्रा
6. किसी पिण्ड का भार?
(अ) पृथ्वी तल पर सब जगह समान होता है (ब) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है (स) विषुवत रेखा पर अधिक होता है (द) मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर अधिक होता है
7. कीड़ों तथा हानि पहुंचाने वाले तत्वों को घरों से दूर भगाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) अल्ट्रासोनिक तरंग (ब) रेडियो तरंग (स) इंफ्रारेड तरंग (द) सबसोनिक तरंग
8. विमानों के आंतरिक भागों की सफाई में किसका उपयोग किया जाता है?
(अ) पराश्रव्य तरंग (ब) ऑक्जैलिक अम्ल (स) अवश्रव्य तरंग (द) कार्बन डाइऑक्साइड
9. ध्वनि की चाल अधिकतम होती है?
(अ) वायु में (ब) निर्वात में (स) जल में (द) इस्पात में
10. ल्यूमेन किसका मात्रक है?
(अ) ज्योति तीव्रता का (ब) ज्योति फ्लक्स का (स) ज्योति तीव्रता और ज्योति फ्लक्स दोनों का (द) इनमें से कोई नहीं
11. क्यूरी किसकी इकाई का नाम है?
(अ) रेडियाएक्टिव धर्मिता (ब) तापक्रम (स) ऊष्मा (द) ऊर्जा
12. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई से माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
13. बल गुणनफल है?
(अ) द्रव्यमान और वेग का (ब) द्रव्यमान और त्वरण का (स) भार एवं वेग का (द) भार और त्वरण का
14. जब कोई व्यक्ति चंद्रमा पर उतरता है, तो उसके शरीर में उपस्थित?
(अ) पदार्थ की मात्रा में परिवर्तन होता है (ब) भार घट जाता है तथा मात्रा अपरिवर्तित रहती है (स) भारत में परिवर्तन होता है (द) मात्रा तथा भार दोनों में कमी होती है
15. उत्तरप्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री निम्नलिखित में से कौन थीं?
(अ) मायावती (ब) विजयालक्ष्मी पंडित (स) सुचेता कृपलानी (द) सरोजिनी नायडू
16. परतंत्र भारत में किस तिथि को और किसके नेतृत्व में प्रथम अंतरिम सरकार की स्थापना की गयी?
(अ)14 अगस्त,1945-डा. राजेन्द्र प्रसाद (ब)12 जुलाई, 1914-मोतीलाल नेहरू (स)2 सितंबर, 1946-जवाहर लाल (द)15 अगस्त, 1947-जवाहर लाल नेहरू
17. सम्राट अशोक के महल की प्रशंसा देव निर्मित महल के रूप में किसने अपने यात्रा संस्मरण में की थी?
(अ) फाह्यान (ब) मार्कपोलो (स) बिन्दुसार (द) कुणाल
18. निम्नलिखित किस रोग का उन्मूलन हो चुका है?
(अ) राजयक्ष्मा (ब) चेचक (स) बैक्टीरिया (द) जीवाणु
19. चमगादड़ अंधेरे में उड़ सकती है, क्योंकि?
(अ) अंधेरे से उसे साफ दिखाई देता है (ब) उसकी आंख का प्यूफिल बहुत बड़ा होता है (स) वे अति तीव्र ध्वनि तरंगे पैदा करती है, जो उसका नियंत्रण करती है (द) कोई भी चिडिय़ा ऐसा कर सकती है
20. डिजिटल कंप्यूटर निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) गणना (ब) मापन (स) विद्युत (द) लॉजिकल
21. सर्वाधिक तेज गति का प्रिंटर कौन सा है?
(अ) लेजर प्रिंटर (ब) जेट प्रिंटर (स) थर्मल प्रिंटर (द) डेसी ह्वील प्रिंटर
22. सुपर कंप्यूटर अन्य कंप्यूटरों से निम्नलिखित में से किस संदर्भ में भिन्न होते हैं?
(अ) बहुत अधिक कीमत (ब) वातानुकूलन की समस्या (स) परिकलन क्षमता एवं वृहत स्मृति भंडार (द) बहुआयामी उपयोग
23. अपने नाखून काटने से हमें पीड़ा क्यों नहीं होती?
(अ)नाखून रूधिर वाहिकाओं से जुुड़ा नहीं होता है (ब)नाखून काटने पर तेजी से बढ़ते हैं इसलिए ऐसा किया जाता है (स)वह शरीर का आवश्यक और निर्जीव अंग होता है (द)इनमें से कोई नहीं
24. प्रत्येक सामान्य व्यक्ति के शरीर में लगभग कितना रक्त होता है?
(अ) 3 लीटर (ब) 4 लीटर से 5 लीटर (स) 10 लीटर (द) 2 लीटर
25. जब कोई विधेयक संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कर दिया गया है तब वह राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और राष्ट्रपति घोषित करेगा कि वह विधेयक पर अनुमति देता है या अनुमति रोक लेता है, किस अनुच्छेद में कहा गया है?
(अ)108 (ब) 109 (स) 110 (द) 111
----
सही जवाब-1.(द) तेजाब हमले के खिलाफ आवाज उठाने के लिए, 2.(द) चार साल, 3.(द) नेपाल, 4.(स) 7.2 प्रतिशत 5.(स) जल का बहाव, 6.(ब) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है, 7.(अ)अल्ट्रासोनिक तरंग, 8.(अ) पराश्रव्य तरंग, 9.(द)इस्पात में, 10.(ब) ज्योति फ्लक्स का,11.(अ) रेडियाएक्टिव धर्मिता, 12.(अ) कैलोरी, 13.(ब) द्रव्यमान और त्वरण का, 14.(ब) भार घट जाता है तथा मात्रा अपरिवर्तित रहती है, 15.(स) सुचेता कृपलानी, 16.(स)2 सितम्बर, 1946-जवाहर लाल, 17. (अ) फाह्यान,18.(द) जीवाणु, 19.(स) वे अति तीव्र ध्वनि तरंगे पैदा करती है, जो उसका नियंत्रण करती है, 20.(अ) गणना, 21.(अ) लेजर प्रिंटर, 22.(स) परिकलन क्षमता एवं वृहत स्मृति भंडार, 23.(अ)नाखून रूधिर वाहिकाओं से जुुड़ा नहीं होता है, 24.(ब) 4 लीटर से 5 लीटर, 25.(द) 111।
जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसे के दो साल हो गए हैं। जापान में 11 मार्च 2011 को आए भूकंप के बाद उठी विनाशकारी सुनामी लहरों की चपेट में फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र आ गया था। इस संयंत्र को भारी नुकसान हुआ था। संयंत्र से हुए विकिरण रिसाव के चलते आस-पास के इलाके को खाली करवाना पड़ा था। इस घटना ने परमाणु ऊर्जा की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।
11 मार्च 2011 के हुए तीन हादसों ने 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली। ताजा आंकड़ों के अनुसार फुकुशिमा के हादसे में जापान का नुकसान अब तक के अनुमान से ज्यादा है। परमाणु संयंत्र चलाने वाली कंपनी टेपको के अनुसार हर्जाने की रकम 97 अरब यूरो को पार कर सकती है। परमाणु दुर्घटना वाले रिएक्टर में दो साल बाद भी रेडियोधर्मिता काफी ऊंची है। यहां रोबोट से काम लिया जाता है। दुर्घटनाग्रस्त रिएक्टर में साफ सफाई के लिए एक नए प्रकार के रोबोट का इस्तेमाल हो रहा है। उसका नाम सुपर जिराफ है। 2.25 मीटर लंबा और 80 सेंटीमीटर चौड़ा रोबोट 150 किलोग्राम का वजन उठा सकता है।
इस दुर्घटना के बाद सरकार के संकट प्रंबधन की बड़ी आलोचना हुई थी। रिएक्टर चलाने वाली कंपनी टेपको ने बाद में माना कि वह प्राकृतिक विपदा का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुर्घटना के इलाके में कैंसर का खतरा थोड़ा ही बढ़ा है। चिकित्सकों के एक अंतरराष्ट्रीय संगठन को 80 हजार लोगों के कैंसर होने का खतरा है। अभी भी बहुत से इलाके प्रदूषित हैं। ग्रीनपीस ने फरवरी में फुकुशिमा की कुछ जगहों पर 10 मिलिसीवर्ट प्रति घंटे से ज्यादा का परमाणु प्रदूषण मापा।
एल नीनो एवं ला नीनो पृथ्वी की सर्वाधिक शक्तिशाली घटनाएं हैं जो पूरे ग्रह के आधे से अधिक भाग के मौसम को परिवर्तित करती है। ला-नीनो का शाब्दिक अर्थ है छोटी बच्ची। एल-नीनो में समुद्री सतह गर्म होती है वहीं ला-नीनो में समुद्री सतह का तापमान बहुत कम हो जाता है। यूं तो सामान्य प्रक्रिया के तहत पेरु तट का समुद्री सतह ठंडी होती है लेकिन यही घटना जब काफी देर तक रहती है तो तापमान में असामान्य रूप से गिरावट आ जाती है। इस घटना को ला-नीनो कहा जाता है।
यह घटना सामान्यत: एल नीनो के बाद होती है। ला नीनो को कभी-कभी एल वीयो, छोटी बच्ची, अल नीनो-विरोधी अथवा केवल ‘एक ठंडी घटना’ अथवा एक ‘ठंडा प्रसंग’ कहा जाता है। ला नीनो (ला नी न्या के रूप में उच्चरित) प्रशांत महासागर का ठंडा होना है।
ला नीनो वर्ष के दौरान यूएस में दक्षिण-पूर्व में शीतकालीन तापमान सामान्य से कम होता है एवं उत्तर-पश्चिम में सामान्य से ठंडा होता है। दक्षिण-पूर्व में तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म एवं उत्तर-पश्चिम में सामान्य से अधिक ठंडा होता है। पश्चिमी तट पर हिमपात एवं वर्षा तथा अलास्का में असामान्य रूप से ठंडे मौसम का अनुभव किया जाता है। इस अवधि के दौरान यहां पर, अटलांटिक में सामान्य से अधिक संख्या में तूफान आते हैं।
जब शरीर में दोनों किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है और वे ज्यादा पानी और विशाक्त पदार्थों को खून से छानकर यूरीन के जरिए बाहर निकालने में सक्षम नहीं रह जाते, तो इस अवस्था को क्रॉनिक किडनी डिजीज कहते हैं।
अगर इस बीमारी का आरंभिक स्टेज पर ही पता लगा लिया जाए, तो इलाज मुमकिन है, नहीं तो आगे डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है, जो बेहद मंहगा और जटिल इलाज है। इस बीमारी दो प्रमुख कारण हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज है। तेजी से बढ़ते हुए मोटापे की महामारी में दोनों बीमारियों की आशंका ज्यादा होती है।
ब्राउन क्लॉउड या भूरे बादल। कुछ नम स्थितियों में, यह कुहरा बनाता है। ब्राउन क्लॉउड = धुआं + कुहरा + नमी + धूल कण से बनता है। यह दहन (जैसे लकड़ी को जलाने, कारों और कारखानों आदि), बायोमास के जलने और अधूरे दहन के साथ औद्योगिक प्रक्रियाओं से हवा में मिले अणुओं और प्रदूषकों से बनता है। ये बादल शीतकालीन मानसून (नवंबर / दिसंबर से अप्रैल) से जुड़ा हुआ है, इस दौरान हवा से प्रदूषकों को धोने के लिए बरसात भी नहीं होती।
वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लेशियरों के इस कदर तेज़ी से पिघलने की वजह ग्लोबल वार्मिंग के साथ-साथ ब्राउन क्लाउड है। दरअसल, ब्राउन क्लाउड प्रदूषण युक्त वाष्प की मोटी परत होती है और ये परत तीन किलोमीटर तक मोटी हो सकती है। इस परत का वातावरण पर विपरीत असर होता है और ये जलवायु परिवर्तन में अहम भूमिका निभाती है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम यानी यूएनईपी की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की तलहटी में भी काले धूल के कण हैं और इनका घनत्व प्रदूषण वाले शहरों की तरह है।
चीन और भारत पर भूरे बादलों का प्रभाव कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण शाखा के लिए की गई एक शोध से साबित होता है कि एशियाई शहर खतरनाक भूरे बादलों की चपेट में आते जा रहे हैं। एनवायरमेंट न्यूज नेटवर्क की इस शोध से पता चला है कि अधिकतर एशियाई शहरों में सूरज की 25 प्रतिशत किरणें धरती तक पहुंच ही नहीं पाती है, क्योंकि प्रदूषण की वजह से बने भूरे बादल उन्हें आकाश में ही रोक लेते हैं। ये बादल कभी-कभी तो 3 किलोमीटर गहरे होते हैं। इससे सबसे अधिक प्रभावित शहर चीन का ग्वानजाउ है, जो 1970 से ही धुएं के बादलों से घिरा हुआ है।
इसके अलावा जिन शहरों पर सबसे अधिक खतरा है, वे हैं बैंकाक, बीजिंग, ढाका, कराची, कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, सिओल, शंघाई, शेनजाउ और तेहरान।
ऐतिहासिक गांव पलासी पूर्व-मध्य पश्चिम बंगाल राज्य यानी पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख नगर है। यह शहर भागीरथी नदी के ठीक पूर्व में बसा हुआ है। पलासी में 1757 मे बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और राबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना के बीच निर्णायक युद्ध हुआ था। इस युद्ध में अंग्रेजों की जीत हुई थी।
राबर्ट क्लाइव को नवाब के विश्वासघाती सेनापतियों का भी सहयोग मिला। क्लाइव को बंगाल में ब्रिटिश कारखाने को पुर्नस्थापित करने के लिए मद्रास से कुमुक के साथ भेजा गया था। पलासी की लड़ाई ने बंगाल में ब्रिटिश अधिग्रहण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इस युद्ध स्थल पर एक स्मारक बना दिया गया था, जो भागीरथी नदी की धारा में परिवर्तन होने के कारण आखिरकार बह गया है।
1. चाय में लाल रस्ट रोग किसके कारण होता है?
(अ) जीवाणु (ब) लाइकेन (स) कवक (द) हरे शैवाल
2. नींबू का कैंकर रोग किससे होता है?
(अ) कवक (ब) जीवाणु (स) विषाणु (द) निमेटोड्स
3. मिलीबग किस फसल से संबंधित है?
(अ) सरसों (ब) गेहूं (स) आम (द) बैगन
4. निम्नलिखित में से किस कवक के कारण बाजरे में ग्रीन इयर रोग होता है?
(अ) स्केलेरोस्पोरा ग्रेमिकोला (ब) फाइटोफ्थेरा इन्फेस्टेन्स (स) क्लेवीसेप्स परपूरिया (द) सर्कोस्पोरा पर्सोनेटा
5. समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय नहीं होते हैं, क्योंकि?
(अ) भूमि बलुई होती है (ब) जलवायवीय विभिन्नता होती है (स) स्पष्ट जलवायवीय भिन्नता नहीं होती है (द) वायुमंडलीय में प्रचुर नमी होती है
6. शाखाओं में पत्तियां झड़ जाती है, इसका कारण क्या है?
(अ) अपना जीवन काल पूर्ण करने से (ब) वायुमंडलीय तापमान में गिरावट से (स) कॉर्क के बाहर विलगन परत के बन जाने से (द) दैनिक काल के छोटा हो जाने से
7. भाषा के संबंध में हिंदी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
(अ) अमीर खुसरो (ब) मलूक दास (स) माखनलाल चतुर्वेदी (द) रामधारी सिंह दिनकर
8. भारत की निम्नलिखित में से किस भाषा को इटालियन ऑफ द ईस्ट कहा जाता है?
(अ) बांग्ला (ब) तमिल (स) तेलुगू (द) मलयालम
9. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहां बोली जाती है?
(अ) हिमाचल प्रदेश (ब) जम्मू-कश्मीर (स) उत्तराखंड (द) असम
10. भारत के किस प्रांत में कोंकणी भाषा बोली जाती है?
(अ)केरल तथा कर्नाटक (ब) महाराष्ट्र तथा गोवा (स) उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल (द) आंध्रप्रदेश तथा उड़ीसा
11. अशोक का मानसेहरा तथा शाहबाजगढ़ी अभिलेख किस लिपि में है?
(अ) ब्राह्मी लिपि (ब) खरोष्ठी लिपि (स) अरमाइक लिपि (द) देवनागरी लिपि
12. कौन सा स्थान विजयनगर साम्राज्य में गलीचा निर्माण के लिए प्रसिद्ध था?
(अ) पुलीकट (ब) विजयनगर (स) कालीकट (द) वारंगल
13. मीनाक्षी मंदिर कहां स्थित है?
(अ) महाबलिपुरम (ब) मदुरई (स) चेन्नई (द) कोलकाता
14. मालवा के किस शासक के शासनकाल में मालवा राज्य का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया?
(अ) महमूद शाह (ब) गयासुद्दीन शाह (स) हुसंग शाह (द) बाज बहादुर
15. अहमदाबाद की स्थापना किसने की?
(अ) अहमदशाह प्रथम ने (ब) मुहम्मद शाह (स) महमूद बेगड़ा (द) इनमें से कोई नहीं
16. महमूद बेगड़ा किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था?
(अ) मालवा (ब) गुजरात (स) खानदेश (द) जौनपुर
17. कश्मीर के प्रसिद्ध शासक जेन उल आबिदीन ने महाभारत, राजतरंगिनी आदि संस्कृत ग्रंथों का अनुवाद किस भाषा में करवाया?
(अ) उर्दू में (ब) अरबी में (स) फारसी में (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्न में कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना मानी गई है?
(अ) एतुतगोई (ब) पादकिल्कणेक्कू (स) तोलकाप्पियम् (द) इनमें से कोई नहीं
19. निम्नलिखित राजवंशों में किसका उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है?
(अ) कदम्ब (ब) चेर (स) चोल (द) पाण्ड्य
20. तोलक्कप्पियम् ग्रंथ संबंधित है?
(अ) प्रशासन से (ब) विधि से (स) व्याकरण और काव्य से (द) उपर्युक्त सभी से
21. दिल्ली का सुल्तान, जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग दीवान ए खैरात (दान विभाग) स्थापित किया, वह था?
(अ) इल्तुतमिश (ब) फिरोज तुगलक (स) गयासुद्दीन शाह (द) बहलोल लोदी
22. हार्मोन, एंजाइमों से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
(अ) हार्मोन केवल पौधों में ही पाए जाते हैं, जबकि एंजाइम जंतु एवं पौधों दोनों में होते है (ब)एंजाइम केवल जन्तुओं में पाये जाते हैं जबकि हार्मोन जंतु एवं पौधो दोनों में स्रावित होते हैं (स) हार्मोन उपापचयी क्रियाओं में पूर्ण रूप से खर्च हो जाते हैं (द)हार्मोन उपापचय में बिलकुल भी काम नहीं आते
23. जल वाष्प कणों के संघनन के फलस्वरूप वायुमंडल की निचली परत में उपस्थित जल की बूंदें कहलाती हैं?
(अ) धुंध (ब) कोहरा (स) तुहिन (द) इनमें से कोई नहीं
24. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य
25. प्रसिद्ध तीर्थ नगर बद्रीनाथ किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) मंदाकिनी नदी के तट पर (ब)भागीरथी नदी के तट पर (स)गोदावरी नदी के तट पर (द) अलकनंदा नदी के तट पर
26. हमें प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?
(अ) हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं
27. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?
(अ) इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजोइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में
--
सही जवाब- 1.(द) हरे शैवाल, 2.(ब) जीवाणु, 3.(अ) सरसों, 4.(अ) स्केलेरोस्पोरा ग्रेमिकोला, 5.(स) स्पष्ट जलवायवीय भिन्नता नहीं होती है, 6.(स) कॉर्क के बाहर विलगन परत के बन जाने से, 7.(अ) अमीर खुसरो, 8.(स) तेलुगू, 9.(ब) जम्मू-कश्मीर, 10.(ब) महाराष्ट्र तथा गोवा, 11.(ब) खरोष्ठी लिपि, 12.(स) कालीकट, 13.(ब) मदुरई, 14.(द) बाज बहादुर, 15.(अ) अहमदशाह प्रथम ने, 16.(ब) गुजरात, 17.(स) फारसी में, 18.(अ) एतुतगोई, 19.(ब) चेर, 20.(स) व्याकरण और काव्य से, 21.(ब) फिरोज तुगलक, 22.(स)हार्मोन उपापचयी क्रियाओं में पूर्ण रूप से खर्च हो जाते हैं, 23.(अ)धुंध, 24.(स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य, 25.(द) अलकनंदा नदी के तट पर, 26.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 27.(अ)इओसीन महाकल्प में।
1. केवलादेव घना पक्षी विहार कहां स्थित है?
(अ) अलवर, राजस्थान (ब) भरतपुर, राजस्थान (स) सवाई माधोपुर, राजस्थान (द) चिंगलपेट, तमिलनाडु
2. नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) छत्तीसगढ़ (द) उत्तराखंड
3. मानस वन्य अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) असम (स) सिक्किम (द) मिजोरम
4. मूंगफली में दाने का औसत प्रतिशत होता है?
(अ) 50 (ब) 60 (स) 70 (द) 80
5. वह स्थान, जहां केंद्रीय शुष्क भूमि खेती अनुसंधान संस्थान विद्यमान है, वह है?
(अ) बेंगलुरु (ब) नई दिल्ली (स) झांसी (द) हैदराबाद
6. खेतड़ी किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) सोना (ब) कोयला (स) तांबा (द) लौह अयस्क
7. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?
(अ) केरल (ब) उड़ीसा (स) मध्य प्रदेश (द) झारखंड
8. पलामू और लोहरदगा निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) तांबा (ब) बॉक्साइट (स) लौह अयस्क (द) मैंगनीज
9. जिप्सम प्रचुर मात्रा में कहां उपलब्ध है?
(अ) बिहार (ब) गुजरात (स) मध्यप्रदेश (द) राजस्थान
10. तेराताली लोकनृत्य कहां का है?
(अ) केरल का (ब) राजस्थान का (स) मध्यप्रदेश का (द) तमिलनाडु का
11. करमा लोकनृत्य भारत के किस राज्य में प्रचलित है?
(अ) छत्तीसगढ़ (ब) उड़ीसा (स) पश्चिम बंगाल (द) आंध्रप्रदेश
12. राजस्थान का प्रमुख लोकनृत्य है?
(अ) गरबा (ब) गिद्धा (स) घूमर (द) बिहू
13. वैष्णो देवी मंदिर किस राज्य में स्थित है?
(अ) गुजरात (ब) उत्तराखंड (स) जम्मू-कश्मीर (द)हिमाचल प्रदेश
14. उत्तरी धाम कहलाता है?
(अ) बद्रीधाम (ब) पुरी (स) द्वारिका (द) मैसूर
15. गोवर्धन पीठ कहां अवस्थित है?
(अ) बद्रीनाथ (ब) पुरी (स) द्वारिका (द) मैसूर
16. सोने तथा चांदी के दो टुकड़े जिनमें प्रत्येक का शून्य स्थान में वजन 100 ग्राम हैं, यदि पिघल कर एक द्रव बन जाते है तो?
(अ) सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा (ब)चांदी के टुकड़े का वजन अधिक होगा (स) दोनों का वजन बराबर होगा (द)उनका सापेक्ष वजन द्रव की घनता पर निर्भर करेगा
17. आनुवंशिकी के जनक माने जाते है?
(अ)चाल्र्स डार्विन (ब) टॉमस हण्ट मॉर्गन (स)जॉन ग्रेगर मेण्डल (द)इनमें से कोई नहीं
18. विदेशी व्यापार नीति में सुधारों का प्रमुख उद्देश्य है
(अ)व्यापार-प्रणाली का उदारीकरण (ब)व्यापार-प्रणाली का अधिक नियंत्रण (स) सरकारी क्रियाओं का विस्तार (द) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
19. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय ब्रिटेन में कौन सा दल सत्ता में था?
(अ) लेबर दल (ब) कंजर्वेटिव दल (स) लिबरल दल (द) लेबर और कंजर्वेटिव दल
20. तालीकोटा का युद्ध कब हुआ था?
(अ) सन् 1526 (ब) सन् 1565 (स) सन् 1576 (द) सन् 1586
21. विजयनगर कालावधि में विदेशी यात्री, जो भारत आया, वह कौन था?
(अ) मेगस्थनीज (ब) ह्वेनसांग (स) फाह्यान (द) निकोलो कोन्टी
22. निम्नलिखित में से किस तिथि तक ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ देने की घोषणा की थी?
(अ) फरवरी, 1947 तक (ब) अगस्त, 1947 तक (स) दिसंबर, 1947 तक (द) जून, 1948 तक
23. गोल्डन थे्रशहोल्ड नामक कविता संग्रह की रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं?
(अ) अरुणा आसफ अली (ब) एनीबेसेंट (स) सरोजिनी नायडू (द) विजयालक्ष्मी पंडित
24. दार्जिलिंग कहां स्थित है?
(अ) हिमाचल प्रदेश में (ब) पश्चिम बंगाल में (स) उत्तराखंड में (द) सिक्किम में
25. प्रसिद्ध छोटा इमामबाड़ा कहां स्थित है?
(अ) लखनऊ में (ब) आगरा में (स) जयपुर में (द) दिल्ली में
26. फोर्ट विलियम कहां स्थित है?
(अ) चेन्नई में (ब) मुसलीपट्टनम में (स) कोलकाता में (द) नई दिल्ली में
27. वायुमंडल को क्षोभमंडल, समताप मंडल आदि परतों में विभाजित करने का मुख्य आधार क्या है?
(अ) तापमान (ब) वायुदाब (स) संघटन (द) घनत्व
28. समताप मंडल में ओजोन परत का कार्य है?
(अ) भूमंडलीय ताप को स्थिर रखना (ब) भूकंपों की आकृति को घटाना (स) मानसूनों की विफलता को बचाना (द) भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना
29. सुपरसोनिक विमानों की उड़ान के लिए सर्वाधिक सुविधाजनक वायुमंडलीय परत है?
(अ) क्षोभ मंडल (ब) समताप मंडल (स) मध्य मंडल (द) आयन मंडल
30. भारत में प्रथम तार सेवा की शुरुआत हुई?
(अ) लखनऊ-कानपुर के मध्य (ब) मुंबई-थाणे के मध्य (स) इलाहाबाद-नैनी के मध्य (द) कोलकाता-डायमंड हार्बर के मध्य
31. हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्बारा वायु में ऊपर जाकर फट जाता है, क्योंकि?
(अ) हाइड्रोजन का भार बढ़ जाता है (ब) वायुदाब बढ़ जाता है (स) हाइड्रोजन का दाब घट जाता है (द) वायुदाब घट जाता है
---
सही जवाब- 1.(ब) भरतपुर, राजस्थान, 2.(द) उत्तराखंड, 3. (ब) असम, 4.(स) 70, 5.(ब) नई दिल्ली, 6.(स) तांबा, 7.(ब) उड़ीसा, 8.(ब) बॉक्साइट, 9.(द) राजस्थान, 10.(ब) राजस्थान का, 11.(अ) छत्तीसगढ़, 12.(स) घूमर, 13.(स) जम्मू-कश्मीर, 14. (अ) बद्रीधाम, 15.(ब) पुरी, 16.(अ)सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा, 17.(ब) टॉमस हण्ट मॉर्गन, 18.(अ)व्यापार-प्रणाली का उदारीकरण, 19.(अ) लेबर दल, 20.(ब) सन् 1565, 21.(द) निकोलो कोन्टी, 22.(द) जून, 1948 तक, 23.(स) सरोजिनी नायडू, 24.(ब) पश्चिम बंगाल में, 25.(अ) लखनऊ में, 26.(स) कोलकाता में, 27.(अ) तापमान, 28.(द) भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना, 29.(ब) समताप मंडल, 30.(द) कोलकाता-डायमंड हार्बर के मध्य, 31.(द) वायुदाब घट जाता है।
शुंग वंश मौर्य वंश के पश्चात का राजवंश हैं। हर्षचरित और पुराणों से पता चलता है कि सेनापति पुष्यमित्र ने अपने अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की। पुष्यमित्र का साम्राज्य दक्षिण में नर्मदा तक फैला हुआ था तथा विदिशा उसके राज्य का एक प्रमुख नगर था। मालविकाग्निमित्रम’ के अनुसार पुष्यमित्र वे शासन काल में उसका पुत्र अग्निमित्र विदिशा में गोप्तु (उपराजा) के रुप में शासन का संचालन करता था। अग्निमित्र ने विदर्भ के शासक यज्ञसेन के साथ युद्ध करके विदर्भ के एक बड़े हिस्से पर अधिकार कर लिया।
सन् 48 ई. पू. में पुष्यमित्र की मृत्यु हो गयी। पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार इस वंश में कुल 10 शासक हुए - पुष्यमित्र,अग्निमित्र, वसुज्येष्ठ ,वसुमित्र, अंध्रक (ओद्रक), पुलिद्वक, घोष, वज्रमित्र, भागभद्र और, देवभूति।
इन सबने मिलकर 112 वर्ष तक राज्य किया ।अग्निमित्र के उत्तराधिकारियों के संबंध में विशेष रुप से कुछ ज्ञात नहीं है। पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर पांचवें शासक ओद्रक (अंधक) व नौंवे शासक भागभद्र के विदिशा में राजनीतिक गतिविधियों का साक्ष्य मिलता है। कहा जाता है कि नौवें शासक भागभद्र का संबंध विदिशा स्थित गरुड़ स्तंभ से है, जिसे स्थानीय लोग खानबाबा (खम्भबाबा) के नाम से पुकारते है। यहां उत्कीर्ण लेख के अनुसार यूनानी शासक अंतलिकित ने अपने राजदूत हेलियोदोरस को भारतीय नरेश भागभ्रद की राजसभा में राजदूत के रुप में भेजा था। विदिशा में रहते हुए हेलियोदोरस भागवत धर्म का अनुयायी बन गया तथा विष्णु मंदिर के सम्मुख एक गरुड़- स्तंभ का निर्माण करवाया।
पुराणों के अनुसार अंतिम राजा देवभूमि अति कामुक था। उसके अमात्य कण्ववंशीय वसुदेव ने उसकी हत्या कर कण्व वंश की स्थापना की।
पाता या पातचित्र या पटचित्र ओड़ीशा लोककला की पहचान है। प्राचीन काल में इस कला को राजाओं महाराजाओं का संरक्षण प्राप्त था। विदेशी शासन के समय भारत की अन्य लोककलाओं की तरह इसको भी बहुत क्षति पहुंची लेकिन आज यह पुन: अपनी जड़ें मज़बूत कर रही है।
पंद्रहवी और सोलहवी शताब्दी में जगन्नाथ जी का प्रचार करने के उद्देश्य से यह कला प्रचलित हुई थी। ये कलाकृतियां मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती हैं, भित्तिचित्र या दीवारों पर बनाई जाने वाली कलाकृतियां, पटचित्र या कपड़े पर बनाई जाने वाली कलाकृतियां और ताल पटचित्र या ताड़ के पत्तों बनाई जाने वाली कलाकृतियां। इनके प्राचीन स्वरूप में शुरू से आज तक अधिक परिवर्तन नहीं आया है। हालांकि नए -नए प्रयोग होते रहे हैं।
परंपरागत चित्रकला में राधा, कृष्ण, सरस्वती, दुर्गा और गणेश और भगवान जगन्नाथ की तस्वीरें ज्यादा बनाई जाती हैं ।
रबारी एक ऐसा यायावर समुदाय है जो कि गुजरात और राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में जीवित रहने और अपने को अनुकूलित करने की असाधारण क्षमता के लिए विख्यात है। यह समुदाय विशेषकर कढ़ाई, मोती के काम और कांच, गारे की मूर्तिकला जैसी विशिष्ट कलाओं के लिए विख्यात है। उनकी द्वारा की जाने वाली कढ़ाई को भी रबारी कढ़ाई के नाम से जाना जाता है।
रबारी महिलाएं गारे की मूर्तियां स्वयं बनाती हैं। वे अपनी भेड़ों से प्राप्त ऊन को परम्परागत रुप में कातती हैं और फिर ऊनी सूट, दुपट्टे, कम्बल, पगडिय़ां बनाने के लिए स्थानीय बुनकरों को दे देती हैं। रबारी महिलाओं की सब से बड़ी पहचान उनके हस्तकौशल से होती है।
रबारी महिलाएं अनेक प्रकार की पोशाकों, बैगों, घरेलू सजावटी सामान और पशुओं के साज-सामान पर कढ़ाई करती हैं। जिन वस्तुओं पर वे कढ़ाई करती हैं वे उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं, रिवाजों, और मूल्यों को उभारती हैं। लड़कियां परम्परागत रुप में ब्लाउजों, स्कर्ट, दुपट्टों, दीवारों की हैंगिंग, तकियों, पर्स और कोठालों, जो कि दहेज भरने की बोरियां होती है, पर कढ़ाई करती हैं और यह सब उनके दहेज में उनके योगदान के रुप में होता है।
कुछ कढ़ाइयों में विशेष रिवाजों पर बल दिया जाता है। बहुत खूबसूरत ढंग से कढ़ाई किया हुआ कोठालिया-ऐसा पर्स जिसमें वर पान और सुपारी के आनुष्ठानिक उपहार ले जाता है, पारिवारिक सम्बन्ध बनाए रखने के लिए आदान-प्रदान के महत्व का परिचायक है। लुडी दुपट्टों पर कढ़ाई रबारी महिलाओं द्वारा पालन की जाने वाली परम्परागत शालीनता अर्थात लाज का महत्व दर्शाती है।
बड़ी आयु की रबारी महिलाएं काले वस्र पहनती हैं जो कि आनुष्ठानिक शोक के परिचायक होते हैं। शोक के समय युवा महिला रंगीन ब्लाउज़ पहनती हैं जिनके किनारों पर बारीक कढ़ाई की हुई होती है जो कि यह दर्शाती है कि महिला शोक मना रही है। जो महिला विधवा नहीं है उसके लिए अपने ब्लाउज़ पर क्रासनुमा निशान लगाना जरुरी है। उनके घाघरे पर रंगीन धागों और चांदी चढ़े कांच के टुकड़ों से खूबसूरत कढ़ाई की हुई होती है।
1. न्यूजीलैंड में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में उतरने वाली गर्म शुष्क एवं धूल भरी स्थानीय हवा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ) ब्रिक फील्डर (ब) नारवेस्टर (स) टै्रमोण्टेन (द) साण्टाअना
2. आर्य भारत में संभवत: कहां से आए?
(अ) यूरोप से (ब) मध्य एशिया से (स) पूर्वी एशिया से (द) अन्य क्षेत्रों से
3. सभा और समिति प्रजापति की दो पुत्रियां थी, उसका उल्लेख किस वेद में मिलता है?
(अ) ऋग्वेद में (ब) यजुर्वेद में (स) सामवेद में (द) अथर्ववेद में
4. ऋग्वैदिक युग की प्राचीनतम संस्था कौन सी थी?
(अ) सभा (ब) समिति (स) विदथ (द) परिषद्
5. भागवत संप्रदाय के विकास में किसका योगदान अधिक था?
(अ) पार्थियन (ब) हिंद यूनानी (स) कुषाण (द) गुप्त
6. भगवान महावीर का प्रथम शिष्य कौन था?
(अ) जमालि (ब) योसुद (स) बिपिन (द) प्रभाष
7. प्रसिद्ध यूनानी राजपूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?
(अ) अशोक (ब) हर्षवर्धन (स) चंद्रगुप्त मौर्य (द) हेमू
8. निम्नलिखित में से कौन सा राजा प्राय: जनता के संपर्क में रहता था?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) अशोक (स) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य (द) बिंदुसार
9. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में हैं?
(अ) प्राकृत व ब्राह्मी (ब) संस्कृत व ब्राह्मी (स) पालि व ब्राह्मी (द) इनमें से कोई नहीं
10. कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?
(अ) भारत इस्लाम शैली (ब) भारत ईरानी शैली (स) भारत चीन शैली (द) भारत ग्रीक (यूनानी) शैली
11. डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में कहां स्थापित की?
(अ) सूरत (ब) कालीकट (स) मसूलीपट्टनम (द) पुलीकट
12. सीकरी और आगरा पहुंचने वाला पहला अंग्रेज व्यापारी था?
(अ) राल्फ फिच (ब) जॉन मिल्डेन हौल (स) विलियम हॉकिन्स (द) सर टामस रो
13. सुगौली की संधि (1816 ई.) किनके बीच संपन्न हुई थी?
(अ) ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल (ब) ईस्ट इंडिया कंपनी और मिथिला (स) ईस्ट इंडिया कंपनी और अवध (द) अवध का नवाब और नेपाल
14. हड़प नीति के अंतर्गत कौन से भारतीय राज्य कब्जे में किए गए थे?
(अ) झांसी, नागपुर व ट्रावणकोर (ब) झांसी, नागपुर व सतारा (स) झांसी, सतारा व मैसूर (द) मैसूर, सतारा व भावनगर
15. वोडयार के शासक कौन थे?
(अ) मैसूर रियासत (ब) ट्रावणकोर (स) विजयनगर (द) इनमें से कोई नहीं
16. पहली बार किस कारखाना अधिनियम में बच्चों की सुरक्षा के उपाय के प्रावधान किए गए?
(अ) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881 (ब) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891 (स) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1911 (द) इनमें से कोई नहीं
17. पहली बार किस कारखाना अधिनियम के तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित किए गए?
(अ) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881 (ब) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891 (स) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1911 (द) भारतीय मजदूर संघ अधिनियम, 1926
18. निम्रलिखित में से कौनसा मूल अधिकार भारतीय संविधान में नागरिकों को नहीं दिया गया है?
(अ) देश के किसी भी भाग में बसने का अधिकार (ब) लैंगिक समानता का अधिकार (स) सूचना का अधिकार (द) शोषण के विरूद्ध अधिकार
19. मेसेटा का पठार निम्न में से किस देश में स्थित है?
(अ) मैक्सिको (ब) ब्राजील (स) स्पेन तथा पुर्तगाल (द) उत्तर पूर्वी अफ्रीका
20. निम्नलिखित में से कौन पर्वतपदीय पठार है?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार
21. डायोड को वाल्व कहा जाता है, क्योंकि यह धारा को?
(अ) केवल तंतु से प्लेट की ओर बहने देता है (ब) केवल प्लेट से तंतु की ओर बहने देता है (स) दोनों ओर बहने देता है (द) दो वाल्व का कार्य करता है
22. मछलियों का पंख एवं पूछ का सडऩ रोग किससे होता है?
(अ) कवक (ब) वाइरस (स) जीवाणु (द) प्रोटोजोआ
23. प्वाइंट पेड्रो अथवा पिडूरुटागाला निम्न में से किस देश का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) पनामा (स) श्रीलंका (द) कम्बोडिया
24. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) बोलीविया का पठार (ब) कोलंबिया का पठार (स) तिब्बत का पठार (द) कोलोरेडो का पठार
25. बादलों की बिजली की चमक के काफी समय बाद बादलों की गर्जन सुनाई देती है, इसका कारण क्या है?
(अ) बादल ध्वनि तरंगों को रोक देते हैं (ब) गर्जन बाद में उत्पन्न होती है (स) प्रकाश निर्वात में चल सकता है, परंतु ध्वनि नहीं (द) प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल से बहुत अधिक है
26. विद्युत उत्पन्न करने के लिए कौन सी धातु का उपयोग किया जाता है?
(अ) यूरेनियम (ब) लोहा (स) तांबा (द) एल्युमीनियम
27. किसी लेजर में सभी परमाणु प्रकाश तरंगे उत्सर्जित करते हैं?
(अ) एक ही आकृति की (ब) एक ही आयाम की (स) एक ही कला (फेज) की (द) उपर्युक्त सभी
--
सही जवाब- 1.(ब) नारवेस्टर, 2.(ब) मध्य एशिया से, 3.(द) अथर्ववेद में, 4.(स) विदथ, 5.(ब) हिंद यूनानी, 6.(अ) जमालि, 7.(स) चंद्रगुप्त मौर्य, 8.(ब) अशोक, 9.(अ) प्राकृत व ब्राह्मी, 10.(द) भारत ग्रीक (यूनानी) शैली, 11.(स) मसूलीपट्टनम, 12.(अ) राल्फ फिच, 13.(अ) ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल, 14.(ब) झांसी, नागपुर व सतारा, 15.(अ) मैसूर रियासत, 16.(अ) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881, 17.(ब)भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891, 18.(स) सूचना का अधिकार, 19.(स) स्पेन तथा पुर्तगाल, 20.(ब) पेटागोनिया का पठार, 21.(ब)केवल प्लेट से तंतु की ओर बहने देता है, 22.(स) जीवाणु, 23.(स)श्रीलंका, 24.(स)तिब्बत का पठार, 25.(द) प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल से बहुत अधिक है, 26.(अ) यूरेनियम, 27.(द) उपर्युक्त सभी।
ओस्टियोपोरोसिस एक अस्थि रोग है। इसमें हड्डियां पतली हो जाती हैं। अपना बल खो देती हैं और उनके टूटने की सम्भावना बढ़ जाती है। आस्टियोपोरोसिस नामक खतरनाक बीमारी को खामोश बीमारी के नाम से भी जाना जाता है, यानी कि साइलेंट किलर।
ये बीमारी हड्डियों से संबंधित है। इस बीमारी का सबसे बड़ा नुकसान है कि जब तक हड्डिया मुलायम होकर टूटने नहीं लगती, तब तक इसके लक्षणों का पता लगाना मुश्किल होता है। इसीलिए इसको साइलेंट किलर यानी खामोश बीमारी कहा जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस कई अन्य बीमारियों से मेल खाती है लेकिन इसकी पहचान हो पाना फिर भी मुश्किल होता है। आइए जानें साइलेंट बीमारी आस्टियोपोरोसिस के बारे में।
ओस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त लोगों में हड्डी टूटने के जोखिम ज्यादा होते हैं। उनकी हड्डियां रोज के कामों में टूट सकती है जैसे मुडऩा या खांसना। ओस्टियोपोरोसिस आर्थराइटिस का रूप नहीं है पर यह जो हड्डियां तोड़ता है, उसकी वजह से आर्थराइटिस हो सकता है।
यूनाइटिड स्टेटस में ओस्टियोपोरोसिस कि वजह से 2 मिलियन से ज्यादा फ्रेकचर हर साल होते हैं। यह पुरूषों कि अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा आम है क्योंकि इनमें रजोनिवृत्ति के वक्त हार्मोन में बदलाव आते हैं। ओस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त लोगों में सबसे ज्यादा कलाई, कूल्हे और रीढ़ कि हड्डी टूटती है। कूल्हे और रीढ़ की हड्डी का टूटना सबसे ज्यादा 70 साल के दशक में जी रहे लोगों में होता है पर जवान उम्रमें दूसरी जगह कि भी हड्डी टूट सकती है।
कढ़ी पत्ते में ढेरों औषधीय गुण होते हैं। भारतीय भोजन में इसका प्रयोग सदियों से हो रहा है। आमतौर पर सुगंध और सजावट के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। कढ़ी पत्ते का पेड़ (मुराया कोएनिजी, अन्य नाम- बर्गेरा कोएनिजी, चल्कास कोएनिजी उष्णकटिबंधीय तथा उप-उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में पाया जाने वाला रुतासी परिवार का एक पेड़ है, जो मूलत: भारत का देशज है। अक्सर रसेदार व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाले इसके पत्तों को कढ़ी पत्ता कहते हैं। कुछ लोग इसे मीठी नीम की पत्तियां भी कहते हैं। इसके तमिल नाम का अर्थ है, वो पत्तियां जिनका इस्तेमाल रसेदार व्यंजनों में होता ह । कन्नड़ भाषा में इसका शब्दार्थ निकलता है - काला नीम , क्योंकि इसकी पत्तियां देखने में कड़वे नीम की पत्तियों से मिलती-जुलती हैं। लेकिन इस कढ़ी पत्ते के पेड़ का नीम के पेड़ से कोई संबंध नहीं है। असल में कढ़ी पत्ता, तेज पत्ता या तुलसी के पत्तों, जो भूमध्यसागर में मिलनेवाली ख़ुशबूदार पत्तियां हैं, से बहुत अलग है।
एक शोध के मुताबिक प्रति सौ ग्राम कढ़ी पत्ते में 66.3 प्रतिशत नमी, 6.1 प्रतिशत प्रोटीन, एक प्रतिशत वसा, 16 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 6.4 प्रतिशत फाइबर और 4.2 प्रतिशत मिनरल पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।
कज़ाकिस्तान राज्य में गणतंत्र की स्थापना सन 1920 में हुई थी तथा सन 1936 में यह सोवियत संघ का एक अंग बन गया। इस गणतंत्र का क्षेत्रफल लगभग 27,15,100 वर्ग किलोमीटर है। लगभग 30 प्रतिशत जनसंख्या कज़ाकों की है। बहुत दिनों तक यहां के निवासी पशुपालन का कार्य करते थे तथा अपने पशुओं के झुंड को साथ लिए यायावर के रूप में घूमते तथा खेमों में रहा करते थे।
यह राज्य पश्चिम में वोल्गा के निचले भाग से लेकर पूर्व में सीक्यांग की सीमा तक तथा उत्तर में ट्रांस साइबेरियन रेलवे से लेकर दक्षिण में तियेनशान पर्वत तक, एक विशाल वृक्षहीन मैदान के रूप में फैला हुआ है। यहां की जलवायु शुष्क और वनस्पति घास है। यहां की मुख्य नदियां सर दरिया, ईतिश, युराल, इलि तथ इशिम हैं। कृषि योग्य भूमि इस राज्य के केवल उत्तरी, पश्चिमी तथा दक्षिणी भागों में है। उत्तरी भाग के काली मिट्टीवाले क्षेत्र में अन्न, दक्षिणी क्षेत्र में रुई तथा अन्य औद्योगिक फसलें और तियेनशान पर्वत की तलहटी में फल उत्पन्न किए जाते हैं। इस राज्य की कृषि में निम्नलिखित फसलें मुख्य हैं- गेहूं, ज्वार, चुकंदर, तंबाकू, रुई, धान इत्यादि। यहां के पशुधन में भेड़, लंबी सींगवाली गाय, घोड़ा तथा ऊंट उल्लेखनीय हैं। यह राज्य खनिज संपत्ति की दृष्टि से संपन्न है। तांबा, सीसा, जस्ता, निकेल, क्रोमाइट, मैंगनीज़ तथा ऐंटीमनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एंबा में खनिज तेल तथा कारागांडा में कोयले की अपार राशि है।
सोवियत संघ में सम्मिलित होने पर इस घास के मैदान में अनेक खानों, नगरों तथा कारखानों का विकास हुआ। अनेक रेलमार्ग भी बनाए गए जिनका इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में बहुत बड़ा हाथ है। द्वितीय विश्वयुद्ध से पूर्व के 15 वर्षों में 5 हजार 30 किलोमीटर लंबे रेलमार्गों का निर्माण हुआ। खाद्य संबंधी उद्योग बहुत विकसित हुए हैं जैसे, चीनी, मक्खन, आटा तथा मांस उद्योग और फल, सब्जी, मछली इत्यादि को डब्बों में निर्यातार्थ भरने का उद्योग। तंबाकू तथा चमड़े के उद्योग भी उल्लेखनीय हैं। राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर बाल्कश है। आत्माअता इस राज्य की राजधानी तथा मुख्य सांस्कृतिक केंद्र है। अक्टूबर, 1917 की क्रांति के बाद राज्य में कई नहरें तथा बांध बनाए गए और मरुभूमि का कुछ भाग कृषियोग्य भूमि में तब्दिल किया गया है।
लाइका एक जर्मनी कंपनी है, जो अपनेे बेहतरीन कैमरों के निर्माण के लिए जानी जाती है। 100 साल पुरानी इस कंपनी का कैमरा रखना एक बड़ी बात माना जाता है। लाइका के सबसे महंगे डिजिटल कैमरे की कीमत 20 हजार यूरो ।
जर्मनी का लाइका कैमरा है भी कुछ ऐसा खास कि इसे 50 साल में एक बार ही सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है। लाइका सिरीज के एम2 कैमरे का बस नाम ही काफी है। इस कैमरे की ऑयलिंग और सफाई कराने का खर्च है 600 यूरो यानी करीब 40 हजार रुपये। इतनी कीमत में लोग नया डीएसएलआर कैमरा खरीद लेते हैं, लेकिन लाइका के दीवाने किसी भी सूरत में अपने पसंदीदा कैमरे को अलविदा नहीं कहेंगे। लाइका कैमरा चुनिंदा लोगों के ही पास होता है, इसलिए इसे रखना बहुत खास बात मानी जाती है। कंपनी का डिजीटल मोड़ सफल रहा। अब 600 कर्मचारी जर्मनी में एक्स2 जैसे कैमरे बनाते हैं। 1,800 यूरो यानी करीब सवा लाख रुपये की कीमत के साथ ये कैमरे बेहद महंगे जरूर हैं, लेकिन हॉबी फोटोग्राफरों में अत्यंत लोकप्रिय हैं। मांग कितनी है इस बात का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि लाइका में इन कैमरों का उत्पादन जितनी भी तेजी से हो, फिर भी सप्लाई के लिए महीनों की लाइन रहती है.
हाई डिफीनिशन तस्वीरों के लिए इस्तेमाल होने वाले डिजीटल लाइका का टॉप मॉडल 20,000 यूरो का है। इस कैमरे के साथ लाइका ने पेशेवर फोटोग्राफी की तरफ महंगा कदम बढ़ाया है। कंपनी को इसके विकास पर ही सवा तीन करोड़ यूरो का खर्च आया है। पूरा इलेक्ट्रॉनिक और सेंसर सिस्टम फिर से तैयार किया गया। लेंस, जो कि इस कंपनी की विशेषता है, वह भी दोबारा बनाया गया। ऐसी कंपनी के लिए जिसका वार्षिक टर्नओवर 15 करोड़ यूरो का था, यह बहुत हिम्मत का काम था। कंपनी ने हिम्मत दिखाई और वर्ष 2012 में इसका टर्नओवर दोगुना होकर 30 करोड़ यूरो हो गया। अब लाइका पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहता। वर्ष 2016 तक इसे बढ़ाकर 50 करोड़ करने का इरादा है।
उपनिषद, वेदों के ही हिस्से हैं। वेदों से ही प्रेरित इन उपनिषदों की रचना वेदव्यास के ही चार शिष्यों ने की है। उपनिषद का अंग्रेजी में अर्थ है कॉलोनी। जैसे शहर के ही किसी एक हिस्से को कॉलोनी कहते हैं, वैसे ही उपनिषदों को भी वेदों का ही हिस्सा माना जाता है। वेदों के ही श्लोकों को कथानक के रूप में उपनिषदों में लिया जाता है। उपनिषदों की संख्या वैसे तो 108 हैं, परंतु मुख्य 12 माने गये हैं, जैसे- ईश,केन,कठ, प्रश्न, मुण्डक, माण्डूक्य, तैत्तिरीय, ऐतरेय, छान्दोग्य, बृहदारण्यक, कौषीतकि और श्वेताश्वतर।
ओशो के अनुसार उपनिषद धर्म का विज्ञान है। जैसे विज्ञान पदार्थ के भीतर छिपे हुए सत्य को खोजता है। जैसे विज्ञान पदार्थ को तोड़ता है, अणु-अणु को तोड़ता है और उसके भीतर छिपी हुई ऊर्जा का पता लगाता है, नियम की खोज करता है। किस नियम के आधार पर पदार्थ चल रहा है। इसका अन्वेषण करता है। वैसे ही उपनिषद चेतना के अणु-अणु में प्रवेश करते हैं। और चैतन्य का क्या नियम है, और चैतन्य कैसे जगत में गतिमान है, कैसे स्थिर है, कैसे छिपा है, कैसे प्रकट है, इसकी खोज करते हंै।
1. क्रामोमीटर निम्नलिखित में से किसकी नाप करता है?
(अ) खोपड़ी की (ब) त्वचा की (स) खून की (द) हृदय की
2. कीनन स्टेडियम किस स्थान पर स्थित है?
(अ) भुवनेश्वर में (ब)जमशेदपुर में (स) अहमदाबाद में (द) जयपुर में
3. कंगारु का संबंध ऑस्ट्रेलिया से है, तो येटी का संबंध किस राज्य से है?
(अ)जापान (ब) साइबेरिया (स) तिब्बत (द) दक्षिण अफ्रीका
4.भारत का पहला टेलिफोन केन्द्र कहां बनाया गया था?
(अ) नई दिल्ली में (ब) मुंबई में (स) कलकत्ता में (द) अहमदाबाद में
5. निम्नलिखित से कौन सी भाषा सिंगापुर की सरकारी भाषाओं में से एक है?
(अ) हिन्दी (ब) उर्दू (स) तमिल (द) पंजाबी
6. दानवीर कर्ण की माता कुंती थीं, तो उनके पिता थे?
(अ)पांडुराज (ब) सूर्य (स) इंद्र (द) वरुण
7. भारतीय सांसद लाइब्रेरी को क्या नाम दिया गया है?
(अ) संसदीय ज्ञानपीठ (ब) दीपज्ञान पीठ (स)ज्ञानगंगा (द) इनमें से कोई नहीं
8. वह पहली फिल्म कौन सी है जिसने लगभग एक खरब की कमाई की थी?
(अ) टाइटैनिक(ब) जुरासिक पार्क (स)टर्मिनेटर (द)मैंने प्यार किया
9. महाराष्टï्र में बेरार प्रांत किस वजह से जाना जाता है?
(अ) हीरा (ब) सोना (स) कपड़ा मिल (द) कपास
10. भारत में विदेशी मामलों के सबसे पहले मंत्री कौन थे?
(अ)मदनलाल खुराना (ब)जगदीश टाइटलर (स)माधव राव सिंधिया (द) नारायणदत्त तिवारी
11. आलू को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?
(अ) स्पड्स (ब) स्क्यूड्स (स) सड्स (द) स्यूट
12. प्राचीन भारतीय चिकित्सक चरक निम्नलिखित में से किस राजा के दरबार में थे?
(अ) अकबर (ब)शाहजहां (स) विक्रमादित्य (द)कनिष्क
13. भारत में साम्प्रदायिक निर्वाचन पद्धति की सूत्रपात आजादी से पहले किस वर्ष के अधिनियम से हुई ?
(अ) वर्ष 1900 (ब) वर्ष 1909 (स) वर्ष 1900 (द) वर्ष 1900
14. पवन पवन ऊर्जा के क्षेत्र में पहला और दूसरा स्थान क्रमश: अमरीका और जर्मनी का है। इस क्षेत्र में भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है?
(अ)छठवां (ब) तीसरा (स) चौथा (द) पांचवां
15. भारत में पहला मेडिकल कॉलेज 1835 में किस स्थान पर खोला गया?
(अ)कोलकाता (ब) मुंबई (स) दिल्ली (द) चैन्नई
16. अमरीका का राष्टï्रीय खेल कौन सा है?
(अ) बेसबॉल (ब) हॉकी (स) फुटबॉल (द) क्रिकेट
17. भारत की पहली महिला शासक कौन थीं?
(अ) रजिया बेगम (ब)मुमताज (स)रानी लक्ष्मी बाई (द)इनमें से कोई नहीं
18. इंदिरा गोल्ड कप किस खेल में प्रदान किया जाता है?
(अ) हॉकी में (ब)फुटबॉल में (स)तैराकी में (द) क्रिकेट में
19. यह बताइए बुनियादी शिक्षा के प्रतिपादक थे?
(अ)महात्मा गांधी (ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर (स) अरविन्द घोष (द) पं. मदन मोहन मालवीय
20. सौरमंडल में पृथ्वी के दोनों तरफ कौन से ग्रह हैं?
(अ) मंगल और बृहस्पति (ब) बुध और शुक्र (स) शुक्र और शनि (द) मंगल और शुक्र
21. टीबिया नामक हड्डïी शरीर के किस अंग में पाई जाती है?
(अ) बांह में (ब) कान में (स)टांग में (द) खोपड़ी में
22. वायुयान के टायरों में हवा भरने के लिए किस गैस का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) हीलियम (ब)नाइट्रोजन (स) हाइड्रोजन (द)नियॉन
23. मुगल सम्राट बाबर स्वयं तुर्की और फारसी का बड़ा विद्वान था। उसने अपनी आत्मकथा तुजुके-बाबरी किस भाषा में लिखी?
(अ) तुर्की (ब) फारसी (स) उर्दू (द)देवनागरी
24. अकबरनामा किस विद्वान की कृति है?
(अ)अबुल फजल (ब) फैज सरहिन्दी (स) असद बेग (द) अब्दुल कादिर बदायंूनी
25. किस मुगल सम्राट ने रामायण का फारसी में अनुवाद करवाया था?
(अ) बाबर ने (ब) हुमायूं ने (स) अकबर ने (द) शाहजहां ने
26. इंडिका किस प्राचीन रचनाकार की कृति है ?
(अ) विशाखदत्त (ब) पाणिनि (स) मेगस्थनीज (द) कालिदास
27. प्राय: तेज आंधी आने पर फूस या टीन की हल्की छतें उड़ जाती हैं, क्योंकि?
(अ) छतों का आकार जटिल होता है (ब) छतें कस कर बंधी नहीं होती है (स) छत के ऊपर बहने वाली उच्च वेग की वायु छत सतह पर दाब उत्पन्न कर देती है तथा छत के नीचे दाब सामान्य रहता है (द) फूस की छतें तेज वायु से स्वत: उड़ जाती हैं
28. रेल की पटरी के नीचे लकड़ी या कंक्रीट की चौड़ी पट्टियां लगाई जाती है, जिससे कि?
(अ) वह झटकों को अवशोषित कर सके (ब) फिश पट्टियां सही तरीके से लगाने के लिए (स) पटरियां सामानान्तर बनी रहे (द) रेलगाड़ी द्वारा लगाया गया दाब कम हो जाए
29. पहाड़ोंं पर कभी-कभी व्यक्तियों के नाक और मुंह से खून निकलने लगता है, क्योंकि?
(अ) ऊंचाई बढऩे से रक्त दाब बढ़ता है (ब) ऊंचाई बढऩे के साथ रक्त दाब घटता है (स) ऊंचाई बढऩे के साथ वायुमंडलीय दाब बढ़ता है (द) ऊंचाई बढऩे के साथ वायुमंडलीय दाब घटता है
30. सीढ़ी पर चढऩे मेें अधिक ऊर्जा खर्च होती है, क्योंकि?
(अ) व्यक्ति गुरुत्वाकर्षण के विरूद्ध कार्य करता है (ब) व्यक्ति गुरुत्व के विरूद्ध कार्य करता है (स) व्यक्ति गुरुत्व की दिशा में कार्य करता है (द) व्यक्ति कोई कार्य ही नहीं करता
---
सही जवाब-1.(अ) खोपड़ी की, 2.(ब)जमशेदपुर में, 3.(स) तिब्बत, 4.(ब) मुंबई में, 5.(स)तमिल, 6.(ब) सूर्य, 7.(अ) संसदीय ज्ञानपीठ, 8.(अ)टाइटैनिक, 9.(द)कपास, 10.(ब)जगदीश टाइटलर, 11.(अ) स्पड्स, 12.(द)कनिष्क, 13.(ब)वर्ष 1909, 14.(ब) तीसरा, 15.(अ)कोलकाता, 16.(अ)बेसबॉल, 17.(अ) रजिया बेगम, 18.(अ)हॉकी में, 19.(अ)महात्मा गांधी, 20.(द)मंगल और शुक्र, 21.(स) टांग में, 22.(अ)हीलियम, 23.(ब)फारसी, 24.(अ)अबुल फजल, 25.(स)अकबर ने, 26.(स)मेगस्थनीज, 27.(स) छत के ऊपर बहने वाली उच्च वेग की वायु छत सतह पर दाब उत्पन्न कर देती है तथा छत के नीचे दाब सामान्य रहता है, 28.(द) रेलगाड़ी द्वारा लगाया गया दाब कम हो जाए, 29.(द) ऊंचाई बढऩे के साथ वायुमंडलीय दाब घटता है, 30.(ब) व्यक्ति गुरुत्व के विरूद्ध कार्य करता है।
हिण्डन नदी, उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है। इसका पुरातन नाम हरनदी या हरनंदी भी था। इसका उद्गम सहारनपुर जिला में निचले हिमालय क्षेत्र के ऊपरी शिवालिक पर्वतमाला में स्थित है।
यह पूर्ण वर्षा-आश्रित नदी है । यह गंगा और यमुना नदियों के बीच लगभग 400 किमी की लंबाई में मुजफ़्फरनगर जिला, मेरठ जिला, बागपत जिला, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से निकलते हुए दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना मिल जाती है। कभी महानगर की पहचान मानी जाने वाली हिंडन नदी का अस्तित्व खतरे में है। इसका पानी पीने लायक तो कभी रहा नहीं, अब इस नदी में प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि जलीय प्राणियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
एशियाई विश्व में सबसे प्रचलित मृत्युदंड का रूप है फांस। मृत्युदण्ड (अंग्रेज़ी-कैपिटल पनिश्मैन्ट), किसी व्यक्ति को वैधानिक तौर पर न्यायिक प्रक्रिया के फलस्वरूप किसी अपराध के परिणाम में प्राणांत का दण्ड देने को कहते हैं। अंग्रेज़ी में इसके लिये प्रयुक्त कैपिटल शब्द लैटिन के कैपिटलिस शब्द से आया है, जिसका शाब्दिक अर्थ है सिर के संबंध में या से संबंधित (लैटिन कैपुट)। इसके मूल में आरंभिक रूप में दिये जाने वाले मृत्युदण्ड का स्वरूप सिर को धड़ से अलग कर देने की प्रक्रिया में है। वर्तमान समय में एमनेस्टी इंटरनेशनल के आंकड़ों के अनुसार विश्व के 58 देशों में अभी मृत्युदंड दिया जाता है , जबकि अन्य देशों में या तो इस पर रोक लगा दी गई है, या गत दस वर्षो से किसी को फांसी नहीं दी गई है। यूरोपियाई संघ के सदस्य देशों में,चार्टर ऑफ फंडामेण्टल राइट्स ऑफ द यूरोपियन यूनियन की धारा-2 मृत्युदण्ड को निषेध करती है।
इतिहास में अनेक सभ्यताओं में मृत्युदंड का नाम आता है। प्राचीन यूनानी, मिस्र, चीनी और भारतीय सभ्यताओं में इस दण्ड के संदर्भ मिलते हैं, लेकिन उस समय इसे देने के अजीबोगरीब तरीके हुआ करते थे। द्वितीय विश्व युद्ध से मृत्युदंड उन्मूलन हेतु लगातार प्रयास होते रहे हैं। वर्ष 1977 में, 6 देशों ने इसे निषेध किया था। वर्तमान स्थिति ये है कि 95 देशों ने मृत्युदंड निषेध कर दिया है, 9 देशों ने इसे अन्य सभी अपराधों के लिये निषेध किया है, सिवाय विशेष परिस्थितियों के, और 35 देशों ने इसे पिछले दस वर्षों ने किसी को आरोपित नहीं किया है। अन्य 58 देशों ने इसे पूरी तरह लागू किया हुआ है।
भारत में वर्ष 1926 से पहले महिलाएं किसी भी सभा की सदस्य नहीं हो सकती थीं। सन 1926 में केवल सरकार द्वारा मनोनीत की गई महिलाएं ही विधानसभा की सदस्य हो सकती थीं। उन्हें मताधिकार भी प्राप्त नहीं था। वर्ष 1935 में जब भारत का नया संविधान बना तो नारियों ने भी पुरुषों के समान मत देने के मांग की। उनकी मांग के संबंंध में उस समय कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका मताधिकार-उनकी संपत्ति, पति की स्थिति और शिक्षा पर निर्भर था।
1937 के चुनाव में महिलाओं ने सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ा। उस समय देश में मात्र 41 सीटें ही उनके लिए सुरक्षित थीं। 1938 में श्रीमती आर. बी सुब्बारामन राज्य परिषद की और श्रीमती रेणुका राय 1953 में केन्द्रीय व्यवस्थापिका की सर्वप्रथम सदस्य बनीं। आजादी के बाद जब हमारा नया संविधान लागू हुआ, तब नारियों को भी वे सारे अधिकार प्राप्त हो गए, जो संविधान में आम नागरिकों को प्रदान किए गए थे। इससे पहले देश में महिलाओं को किसी भी प्रकार का अधिकार प्राप्त नहीं था। सन् 1937 के अधिनियम के अनुसार विधवाओं और लड़कियों को उनके जीवन पर्यंत संपत्ति में उपभोग के लिए हिस्सा भी मिलने लगा। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का श्रेय श्रीमती इंदिरा गांधी को है। वहीं भारत की पहली महिला राष्टï्रपति बनने का श्रेय श्रीमती प्रतिभा पाटिल को है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में 8 मार्च को मनाया जाता है। अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान , यह दिवस सबसे पहले सबसे पहले यह 28 फरवरी 1909 में मनाया गया। इसके बाद यह फरवरी के आखिरी इतवार के दिन मनाया जाने लगा। 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन के सम्मेलन में इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया। उस समय इसका प्रमुख ध्येय महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिलवाना था क्योंकि, उस समय अधिकर देशों में महिला को वोट देने का अधिकार नहीं था।
वर्ष 1917 में रुस की महिलाओं ने, महिला दिवस पर रोटी और कपड़े के लिये हड़ताल पर जाने का फैसला किया। यह हड़ताल भी ऐतिहासिक थी। ज़ार ने सत्ता छोड़ी, अंतरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिये। उस समय रुस में जुलियन कैलेंडर चलता था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर। इन दोनों की तारीखों में कुछ अन्तर है। जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 1917 की फरवरी का आखिरी इतवार 23 फरवरी को था जब की ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च थी। इस समय पूरी दुनिया में (यहां तक रूस में भी) ग्रेगेरियन कैलैंडर चलता है। इसीलिये 8 मार्च, महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
मेमोरी कार्ड या फ़्लैश मेमोरी कार्ड, सॉलिड स्टेट फ्लैश मेमोरी डाटा स्टोरेज आंकड़ों को एकत्र करने वाली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है, जिसका प्रयोग मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा, म्यूजिक़ प्लेयर और वीडियो गेम जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। इसमें प्रोगाम दोबारा रिकॉर्ड किया जा सकता है और उसमें परिवर्तन भी किये जा सकते हैं।
सन् 1990 में बाजारों में उतरा पीसी कार्ड, पहला मेमोरी कार्ड था, जिसका वर्तमान में औद्योगिक रूप में प्रयोग होता है। 1990 में पीसी कार्ड से आकार में छोटे कई दूसरे मेमोरी कार्ड भी आए, जिनमें कॉम्पैक्ट फ्लैश, स्मार्ट मीडिया और मिनी कार्ड थे। वहीं मोबाइल फोन, वीडियो गेम और पीडीए जैसी युक्तियों में एमबेडेड मेमोरी कार्ड का प्रयोग भी होने लगा। 1990 से 2000 के दशक में तक नए तरीके के कई मेमोरी कार्ड आए जिनमें मेमोरी स्टिक, एक्सडी पिक्चर जैसे कार्ड मुख्य थे। इनका आकार छोटा था। वर्तमान कंप्यूटरों, मोबाइल फोन में मेमोरी कार्ड के लिए स्थान (स्लॉट) होता है। कुछ उपकरणों में एक से अधिक मेमोरी कार्ड का भी प्रयोग किया जा सकता है।
माइक्रो एसडी कार्ड- इसमें फ्लैश मेमोरी कार्ड होता है। इसका प्रयोग मुख्यत: मोबाइल फोन के साथ पोर्टेबल मीडिया प्लेयर, जीपीएस डिवाइस आदि में किया जाता है। यह आकार में सबसे छोटा मेमोरी कार्ड होता है।
मिनी एसडी कार्ड- मिनी कार्ड फॉर्म फैक्टर रिमूवेबल और पोर्टेबल मेमोरी युक्ति होती है। फॉर्म फैक्टर यानि ऊर्जा का एक ऑब्जेक्ट से दूसरे ऑब्जेक्ट में स्थांतरण कर पाने में सक्षमता अच्छी होती है। इसका प्रयोग मोबाइल फोन, एमपीथ्री प्लेयर, डिजिटल कैमरा और दूसरे उपकरणों में होता है।
एक्सडी पिक्चर कार्ड - इस प्रकार के कार्ड डिजिटल कैमरों में प्रयोग होते हैं। मूल एक्सडी कार्ड 16 एमबी से 512 एमबी तक के होते हैं। यह कार्ड आकार में छोटे होते हैं। इनकी स्पीड तेज होती है।
एलसीए बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसका नजर आठ टन है। 17 नवंबर को भारत का पहला स्वदेश में निर्मित विमान बाहर लाया गया। यह विमान तेजी से प्रहार कर सकता है। इसमें बहुत जल्दी गति पकडऩे की क्षमता है। रन- वे पर अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा यह विमान अधिक वजन के सैन्य अस्त्र भी ले जा सकता है। यह एक सेकंड में 20 डिग्री तक का घुमाव ले सकता है और 6 सौ किमी के सम्बैट क्षेत्र में वायु युद्ध कर सकता है।
यह विमान 4 हजार किलो ग्राम वजन उठा सकता है। यह क्षमता मिग-21 से दुगुनी है। वर्ष 1990 में इसे विकसित करने में 1 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सन 2002 में इसे भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया।
1. मगध की प्रथम राजधानी कौन सी थी?
(अ) वैशाली (ब) पाटलिपुत्र (स) गिरिव्रज, राजगृह (द) चम्पा
2. बिहार में किस स्थान पर भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस का 1922 का अधिवेशन हुआ?
(अ) हरिपुरा (ब) पटना (स) गया (द) रामगढ़
3. सम्राट अशोक किस राजवंश से संबंधित थे?
(अ) हर्यक (ब) मौर्य (स) गुप्त (द) पाल
4. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी बिहार की शोक के रूप में कुख्यात है?
(अ) गंगा (ब) गंडक (स) सोन (द) कोसी
5. नालंदा विश्वविद्यालय किस धर्म के ज्ञान का महान केंद्र था?
(अ) जैन धर्म का (ब) बौद्घ धर्म का (स) वैष्णव धर्म का (द) उपर्युक्त सभी का
6. अजातशत्रु के शासनकाल में प्रथम बौद्घ संगीत का आयोजन किस नगर में किया गया था?
(अ) राजगृह (ब) पाटलिपुत्र (स) कश्मीर (द) इनमें से कहीं नहीं
7. महात्मा गांधी ने भारतीय राजनीति में किस आंदोलन के माध्यम से प्रवेश किया?
(अ) चम्पारण आंदोलन से (ब) खेड़ा आंदोलन से (स) असहयोग आंदोलन से (द) रौलट एक्ट आंदोलन से
8. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किस वर्ष भारत रत्न पुरस्कार दिया गया?
(अ) 1961 में (ब) 1962 में (स) 1965 में (द) 1968 में
9. झारखंड राज्य कब अस्तित्व में आया?
(अ) 9 नवंबर 2000 को (ब) 1 नवंबर 2000 को (स) 15 नवंबर 2000 को (द) इनमें से कोई नहीं
10. जयप्रकाश नारायण किस नाम से भी जाने जाते हैं?
(अ) लोकनायक (ब) दीनबंधु (स) लोकमान्य (द) देशबंधु
11. ईसा पूर्व छठी शताब्दी में विश्व की प्रथम गणतंत्रात्मक व्यवस्था कहां थी?
(अ) पाटलिपुत्र (ब) एथ्रेन्स (स) स्पार्टा (द) वैशाली
12. चीनी यात्री ह्वïेनसांग ने भारत के किस प्राचीन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था?
(अ) विक्रमशिला (ब) मगध (स) नालंदा (द) तक्षशिला
13. बक्सर का युद्घ कब हुआ था?
(अ) 1564 में (ब) 1664 में (स)1764 में (द) 1864 में
14. जयप्रकाश नारायण किस पार्टी से संबंधित थे?
(अ) कांग्रेस (ब) समाजवादी (स) किसान सभा (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
15. सदाकत आश्रम भारत के किस राजनेता से संबद्घ रखता है?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) जयप्रकाश नारायण (स) विद्यापति (द) भोला पासवान शास्त्री
16. शिवराजविजय के रचयिता कौन हैं?
(अ) अंबिकादत्त व्यास (ब) कालिदास (स) भवभूति (द) दण्डी
17. शिवराजविजय क्या है?
(अ) गद्य (ब) काव्य (स) नाटक (द) ऐतिहासिक उपन्यास
18. सोमनाथ मंदिर पर किसने आक्रमण किया था?
(अ) बाबर (ब) औरंगजेब (स) महमूद गजनवी (द) मुहम्मद गौरी
19. लक्ष्मीमद कैसा होता है?
(अ) मदिरापान के समान (ब) विषपान के समान (स) शीघ्रविनाशी (द) अंतिम अवस्था में भी नष्टï न होने वाला
20. किस प्रकार के राजा का आदेश सिद्घ योगी के समान सफल होता है?
(अ) प्रचुर धन वाले का (ब) अतिशय बलवान का (स) आरूढ़ प्रताप वाले का (द) सरल व्यवहार वाले का
21. बिना जल वाला स्नान कौन सा है?
(अ)धूप स्नान (ब) मंत्र स्नान (स) मानसिक स्नान (द) गुरुपदेशरूपी स्नान
22. सबका आभूषण क्या है?
(अ) स्वर्ण (ब) धन (स) शील (द) सत्य
23. सबसे बड़ा पुण्य साधन क्या है?
(अ) दान (ब) पूजन (स) तीर्थयात्रा (द) परहितसाधन
24. संसार में सबसे अधिक मनोहर तथा कष्टïकारक कौन होता है?
(अ) धन (ब) ज्ञान (स) रमणी (द) यश
25. मेघदूत में किस नगरी का उल्लेख मिलता है?
(अ) अयोध्या (ब) अलका (स) कांची (द) मथुरा
26. दक्षिण-पूर्वी रेलवे का मुख्यालय निम्र मे कौन सा है?
(अ) नागपुर में (ब) बिलासपुर में (स) हैदराबाद में (द) कोलकाता में
27. वाल स्ट्रीट क्या है?
(अ) एक प्रसिद्घ सडक़ (ब) न्यूयार्क स्थित स्टॉक एक्सचेंज (स) एक प्रकार की दीवाल घड़ी (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
28. भारत का राष्टï्रीय पुष्प निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) गुलाब (ब) सूरजमुखी (स) कमल (द) गेंदा
29. भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 ई. में किन दो शहरों के बीच की गई?
(अ) इलाहाबाद-वाराणसी (ब) दिल्ली-जयपुर (स) इलाहाबाद-नैनी (द) दिल्ली-आगरा
30. भारत का पहला डाक टिकट कहां से जारी किया गया था?
(अ) दिल्ली (ब) कलकत्ता (स) लाहौर (द) कराची
31. स्वतंत्र भारत के प्रथम महाराज्यपाल कौन थे?
(अ) लॉर्ड एटली (ब) लॉर्ड माउंटबेटन (स) सी. राजगोपालचारी (द) राजेंद्र प्रसाद
32. अंतरराष्टï्रीय वृद्धजन दिवस किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 1 नवंबर (ब) 1 अक्टूबर (स) 15 दिसंबर (स) 14 जनवरी
33. निम्नलिखित मुगल बादशाहों में किसने अपनी आत्मकथा फारसी में लिखी?
(अ) बाबर (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) औरंगजेब
34. शाहजहां के बल्ख अभियान का उद्देश्य था?
(अ) काबुल की सीमा से सटे-सटे बल्ख और बदकशां में एक मित्र शासक लाना (ब) मुगलों की मातृभूमि समरकंद और फरगना को जीतना (स) मुगल सीमा को वैज्ञानिक पद्घति आमु दरिया पर निर्धारित करना (द) मुगल साम्राज्य का विस्तार उन महाद्वीप से आगे तक करना
सही जवाब- 1.(स) गिरिव्रज, राजगृह, 2. (स) गया, 3.(ब) मौर्य, 4.(द) कोसी, 5.(ब) बौद्घ धर्म का, 6.(अ) राजगृह, 7.(अ) चम्पारण आंदोलन से, 8.(ब) 1962 में, 9. (स) 15 नवंबर 2000 को, 10.(अ) लोकनायक, 11.(द) वैशाली, 12.(स) नालंदा, 13.(स)1764 में, 14. (ब) समाजवादी, 15.(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद, 16.(अ) अंबिकादत्त व्यास, 17.(द) ऐतिहासिक उपन्यास, 18.(स) महमूद गजनवी, 19.(ब) विषपान के समान, 20.(स) आरूढ़ प्रताप वाले का , 21.(द) गुरुपदेशरूपी स्नान, 22.(स) शील, 23.(द) परहितसाधन, 24.(स) रमणी, 25. (ब) अलका , 26. (द) कोलकाता में, 27.(ब) न्यूयार्क स्थित स्टॉक एक्सचेंज, 28.(स) कमल, 29.(स) इलाहाबाद-नैनी, 30.(द) कराची, 31.(ब) लॉर्ड माउंटबेटन , 32. (ब) 1 अक्टूबर, 33.(स) जहांगीर, 34.(अ) काबुल की सीमा से सटे-सटे बल्ख और बदकशां में एक मित्र शासक लाना।