सामान्य ज्ञान
जर्मनी में 1,200 से अधिक प्रकार के बेकरी प्रोडक्ट बनते हैं। ब्रेड के मामले में जर्मनी अव्वल है। यहां लगभग 300 तरह की ब्रेड बनती हैं और कई तरह के केक भी। जर्मनी में हर साल 16 लाख टन ब्रेड और ब्रोएट्षन बेचा जाता है। जर्मन लोगों का सबसे प्यारा नाश्ता है बेकरी में बना गर्मागर्म ताजा बन या ब्रेड रोल। जर्मन में इसे ब्रोएट्षन कहते हैं।
जर्मन फोलकॉर्न यानी मल्टीग्रेन ब्रेड खाना पसंद करते हैं। कई तरह के अनाज के कारण इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। अक्सर लोग सुबह बेकरी जा कर ब्रेड खरीदते हैं और उसे चीज, सॉसेज, उबले अंडे या सलाद के साथ खाते हैं। बेकरी में इस तरह के बने सैंडविच भी तैयार मिलते हैं। गेहूं, जौ और बाजरे जैसे अनाज से बनी ब्रेड को और स्वादिष्ट बनाने के लिए उन पर तिल, सूरजमुखी के बीज, या अनाज के दाने भी डाले जाते हैं। जर्मन बेकरी में अकसर छोटा सा कैफे भी होता है, जहां लोग बैठ कर कॉफी के ब्रोएट्षन का मजा लेते हैं। फैक्टरी में बनी ब्रेड को यहां लोग इतना पसंद नहीं करते। जर्मनी में करीब 15 हजार बेकरी है, जो आम तौर पर पारिवारिक कारोबार होता है। इनमें करीब 3 लाख लोग काम करते हैं। बेकरियां सालाना 13 अरब यूरो का कारोबार करती हैं। परंपरागत जर्मन ब्रेड में नमक की मात्रा 1.8 से 2.2 प्रतिशत होती है, जबकि यूरोपीय संघ ने 1.3 प्रतिशत को स्वस्थ मात्रा घोषित कर रखा है, लेकिन इसी में तो जर्मन ब्रेड के जायके और लोकप्रियता का राज छुपा है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह से प्रारंभ होने वाले वर्ष का बारहवां तथा अंतिम महीना जो ईस्वी कलेंडर के मार्च माह में पड़ता है। फाल्गुन को वसंत ऋतु का महीना भी कहा जाता है क्योंकि इस समय भारत में न अधिक गर्मी होती है और न अधिक सर्दी।
फाल्गुन माह में अनेक महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं जिसमें होली प्रमुख हैं। समस्त वार्षिक महोत्सव दक्षिण भारत के विशाल तथा छोटे-छोटे मन्दिरों में प्राय: फाल्गुन मास में ही आयोजित होते हैं। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को लक्ष्मी जी तथा सीता जी की पूजा होती है। मान्यता है कि यदि फाल्गुनी पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र हो तो व्रत करने वालों को पलंग तथा बिछाने योग्य सुन्दर वस्त्र दान में देने चाहिए। इससे सुभार्या की प्राप्ति होती है, जो कि अपने साथ में सौभाग्य लिए चली आती है।
कश्यप ऋषि तथा अदिति से अर्यमा की पूजा तथा अत्रि और अनुसूया से चन्द्रमा की उत्पत्ति फाल्गुनी पूर्णिमा को ही हुई थी। इसलिए इन देवों की चन्द्रोदय के समय पूजा करने की परंपरा है। पूजन में गीत, वाद्य, नृत्यादि का समावेश किया जाता है।
फाल्गुनी पूर्णिमा को ही दक्षिण भारत में उत्तिर नामक मन्दिरोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। फाल्गुन में यदि द्वादशी को श्रवण नक्षत्र हो तो उसे फाल्गुन श्रवण द्वादशी कहते हैं। उस दिन उपवास करके भगवान हरि का पूजन करना चाहिए।
भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कपास उत्पादक एवं उपभोक्ता है। देश में कपास का क्षेत्रफल विश्व में सर्वाधिक है। कभी देश की कपड़ा मिलों को कपास के आयात पर निर्भर रहना पड़ता था। पिछले कुछ वर्षों के दौरान कपास उत्पादन कार्यक्रमों जैसी विशेष योजनाओं के शुरू होने से देश में कपास की खेती का क्षेत्रफल, उत्पादन और उपज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिससे न सिर्फ कपास उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बन गया है बल्कि अब अधिशेष मात्रा का निर्यात अन्य देशों को भी होने लगा है। फाईबर के रूप में कुल उत्पादन का एक तिहाई भाग विश्व बाजार में निर्यात हो रहा है।
कपास वर्ष 2011-12 के दौरान देश को विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक होने का दर्जा हासिल हुआ है और यह सब कपास उत्पादन में बीते दशक में हुई उल्लेखनीय प्रगति की वजह से संभव हुआ है। आज देश कपास उत्पादन में विश्व में दूसरे नम्बर पर आ गया है। भारत में विश्व के कुल कपास उत्पादन का लगभग 18 प्रतिशत उत्पन्न हो रहा है। देश में कपास उत्पादन का क्षेत्रफल लगभग 122 लाख हेक्टेयर है, जो विश्व का लगभग 25 प्रतिशत है। वैसे तो कपास की खेती विश्व के अनेक देशों में की जाती है लेकिन कपास के प्रमुख उत्पादक देशों में चीन, भारत, अमेरिका और पाकिस्तान प्रमुख हैं।
देश के प्रमुख कपास उत्पादक राज्य- गुजरात में 14 लाख किसान, महाराष्ट्र में लगभग 22 लाख, आंध्र प्रदेश में लगभग 7.49 लाख, मध्य प्रदेश में 4.78 लाख, हरियाणा में 2.82 लाख, पंजाब में 2.43 लाख, राजस्थान में 3.75 लाख एवं तमिलनाडु 2.50 लाख किसान कपास की खेती में लगे हुए हैं। इसके अलावा, ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी हजारों किसान कपास की खेती से जुड़े हुए हैं।
होली भारत का बहुत प्राचीन उत्सव है। इसका आरम्भिक शब्दरूप होलाका था। भारत में पूर्वी भागों में यह शब्द प्रचलित था। जैमिनि एवं शबर का कथन है कि होलाका सभी आर्यो द्वारा सम्पादित होना चाहिए। काठकगृह्य में एक सूत्र है राका होला के , जिसकी व्याख्या टीकाकार देवपाल ने की है- होला एक कर्म-विशेष है जो स्त्रियों के सौभाग्य के लिए सम्पादित होता है, उस कृत्य में राका देवता है।
होलाका उन बीस क्रीड़ाओं में एक है जो सम्पूर्ण भारत में प्रचलित हैं। इसका उल्लेख वात्स्यायन के कामसूत्र में भी हुआ है जिसका अर्थ टीकाकार जयमंगल ने किया है। फाल्गुन की पूर्णिमा पर लोग श्रृंग से एक-दूसरे पर रंगीन जल छोड़ते हैं और सुगंधित चूर्ण बिखेरते हैं। हेमादि ने बृहद्यम का एक श्लोक उद्भृत किया है। जिसमें होलिका-पूर्णिमा को हुताशनी कहा गया है। लिंग पुराण में आया है- फाल्गुन पूर्णिमा को फाल्गुनिका कहा जाता है, यह बाल-क्रीड़ाओं से पूर्ण है और लोगों को विभूति, ऐश्वर्य देने वाली है। वराह पुराण में आया है कि यह पटवास-विलासिनी है।
जैमिनि एवं काठकगृह्य में वर्णित होने के कारण यह कहा जा सकता है कि ईसा की कई शताब्दियों पूर्व से होलाका का उत्सव प्रचलित था। कामसूत्र एवं भविष्योत्तर पुराण इसे वसन्त से संयुक्त करते हैं, इसलिए यह उत्सव पूर्णिमान्त गणना के अनुसार वर्ष के अन्त में होता था। होलिका हेमन्त या पतझड़ के अन्त की सूचक है और वसन्त की कामप्रेममय लीलाओं की द्योतक है।
1. दांडी यात्रा के दौरान महात्मा गांधीजी ने कितनी दूरी तय करके नमक कानून का विरोध किया था?
(अ) 248 किलोमीटर (ब) 385 किलोमीटर (स) 284 किलोमीटर (द) 348 किलोमीटर
2. महात्मा गांधी ने किस कानून को काला कानून कहा था?
(अ) रॉलेट एक्ट (ब) माण्टेग्यू घोषणा (स) हंटर आयोग (द) कम्युनल अवार्ड
3. चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी के साथ कौन शामिल थे?
(अ) वल्लभ भाई पटेल व विनोबा भावे (ब) जवाहर लाल नेहरू व राजेंद्र प्रसाद (स) राजेंद्र प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह (द) महादेव देसाई व मणि बेन पटेल
4. कौन सी पुस्तक जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखी गई है?
(अ) ए पैसेज टू इंडिया (ब) माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रूथ (स) इंडिया विन्स फ्रीडम (द) डिस्कवरी ऑफ इंडिया
5. नेहरू रिपोर्ट को अंतिम रूप से अगस्त, 1928 में आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन में स्वीकार किया गया था, इस सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी?
(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) महात्मा गांधी (स) जवाहर लाल नेहरू (द) डॉ. अंसारी
6. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमांकन किसने किया था?
(अ) लार्ड माउंटबेटन (ब) सर सीरिल रेडक्लिफ (स) सर स्ट्रेफर्ड क्रिप्स (द) लारेन्स
7. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम किस नगर के बाहर स्थित है?
(अ) गांधीनगर (ब) अहमदाबाद (स) राजकोट (द) वर्धा
8. त्रिपुरी संकट की समाप्ति के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया?
(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) पट्टाभि सीतारमैया (स) राजेंद्र प्रसाद (द) सरदार पटेल
9. किसने सुझाव दिया था कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाय?
(अ) सी. राजगोपालचारी ने (ब) जे.बी. कृपलानी ने (स) महात्मा गांधी ने (द) जय प्रकाश नारायण
10. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला?
(अ) 1861 का इंडियन कौंसिल एक्ट (ब) 1892 का इंडियन कौंसिल एक्ट (स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट (द) 1919 का गवर्नमेण्ट ऑफ इंडिया एक्ट
11. पाश्र्वनाथ की शिक्षाएं संगृहीत रूप से जानी जाती है?
(अ)त्रिरत्न नाम से (ब) पंच महाव्रत नाम से (स) पंचशील नाम से (द) चातुर्याम नाम से
12. बृहदारण्यक उपनिषद् में जनक की सभा में याज्ञवल्क्य से दार्शनिक संवाद करते हुए निम्नलिखित में से किसका वर्णन हुआ है?
(अ) गार्गी (ब) कात्यायनी(स) मैत्रेयी (द) विश्ववारा
13. उत्तर वैदिककाल में प्राध्य देश के शासक कहे जाते थे-
(अ) स्वराट् (ब) भोज (स) सम्राट् (द) वैराट्
14. नंदों का उल्लेख करने वाला प्राचीनतम अभिलेखीय प्रमाण क्या है?
(अ) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख (ब) खारवेल का हाथीगुफा अभिलेख (स) हेलियोदोर का गरुड़ स्तंभ अभिलेख (द) गौतमी बालश्री का नासिक गुफा अभिलेख
15. जैन धर्म में सल्लेखना से तात्पर्य है?
(अ) लेखन पद्घति (ब) उपवास द्वारा प्राण त्याग (स) तीर्थकरों की जीवनी (द) भित्ति चित्र
16. महावंश के अनुसार तृतीय बौद्घ संगीति के पश्चात हिमालय क्षेत्र में कौन गया था?
(अ) मज्झिम (ब) रक्षित (स) धर्मरक्षित (द) महादेव
17. अंग राज्य का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है-
(अ) शतपथ ब्राह्मïण में (ब) अथर्ववेद में (स) अंगुत्तर निकाय में (द) भगवती सूत्र में
18. राजगृह का राजवैद्य जीवन गणिका का पुत्र था, उसका क्या नाम था?
(अ) सालवती (ब) रमणीया (स) बसंतसेना (द) आम्रपाली
19. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष होता है?
(अ) अप्रैल-मार्च (ब) जुलाई-जून (स) अक्टूबर-सितंबर (द) जनवरी-दिसंबर
20. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कम से कम कितने मूल्य का स्वर्णकोष रहना चाहिए?
(अ) 85 करोड़ रुपए का (ब) 115 करोड़ रुपए का (स) 200 करोड़ रुपए का (द) 300 करोड़ रुपए का
21. चमकता हुआ सितारा किस राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रतीक है?
(अ) सिंडीकेट बैंक (ब) इंडियन बैंक (स) बैंक ऑफ इंडिया (द) बैंक ऑफ बड़ौदा
22. वर्ष 1967-69 के दौरान भारत के उप प्रधानमंत्री के पद पर कौन काबिज थे?
(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी
23. संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री
24. महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टानों से हुआ है?
(अ) ग्रेनाइट (ब) बैसाल्ट (स) परतदार (द) गैब्रो
25. महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत के प्रणेता कौन हैं?
(अ) प्राट (ब) वेग्नर (स) होम्स (द) ग्रेगरी
26. निम्नलिखित नगरों में से कौन सा एक भूमध्य रेखा के सर्वाधिक निकट है?
(अ) कोलंबो (ब) जकार्ता (स) मनीला (द) सिंगापुर
27. पेंट उद्योग के श्रमिकों को, निम्नलिखित जोखिमों में से किस एक का सामना करना पड़ता है?
(अ) निकेल प्रदूषण (ब) कैडमियम प्रदूषण (स) स्ट्रॉन्शियम प्रदूषण (द) सीमा प्रदूषण
----
सही जवाब- 1.(ब) 385 किलोमीटर, 2.(अ) रॉलेट एक्ट, 3.(स) राजेंद्र प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह, 4.(द) डिस्कवरी ऑफ इंडिया, 5.(द) डॉ. अंसारी, 6.(ब)सर सीरिल रेडक्लिफ, 7.(ब) अहमदाबाद, 8.(स) राजेंद्र प्रसाद, 9.(स) महात्मा गांधी ने, 10.(स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट, 11.(द) चातुर्याम नाम से, 12.(अ) गार्गी, 13.(स) सम्राट्, 14.(ब) खारवेल का हाथीगुफा अभिलेख, 15.(ब) उपवास द्वारा प्राण त्याग, 16.(अ) मज्झिम, 17. (ब) अथर्ववेद में, 18.(अ) सालवती, 19.(अ) अप्रैल-मार्च, 20.(ब) 115 करोड़ रुपए का, 21. (स) बैंक ऑफ इंडिया, 22.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 23.(द) कैबिनेट मंत्री, 24. (ब) बैसाल्ट, 25. (ब) वेग्नर, 26.(द) सिंगापुर, 27. (द) सीमा प्रदूषण।
नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग को हरित क्रांति का ‘अग्रदूत’ या जनक कहा जाता है। वे खुद को ग्रेट डिप्रेशन की देन कहा करते थे और वे एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने दुनिया की खाद्य समस्या को हल करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार, प्रेजीडेंट मेडल आफ फ्रीडम और कांग्रेसनल गोल्ड मेडल के साथ ही भारत के नागरिक सम्मान पद्म विभूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। जी हां, यहां बात हो रही है, नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग की।
नॉर्मन का जन्म 25 मार्च, 1914 में आयोवा के क्रेस्को प्रांत में हुआ। उन्होंने 1942 में प्लांट पैथोलॉजी और जेनेटिक्स में पीएच.डी की डिग्री हासिल कर ली। अपने अध्ययन की बदौलत बोरलॉग का 1942 से 1944 का समय विलमिंगटन के डूपोंट में बतौर माइक्रोबायोलॉजिस्ट के काम करते हुए गुजरा।
1944 में विशेषज्ञों ने विकासशील देशों में अकाल की संभावनाओं की आशंका जताई क्योंकि वहां फसलों की अपेक्षा जनसंख्या तेजी से बढ़ रही थी। बोरलॉग ने मेकिस्को में रॉकफेलर फाउंडेशन से पूंजी प्राप्त परियोजना में काम करना शुरू कर दिया। जहां उनका काम गेहूं का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में अनुसंधान करना था। जिसमें वे जेनेटिक्स, प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पैथोलॉजी, कृषि विज्ञान (एग्रोनॉमी), मृदा विज्ञान (सॉयल साइंस) और अनाज प्रौद्योगिकी पर काम कर रहे थे। इस परियोजना का उद्देश्य मेक्सिको में गेहूं उत्पादन में वृद्धि करना था क्योंकि उस समय मेक्सिको भारी मात्रा में गेहूं का आयात कर रहा था। बोरलॉग ने माना था कि मेक्सिको के शुरूआती साल काफी मुश्किलों भरे रहे। लेकिन बोरलॉग की मेहनत रंग लाई और उन्होंने पिटिक 62 और पेनजामो 62 किस्में तैयार कीं। इसने मैक्सिको के गेहूं उत्पादन के संपूर्ण परिदृश्य को ही बदल कर रख दिया। इस तरह 1944 में गेहूं की कमी की मार झेल रहे मेक्सिको में 1963 में गेहूं का उत्पादन छह गुना अधिक हो चुका था।
1960 के दशक के दौरान भारत में सूखे की भयानक स्थितियां पैदा हो गई थीं, जिसके चलते देश में खाद्यान्न संकट पैदा हो गया था और देश में अमेरिका से गेहूं आयात किया जा रहा था। बोरलॉग अपने साथी डॉ. रॉबर्ट ग्लेन एंडरसन के साथ 1963 में भारत आए, ताकि वह मेक्सिको में आजमाए गए अपने मॉडल को यहां भी लागू कर सकें। डॉ. एम. एस स्वामीनाथन की देख-रेख में प्रयोग का सिलसिला नई दिल्ली के पूसा स्थित इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट में उन्नत किस्म की फसलों को बोने के साथ हुआ। इसी तरह का प्रयोग लुधियाना, पंतनगर, कानपुर, पुणे और इंदौर में भी किया गया। परिणाम बेहतरीन मिले। लेकिन कृषि की नई तकनीकों को लेकर विरोध के चलते बोरलॉग भारत में नई किस्म का रोपण नहीं कर सके। जब 1965 में सूखे के हालात और भी बदतर हो गए, उस समय सरकार ने कदम आगे बढ़ाए और गेहूं की उन्नत किस्मों की बुवाई को अपनी मंजूरी दे दी। मेक्सिको में अपनाई गई उन्नत किस्मों के बीजों और तकनीक का दक्षिण एशिया में प्रयोग कर बोरलॉग ने यहां गेहूं के उत्पादन को 1965 और 1970 के बीच दोगुना कर दिया।
हाल के कुछ वर्षों में बोरलॉग को अपनी उच्च उत्पादन क्षमता वाली फसलों के कारण पर्यावरणविदों और सामाजिक-आर्थिक आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है।
कुव्वत उल इस्लाम भारत में पहली तुर्क मस्जिद थी। इसका निर्माण दिल्ली में 1191 में दिल्ली विजय की स्मृति में कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। इल्तुतमिश और अलाउद्दीन खिलजी के समय इसका विस्तार हुआ। यह मस्जिद इस्लाम की शक्ति को समर्पित है। इसका निर्माण किला राय पिथौरा के जैन मंदिर के स्थल पर हुआ था। इसलिए इसका निचला आधा भाग और अधिकांश निर्माण सामग्री इसी मंदिर से प्राप्त हुई है। इसके भीतर का खुला चतुष्कोण आंगन और चारों ओर दालन इसमें हिन्दू मंदिर की झलक देेते हैं। 1198 में यहां पर मुस्लिम प्रभाव वाला बाहरी निर्माण हुआ। 1230 में इल्तुतमिश ने इसका क्षेत्रफल दोगुना करवा दिया था।
इस मस्जिद में हिन्दू और मुस्लिम स्थापत्य शैलियों की विशेषताएं एक साथ देखने मिलती हैं।
ग्रीस अथवा यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्रचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि ।
यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं । इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं । यहां की राजधानी एथेंस है। प्राचीन मन्दिरों में पार्थेनान और कुछ दूर नगर से बाहर डेल्फी का मन्दिर देखने योग्य है।
25 मार्च सन 1830 ईसवी को यूनान ने उसमानी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। यूनान, विश्व की अत्यंत प्राचीन संस्कृति और सभ्यता का स्वामी देश है। 10 शताब्दी ईसा पूर्व ही इस क्षेत्र में नगर और देश का विचार पाया जाता था। उस समय के महत्वपूर्ण नगरों में एथेन्ज़ और स्पार्टा थे। सन 338 ईसा पूर्व में मेसीडोनिया ने यूनान पर अधिकार कर लिया जिसके एक शताब्दी बाद यह देश रोम शासन के अधीन हो गया। सन 1456 ईसवी में उसमानी शासन ने यूनान को अपने क़ब्ज़े में ले लिया और लगभग चार शताब्दियों तक इस पर राज किया। किंतु सन 1821 ईसवी से रूस, फ्रांस और ब्रिटेन की सहायता से यूनान की जनता ने उसमानी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और अंतत: आज के दिन यह देश स्वतंत्र हो गया। स्वतंत्रता प्राप्त कर लेने के बाद भी इस देश में आंतरिक झड़पें होती रहीं। सन 1973 में इस देश में पूरी तरह शांति स्थापित हो सकी।
भारतीय संस्कृति में नाटी एक समृद्ध नृत्य परंपरा है। यह मेलों तथा त्योहारों पर किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय और मशहूर नृत्य है।
नाटी नृत्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सिरमौर, शिमला इत्यादि जनपदों में किया जाता है। इसे धीमी गति से आरम्भ किया जाता है, जिसे करते समय इसे ढीली नाटी कहा जाता है व बाद में यह द्रुत गति से बढ़ता जाता है। इस नृत्य में ढोलक, करनाल, रणसिंघा, बांसुरी, शहनाई एवं नगाड़े का प्रयोग किया जाता है। इस नृत्य में महिलाएं घर आंगन में लिपाई कर नृत्य करते हुए खुशी का इजहार करती हैं।
नाटी नृत्य के कई प्रकार हैं। जिस प्रकार छंद-अलंकार के 9 गुण होते हैं, उसी प्रकार से नाटी नृत्य में भी 9 प्रकार के ताल हैं। इस नृत्य में स्वच्छंदता व व्यवस्था है व उन्मुक्त भाव भी है। ऐसी स्वभाविकता जनसमुदाय में प्रवाह है। खडय़ातर नाटी में वीरता का भाव है। यह नृत्य धीमी गति से शुरू होकर तेज़ नृत्य के साथ खत्म होती हैं। नाटी नृत्य के कई प्रकार हैं जिनमें मुख्य इस प्रकार हैं- ताउली,फेटी नाटी,बाखली नाटी,बुशहरी नाटी, बांठड़ा, हौरन और चद्रांउली।
1. अंतर्दर्शी क्या है?
(अ) यह आहारनाल के भीतर देखने के लिए प्रयुक्त एक प्रकाशिक यंत्र है (ब) यह अनियमित हृदय स्पंद को नियमित करने के लिए रोगी के लिए वक्ष पर लगाया जाने वाला एक उपकरण है (स) यह कान के विकास की जांच के लिए प्रयुक्त एक यंत्र है (द) यह मानव पेशियों द्वारा जनित विद्युत सिग्नलों को रिकॉर्ड करने के लिए एक यंत्र है
2. बाह्य अंतरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखाई देगा?
(अ) सफेद (ब) नीला (स) काला (द) लाल
3. अबिन्दुता का दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से किस लेंस का प्रयोग करना चाहिए?
(अ) सिलिंडरी लेंस (ब) अवतल लेंस (स) उत्तल लेंस (द) द्विफोकसी लेंस
4. एक प्रिज्म से गुजरने पर जो प्रकाश सबसे अधिक अपवर्तित होता है, वह है?
(अ) हरा (ब) लाल (स) नीला (द) बैंगनी
5. जब सूर्य का प्रकाश किसी प्रिज्म में से होकर गुजरता है, तो निम्नलिखित में से किस रंग का प्रकाश सबसे अधिक अपवर्तित होता है?
(अ) नीला (ब) लाल (स) नारंगी (द) हरा
6. एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध होता है?
(अ) शून्य (ब) एक (स) एक से कम (द) अनंत
7. किसी परिपथ में एक बिन्दु पर मिलने वाली धाराओं का बीजीय योग होता है?
(अ) अनंत (ब) शून्य (स) शून्य व अनंत के बीच (द) इनमें से कोई नहीं
8. घरों में लगे पंखे, बल्ब आदि लगे होते हैं?
(अ) श्रेणी क्रम में (ब) मिश्रित क्रम में (स) समानान्तर क्रम में (द) किसी भी क्रम में
9. आमतौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग होने वाली तार किस पदार्थ की बनी होती है?
(अ) टिन (ब) सीसा (स) निकिल (द) टिन और सीसे का एक मिश्र धातु
10. सेफ्टी लैम्प के आविष्कारक है?
(अ) मार्कोनी (ब) डेवी (स) शोल्स (द) रोएंटजेन
11. वायु में आपेक्षिक आद्र्रता मापन हेतु प्रयुक्त उपकरण है?
(अ) हाइग्रोग्राफ (ब) हाइड्रोग्राफ (स) पैन्टोग्राफ (द) बैरोग्राफ
12. निम्नलिखित में से किसका उपयोग ऊंचाई नापने के लिए होता है?
(अ)बैरोमीटर (ब)प्लानी मीटर (स) अल्टीमीटर (द) हाइड्रोमीटर
13. विण्डोज सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया?
(अ) आईबीएम द्वारा (ब) एप्पल कार्पोरेशन द्वारा (स) विप्रो द्वारा (द) इनमें से कोई नहीं
14. ओरेकल क्या है?
(अ) एक प्रचालन तंत्र (ब) शब्द संसाधक सॉफ्टवेयर (स) डाटाबेस सॉफ्टवेयर (द) इनमें से कोई नहीं
15. सामान्य रूप से प्रयुक्त किया जाने वाला कंप्यूटर कौन सा है?
(अ) एनालॉग कंप्यूटर (ब) डिजिटल कंप्यूटर (स) आप्टिकल कंप्यूटर (द) हाइब्रिड कंप्यूटर
16. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कंप्यूटर वाइरस है?
(अ) सी-ब्रेन (ब) कोलंबस (स) मैक बग (द) माइकल एंजेलो वायरस
17. जब इंटरनेट का उपयोग संदेश प्रेषित करने में किया जाता है, तो यह सुविधा कहलाती है?
(अ) साइबर स्पेस (ब) निकनेट (स) ई-मेल (द) आईनेट
18. पंचम पीढ़ी के कंप्यूटरों की प्रमुख विशेषता निम्नलिखित में से कौन सी होगी?
(अ) घर-घर उपयोग (ब) बहुआयामी उपयोग (स) कृत्रिम वृद्धि (द) बहुत कम कीमत
19. निम्नलिखित में से किस एक श्रेणी में वे अध्ययन आते हैं, जिनमें समय के आयाम को शामिल नहीं किया जाता है?
(अ) ऐतिहासिक (ब) समकालिक (स) स्थैतिक (द) संवादात्मक
20. रॉबर्ट रेडफील्ड के अनुसार, लघु समुदाय की कौन सी चार विशेषताएं हैं?
(अ) पृथकता, लघुता, समरूपता, एकांतता (ब) पृथकता, लघुता, समरूपता, आत्मनिर्भरता (स) पृथकता, लघुता, समरूपता, सहनिर्भरता (द) आत्मनिर्भरता, लघुता, समरूता, अवरु।
21. निम्नलिखित में से किस जनजाति से यह जानकारी मिलती है कि इसमें दादा-दादी, नाना-नानी तथा पोता-पोती, नाती-नातीन के बीच परिहास के संबंध होते हैं?
(अ) टोडा (ब) नागा (स) उरांव (द) संथाल
22. वह कौन सी वंशानुक्रम प्रणाली है, जिसमें महिला या पुरुष परंपरा पर किसी प्रतिबंध के बिना मां एवं पिता दोनों के माध्यम से समूह की सदस्यता निर्धारित होती है?
(अ) उभय एकल वंश परंपरा (ब) सजातीय प्रणाली (स) संपूरक वंशानुक्रम (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
23. अजंता कलाकृतियां किससे संबंधित है?
(अ) हड़प्पाकला से (ब) मौर्य काल से (स) बुद्ध काल से (द) गुप्त काल से
24. कवि कालीदास किसके राजकवि थे?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) समुद्रगुप्त (स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) (द) हर्ष
25. अजंता चित्रकारी का विषयवस्तु निम्न में किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) वैष्णव मत (द) शैव मत
26. कदम्ब राज्य की स्थापना मयूरशर्मन ने की थी। उसने अपनी राजधानी बनाई?
(अ) बंगाल को (ब) कन्नौज को (स) वैजयंती या वनवासी को (द) इनमें से कोई नहीं
27. गुलामगिरी नामक किताब के लेखक कौन हैं?
(अ) डॉ. अंबेडकर (ब) ज्योतिबा फूले (स) महात्मा गांधी (द) पेरियार
------
सही जवाब- 1.(अ) यह आहारनाल के भीतर देखने के लिए प्रयुक्त एक प्रकाशिक यंत्र है, 2.(स)काला, 3.(अ) सिलिंडरी लेंस, 4.(द) बैंगनी, 5.(अ) नीला, 6.(द) अनंत, 7.(ब) शून्य, 8.(स) समानान्तर क्रम में, 9.(द) टिन और सीसे का एक मिश्र धातु, 10.(ब) डेवी, 11.(अ) हाइग्रोग्राफ, 12.(स) अल्टीमीटर, 13.(द) इनमें से कोई नहीं, 14.(स) डाटाबेस सॉफ्टवेयर, 15.(ब) डिजिटल कंप्यूटर, 16.(अ) सी-ब्रेन, 17.(स) ई-मेल, 18.(अ) घर-घर उपयोग, 19.(ब) समकालिक, 20.(ब) पृथकता, लघुता, समरूपता, आत्मनिर्भरता, 21.(स) उरांव, 22.(ब) सजातीय प्रणाली, 23.(द) गुप्त काल से, 24.(स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य), 25.(ब) बौद्ध धर्म, 26.(स) वैजयंती या वनवासी का, 27.(ब) ज्योतिबा फूले।
-दयानिधि
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार टीबी दुनिया भर में होने वाली मौतों के शीर्ष 10 कारणों में से एक है
क्या है क्षय रोग, तपेदिक या टीबी?
क्षय रोग, तपेदिक या ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) फेफड़ों का एक गंभीर संक्रमण है जो एक जीवाणु के कारण होता है। जो खांसने या छींकने पर हवा में छोड़ी गई छोटी बूंदों से फैलता है। जबकि तपेदिक शब्द 1834 में जोहान शोनेलिन द्वारा गढ़ा गया था, ऐसा माना जाता है कि रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए केंद्र (सीडीसी) के अनुसार यह संक्रमण लगभग 30 लाख सालों से है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, टीबी दुनिया भर में होने वाली मौतों के शीर्ष 10 कारणों में से एक है। 2019 में घोषित इसकी नवीनतम रिपोर्ट के आधार पर, दुनिया भर में 1 करोड़ लोग टीबी से संक्रमित थे, जिनमें से 26.90 लाख लोगों को भारत में टीबी था।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी की अधिकतम संख्या थी जो कुल 1.30 लाख ड्रग-रेसिस्टेंट मामलों का 27 प्रतिशत है। एमडीआर टीबी को लाइलाज माना जाता है।
तिथि और महत्व
हर साल हम टीबी के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करने के लिए 24 मार्च को विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस मनाते हैं। यह तारीख 1882 में उस दिन की और इशारा करती है जब डॉ रॉबर्ट कोच ने घोषणा की थी कि उन्होंने टीबी का कारण बनने वाले जीवाणु की खोज की है, जिसने इस बीमारी के निदान और इलाज की दिशा में रास्ता खोल दिया है।
टीबी दुनिया के सबसे घातक संक्रामक हत्यारों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एचओ) के मुताबिक हर दिन, 4100 से अधिक लोग टीबी से अपनी जान गंवाते हैं और करीब 28,000 लोग इस रोकथाम योग्य और इलाज योग्य बीमारी से बीमार पड़ते हैं।
टीबी से निपटने के वैश्विक प्रयासों ने वर्ष 2000 से अनुमानित 6.6 करोड़ लोगों की जान बचाई है। हालांकि, कोविड-19 महामारी ने टीबी को समाप्त करने की लड़ाई में की गई प्रगति को उलट दिया है। एक दशक से अधिक समय में पहली बार, 2020 में टीबी से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है।
क्या है विश्व टीबी दिवस 2022 का विषय या थीम
विश्व टीबी दिवस 2022 का विषय - 'टीबी को समाप्त करने के लिए निवेश करें, जीवन बचाओ।' टीबी के खिलाफ लड़ाई को तेज करने और वैश्विक नेताओं द्वारा किए गए टीबी को समाप्त करने की प्रतिबद्धताओं को हासिल करने के लिए संसाधनों के निवेश की तत्काल आवश्यकता को बताता है।
यह कोविड-19 महामारी के संदर्भ में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जिसने टीबी की प्रगति को खतरे में डाल दिया है। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने की दिशा में डब्ल्यूएचओ के अभियान के अनुरूप रोकथाम और देखभाल के लिए समान पहुंच सुनिश्चित करने पर कुछ हद तक रोक लगी है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अधिक निवेश से लाखों लोगों की जान बचेगी, जिससे टीबी महामारी के अंत में तेजी आएगी।
क्या है विश्व टीबी दिवस का इतिहास
रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए केंद्र (सीडीसी) के मुताबिक तपेदिक लगभग 30 लाख साल पुराना है और विभिन्न सभ्यताओं में इसके अलग-अलग नाम थे। टीबी को प्राचीन ग्रीस में "फथिसिस", प्राचीन रोम में "टैब" और प्राचीन हिब्रू में "स्केफेथ" कहा जाता था। 1800 के दशक में टीबी को "खपत" के रूप में भी जाना जाता था। मध्य युग के दौरान, गर्दन और लिम्फ नोड्स के टीबी को " स्क्रोफुला " कहा जाता था। स्क्रोफुला को फेफड़ों में टीबी से अलग बीमारी माना जाता था।
आप कैसे बच सकते हैं टीबी से?
संक्रमित व्यक्ति से बिना-संक्रमित व्यक्ति में रोग के फैलने को रोके, टीबी रोगियों की पहचान की जाए। संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से बचें, यदि आपको नहीं पता कि किसी व्यक्ति को टीबी है, लेकिन वह तेजी से खांस रहा है, तो अपनी नाक और मुंह को ढक लें और दूर चले जाएं। यदि आप में भी ऐसे ही लक्षण उत्पन्न होते हैं, तो प्राथमिक उपचार के लिए अपने चिकित्सक से मिलें।
एक बार पल्मोनरी ट्यूबरक्लोसिस का निदान हो जाने के बाद, आपके घर में एक अच्छा वेंटिलेशन सिस्टम रखने की सिफारिश की जाती है, क्योंकि ऐसा करने से टीबी कई घंटों तक हवा में रह सकती है, कोई व्यक्ति वायुजनित रोग के संचरण को सीमित कर सकता है।
अच्छी स्वच्छता प्रथाओं का पालन करें: खांसते या छींकते समय अपने मुंह को अपनी कोहनी से ढकें। अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं। (downtoearth.org.in)
तपेदिक, क्षयरोग , एमटीबी या टीबी एक आम, और कई मामलों में घातक संक्रामक बीमारी है जो माइक्रोबैक्टीरिया, आमतौर पर माइकोबैक्टीरियम तपेदिक के विभिन्न प्रकारों की वजह से होती है। क्षय रोग आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करता है, लेकिन यह शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकता हैं।
यह हवा के माध्यम से तब फैलता है, जब वे लोग जो सक्रिय टीबी संक्रमण से ग्रसित हैं, खांसी, छींक, या किसी अन्य प्रकार से हवा के माध्यम से अपना लार संचारित कर देते हैं। ॉ ज्यादातर संक्रमण स्पर्शोन्मुख और भीतरी होते हैं, लेकिन दस में से एक भीतरी संक्रमण, अंतत: सक्रिय रोग में बदल जाते हैं, जिनको अगर बिना उपचार किये छोड़ दिया जाए तो ऐसे संक्रमित लोगों में से 50 प्रतिशत से अधिक की मृत्यु हो जाती है। टीबी इन्फेक्शन शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। एब्डॉमन, किडनी, स्पाइन, ब्रेन या शरीर के किसी भी अंग की हड्डी में टीबी होना आम हो गया है। इतना ही नहीं, सिर्फ साफ-सफाई न रखना या बीड़ी आदि पीना ही टीबी इन्फेक्शन का कारण नहीं है। आजकल पौष्टिकता की कमी, लंबे समय तक जंक फूड के इस्तेमाल, मीजल्स या न्यूमोनिया के बिगडऩे और एचआईवी पॉजिटिव होने से भी टीबी इन्फेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में, यह सोचकर लापरवाही बरतना गलत है कि यह बीमारी सिर्फ गरीबों को होती है।
टीबी को आम तौर पर बीते जमाने की बीमारी के तौर पर देखा जाता है. लेकिन पिछले एक दशक में बढ़ रहे ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है। इस समय दुनिया भर में एड्स के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मौतें टीबी से हो रही हैं। वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार सत्तासी लाख लोग टीबी की चपेट में आए जिनमें से चौदह लाख की मौत हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि 2015 तक बीस लाख लोगों के ड्रग रेसिस्टेंट क्षमता वाले टीबी की चपेट में आने का खतरा है। इस समय ऐसे मरीजों की संख्या करीब साढ़े छह लाख आंकी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हाल फिलहाल विश्व में ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के 4 फीसदी नए मामले सामने आए है। यानी इसका संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में विश्व भर में फैल रहा है।
कोलार, दक्षिण पूर्वी कर्नाटक (भूतपूर्व मैसूर) राज्य का एक नगर है। यह दक्षिण-पश्चिम भारत का एक नगर है। यह नगर कर्नाटक के शुष्क क्षेत्र में स्थित है। इसके इर्द-गिर्द उगने वाली झाड़ीदार वनस्पति भेड़ पालन के लिए उपयुक्त है।
कोलार में बनने वाली वस्तुओं में ऊनी कंबल, चमड़े के समान, पेंसिल, हथकरघा रेशम और मोटे सूती वस्त्र शामिल हैं। इस शहर में एईएस नेशनल कॉलेज, श्री देवराज अर्स मेडिकल कॉलेज, एसडीयू कॉलेज ऑफ नर्सिंग और केजीएफ कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस समेत कई महाविद्यालय हैं। कोलार जिला रेलमार्ग (बंगलोर शहर से दक्षिण रेवले की लूप लाइन) पर और कोलार स्वर्ण क्षेत्र के पश्चिमोत्तर में कोलार स्थित है।
सरोगेसी सहायक प्रजनन की एक प्रणाली है। आईवीएफ/गर्भावधि सरोगेसी इसका अधिक सामान्य रूप है जिसमें सरोगेट संतान पूर्ण रूप से सामाजिक अभिभावकों से संबंधित होती है। इसका अन्य तरीक़ा है गर्वावधि सरोगेसी जिसमें सरोगेट संतान आनुवांशिक तौर पर पिता और सरोगेट मां से संबंधित होता है।
भारत में 23 जून 1994 में प्रथम सरोगेट शिशु के साथ सरोगेसी की शुरूआत हुई, लेकिन विश्व का ध्यान इस ओर आकर्षित करने में और आठ वर्ष लग गए । जब 2004 में एक महिला ने अपनी ब्रिटेन में रहने वाली बेटी के लिए एक सरोगेट शिशु को जन्म दिया। एक चिकित्सीय प्रक्रिया के रूप में सरोगेसी पद्धति में वर्षों के अंतराल में परिपक्वता आई है। धीरे-धीरे भारत प्रजनन बाज़ार का एक मुख्य केन्द्र बन गया है और आज देश भर में कृत्रिम गर्भाधान, आईवीएफ और सरोगेसी मुहैया कराने वाले अनुमानत: 2 लाख क्लिनिक हैं। वे इसे सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी) कहते हैं।
भारत में सरोगेसी को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल कोई कानून नहीं है और किराए पर कोख देने (व्यावसायिक सरोगेसी) को तर्क संगत माना जाता है। किसी कानून की अनुपस्थिति में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) ने भारत में एआरटी क्लिनिकों के प्रमाणन, निरीक्षण और नियंत्रण के लिए 2005 में दिशानिर्देशों को जारी किया। लेकिन आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के उल्लंघन और कथित तौर पर बड़े पैमाने पर सरोगेट माताओं के शोषण और जबरन वसूली के मामलों के कारण इसके लिए कानून की ज़रुरत महसूस की जा रही है।
सरोगेसी को कानूनी बनाने के लिए भारत सरकार के कहने पर एक विशेषज्ञ समिति ने सहायक प्रजनन तकनीक (नियंत्रण) कानून, 2010 का मसौदा तैयार किया।
दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। करीब 5 हजार कारीगरों ने वर्ष 1644 में इसका निर्माण शुरू किया और इसे 1658 में पूरा किया। इसका पुराना नाम था-मस्जिदें जहांनुमा। इसके पूर्वी मुख्य द्वार का प्रयोग शायद बादशाह किया करते थे, जो आमतौर पर बंद रहा करता था।
आज भी मस्जिद के पश्चिम भाग में बनी इबादतगाह में नमाज पढ़ी जाती है ,लेकिन जुमे के रोज या फिर खास -खास मौकों पर नमाजियों की कतारें दालान तक फैल जाती हैं। मस्जिद के उत्तरी द्वार के पास एक अल्मारी है जिसमें पैगंबर हजरत मोहम्मद के कुछ स्मृति चिन्ह रखे हुए हैं। जिसमें है- हिरन की खाल पर लिखा हुई कुरान, मोहम्मद साहब की दाढ़ी का बाल, उनकी चप्पलें और संगमरमर के एक पत्थर पर बना उनके पांव का निशान।
हमारा मस्तिष्क एक बहुत जटिल अंग है। यह हमारे शरीर की लगभग सभी गतिविधियों को नियंत्रित करता है। इसे लेकर कई भ्रांतियां भी फैली हैं जैसे - हम मस्तिष्क का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही इस्तेमाल करते हैं।
इस भ्रांति के पैदा होने के कई कारण हो सकते हैं। एक कारण यह हो सकता है कि 19 वीं शताब्दी और 20 वीं शताब्दी के शुरू में शोधकर्ताओं ने पाया कि मस्तिष्क में किसी एक समय में केवल 10 प्रतिशत तंत्रिका कोशिकाएं सक्रिय होती हैं। दूसरा कारण यह हो सकता है कि तब तक मस्तिष्क के 10 प्रतिशत हिस्से का ही नक्शा तैयार हो पाया था। तीसरा यह कि मस्तिष्क में केवल 10 प्रतिशत तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं। बाकी अन्य किस्म की कोशिकाएं होती हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मस्तिष्क का जो बाकी का हिस्सा है उसमें आत्मिक शक्ति होती है और उसे प्रशिक्षित करके विशेष संवेदी बोध पैदा किया जा सकता है। लेकिन ऐसा परामनोविज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञ मानते हैं, वैज्ञानिक नहीं। इतना जरुर कहा जा सकता है कि अधिकांश लोग अपने मस्तिष्क की संज्ञानात्मक क्षमता का बहुत कम हिस्सा इस्तेमाल करते हैं।
1. लोसांग उत्सव किस राज्य में प्रमुखता से मनाया जाता है?
(अ) तिब्बत में (ब) अरुणाचल प्रदेश में (स) सिक्किम में (द) केरल में
2. ल_मार होली कहां खेली जाती है?
(अ) मथुरा में (ब) लखनऊ में (स) बनारस में (द) अमृतसर में
3. रथ यात्रा उत्सव कहां मनाया जाता है?
(अ) कोणार्क में (ब) पुरी में (स) हरिद्वार में (द) द्वारिका में
4. मात्र्तण्ड सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है?
(अ) गुजरात (ब) उड़ीसा (स) जम्मू-कश्मीर (द) तमिलनाडु
5. खजुराहो के मंदिर का संबंध किस धर्म से है?
(अ) बौद्ध धर्म (ब) जैन धर्म (स) हिंदू धर्म (द) हिंदू धर्म तथा जैन धर्म
6. भारत में नालंदा विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थित है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) बिहार (स) उड़ीसा (द) उत्तरप्रदेश
7. वीर भूमि किससे संबंधित है?
(अ) लाल बहादुर शास्त्री (ब) राजीव गांधी (स) बाबू जगजीवन राम (द) भगत सिंह
8. एक अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी तल की तुलना में चंद्र तल पर अधिक ऊंची छलांग लगा सकता है?
(अ) वह चंद्रमा पर भारहीन होता है (ब) चंद्रमा पर कोई वातावरण नहीं है (स) चंद्र तल पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी तल की तुलना में अत्यल्प है (द) चंद्रमा पृथ्वी से छोटा है
9. बांध के नीचे की दीवार मोटी बनाई जाती है, क्योंकि?
(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है (ब) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब घटता है (स) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व बढ़ता है (द) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व घटता है
10. चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि?
(अ) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है (ब) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है (स) पानी के पृष्ठ तनाव के कारण (द) पानी की श्यानता के कारण
11. तत्वों की प्रकृति को ज्ञात किया जा सकता है?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक विन्यासीकरण के द्वारा (ब) परमाणु क्रमांक के द्वारा (स) परमाणु द्रव्यमान के द्वारा (द) परमाणु भार द्वारा
12. गुजरात में बड़ोदरा क्षेत्र की मोतीपुरा खान से कौन सा पत्थर निकाला जाता है?
(अ) लाल संगमरमर (ब) काला संगमरमर (स) सफेद संगमरमर (द) इनमें से सभी
13. भारत में सर्वाधिक हीरा निम्नलिखित में से किस स्थान से निकाला जाता है?
(अ) पन्ना, मध्यप्रदेश (ब) गोलकुंडा, कर्नाटक (स) जयपुर, राजस्थान (द) क्विलोन, केरल
14. निम्नलिखित में से सोने की सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित करने वाला राज्य कौन सा है?
(अ) कर्नाटक (ब) आंध्रप्रदेश (स) झारखंड (द) छत्तीसगढ़
15. निम्नलिखित शासकों में से किसको वर्ण व्यवस्था का रक्षक कहा गया है?
(अ) पुष्यमित्र शुंग (ब) खारवेल (स) गौतमी पुत्र शतकर्णी (द) वासुदेव
16. भारत के टाटा समूह की किस देश में लगभग 3 अरब डॉलर के प्रस्तावित निवेश की योजना, संबंधित देश के रुचि न लेने के कारण ठंडे बस्ते में चली गई है?
(अ) श्रीलंका (ब) पाकिस्तान (स) बांगलादेश (द) भूटान
17. निम्नलिखित में से कौन उद्योगपति कैपरो ग्रुप से संबंधित हैं?
(अ) स्वराज पाल (ब) एल. एन. मित्तल (स) वारेन बफेट (द) बिल गेट्स
18. निम्नलिखित में से किस देश मेें उनकी कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत अधिकतम है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) यू.एस. ए. (स) न्यूजीलैंड (द) जापान
19. बौद्ध संघों के आचरण के नियमों का संकलन निम्र में से किस ग्रंथ में मिलता है?
(अ) विनयपिटक (ब) अंगुत्तर पिटक (स)अभिधम्मपिटक (द) सुत्तपिटक
20. पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है?
(अ) वेग (ब) त्वरण (स) द्रव्यमान (द) बल
21. शून्य में स्वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्तुओं की/का?
(अ) समान गति होती है (ब) समान वेग होता है (स) समान त्वरण होता है (द) समान बल होता है
22. यदि किसी वस्तु का वेग दुगुना कर दिया जाए तो क्या परिवर्तन होगा?
(अ) संवेग दुगुना हो जाता है (ब) गतिज ऊर्जा चार गुनी हो जाती है (स) संवेग दुगुना हो जाता है और गतिज ऊर्जा चार गुनी हो जाती है (द) इनमें से कोई नहीं
23. निम्नलिखित में से किस एक समुदाय में बहुविवाह और बहुपति विवाह दोनों को प्रोत्साहित किया जाता है?
(अ) खासी (ब) गारो (स) नागा (द) नायर
24. सुलहकुल त्यौहार आयोजित किया जाता है?
(अ) आगरा में (ब)अलीगढ़ में (स) इटावा में (द) बाराबंकी में
25. न्याय दर्शन के प्रवर्तक कौन थे?
(अ) गौतम (ब)कपिल (स) कणाद (द) जैमिनी
26. किस नदी का उद्गम हिमालय के स्वर्ण शिखर से गंगा की सात धाराओं में से एक के रूप में माना जाता है?
(अ) भागीरथी (ब) ताप्ती (स) सरयू (द) सोन
27. वैदिक शब्द का क्या अर्थ है?
(अ) नैतिक नियम (ब) प्राकृत (स) देवनागरी (द) संस्कृत
28.अनुसूचित जाति-जनजाति और मुक्त बंधुआ मजदूरों को नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंदिरा आवास योजना कब शुरू की गई?
(अ) वर्ष 1980 (ब) वर्ष 1982 (स) वर्ष 1985 (द) वर्ष 1990
---
सही जवाब- 1.(स) सिक्किम में, 2.(अ) मथुरा में, 3.(ब) पुरी में, 4.(स) जम्मू-कश्मीर, 5.(द) हिंदू धर्म तथा जैन धर्म, 6.(ब) बिहार, 7.(ब) राजीव गांधी, 8.(स) चंद्र तल पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी तल की तुलना में अत्यल्प है, 9.(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है, 10.(ब) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है, 11.(अ) इलेक्ट्रॉनिक विन्यासीकरण के द्वारा, 12.(स) सफेद संगमरमर, 13.(अ) पन्ना, मध्यप्रदेश, 14.(ब) आंध्रप्रदेश, 15.(अ) पुष्यमित्र शुंग, 16.(स) बांगलादेश, 17.(अ) स्वराज पाल , 18.(स) न्यूजीलैंड, 19.(अ) विनयपिटक, 20.(स) द्रव्यमान, 21.(स) समान त्वरण होता है, 22.(स) संवेग दुगुना हो जाता है और गतिज ऊर्जा चार गुनी हो जाती है, 23.(ब) गारो, 24.(अ) आगरा में, 25.(अ) गौतम, 26.(स) सरयू, 27.(अ)नैतिक नियम, 28.(स)वर्ष 1985।
23 मार्च सन 1962 ईसवी को अंतर्राष्ट्रीय मौसम संगठन-डब्ल्यू एम ओ की स्थापना हुई। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र से जुड़ा हुआ है और विश्व के समस्त देशों के मौसम विभाग इससे सहकारिता करते हैं। विश्व मौसम संगठन की स्थापना वर्ष 1873 में आस्ट्रिया की राजधानी वियना में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय मौसम कांग्रेस में की गई थी । इस संगठन का उद्देश्य मौसम स्टेशन नेटवर्क की स्थापना करना था । यह नेटवर्क टेलीग्राफ लाइन से जोड़ा गया और जहाजरानी सेवा सुरक्षा के लिए मौसम संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई गई।
23 मार्च वर्ष 1950 में इसका नाम बदल कर विश्व मौसम संगठन कर दिया गया और अगले वर्ष से इसने संयुक्त राष्ट्र की मौसम विशेषज्ञ और आपरेशनल हाइड्रोलॉजी तथा भूभौतिक विज्ञानों से संबंधित एजेंसी के रूप में कामकाज प्रारंभ कर दिया ।
इस संगठन के लक्ष्यों में कृषि उड्डयन और समुद्रीय यात्राओं के लिए मौसम की जानकारियां उपलब्ध कराना और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौसम संबंधी जानकारियों और आंकड़ों को बताना है। 23 मार्च को इस संगठन की स्थापना का दिन होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय मौसम दिवस घोषित किया गया है। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विटजरलैंड में है।
विश्व मौसम संगठन ने मानव सुरक्षा और कल्याण के लिए बहुत योगदान किया है। डब्ल्यू एम ओ, संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एजेंसी है जो पृथ्वी के वातावरण की दशा और व्यवहार, महासागरों के साथ उसका रवैया, उसके द्वारा पैदा किए जाने वाली जलवायु और जल संसाधनों के वितरण के विषय में अध्ययन करती है। डब्ल्यू एम ओ की सदस्य संख्या 189 है।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई.एस.एस.) बाहरी अंतरिक्ष में अनुसंधान की सुविधा के लिए शोध स्थल है, जिसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया जा रहा है। वर्ष 1986 में रूस द्वारा प्रक्षेपित अंतरिक्ष स्टेशन मीर को लागत के दबाव और सुरक्षा कारणों से 2001 में दक्षिण प्रशान्त महासागर में गिरा दिया गया। इसकी कमी को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष अनुसंधान हेतु अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई।
आई.एस.एस. में एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के सौर पैनल होंगे, जिनसे मीर की तुलना में चार गुना अधिक विद्युत का उत्पादन किया जा सकेगा। इसे पृथ्वी से ऊपर 330 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। दिसम्बर, 1988 में अंतरिक्ष यान एंडेवर के यात्रियों द्वारा एक रूसी और एक अमेरिकी मॉड्यूल को उतारना आई.एस.एस. की शुरुआत का संकेत था। तैयार होने के बाद, पृथ्वी का प्रत्येक 90 मिनट में एक चक्कर लगाने वाले आई.एस.एस. में कई कमरों वाला एक होटल होगा और अनुसंधान प्रयोगशाला भी होगी। यहां छह से सात लोग स्थायी रूप से रह सकेंगे, जबकि विभिन्न देश के सदस्य देशों के अंतरिक्ष यात्री आते-जाते रहेंगे।
23 मार्च सन 1956 ईसवी को पाकिस्तान में नया संविधान तैयार किया गया। जिसके अनुसार इस देश की सरकार प्रजातांत्रिक हो गई। सन 1948 ईसवी में मोहम्मद अली जेनाह की मृत्यु के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली ख़ान मारे गये जिसके बाद पाकिस्तानी समाज में राजनैतिक तनाव फैल गया और एक नये संविधान की रचना का कारण बना। भारत और पाकिस्तान एक दिन के आगे-पीछे स्वतंत्र हुए था। भारत में 1950 में ही नया संविधान लागू हो गया, लेकिन पाकिस्तान में नया संविधान लागू होने में काफी वक्त लग गया।
दरअसल आजादी के समय भारत की तरह पाकिस्तान के पास भी अंग्रेजी शासन का बनाया हुआ एक कामचलाऊ संविधान या नियमावली मौजूद था। वह था गवर्मेंट आफ इंडिया एक्ट 1935। इस कानून के अंतर्गत देश के उच्चतम अधिकारी, गवर्नर जनरल को चुनाव कराने से लेकर काउंसिल आफ मिनिस्टर (मंत्री परिषद) बनाने, मनोनीत करने का अधिकार था। इसी के साथ 18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश शासन ने एक और विशेष कानून बनाकर 1946 के चुनाव के आधार पर पाकिस्तान के लिए विशेष सांविधानिक असेंबली बनाई, जिसने मुहम्मद अली जिन्ना को अपना नेता और पाकिस्तान का पहला गवर्नर जनरल चुना और उन्हें ही 1935 के कानून के अंतर्गत मंत्रिमंडल बनाने का विशेष अधिकार दिया।
गवर्नर जनरल का पद संभालने के बाद मुहम्मद अली जिन्ना ने लियाकत अली खां के नेतृत्व में 1935 के कानून के अंतर्गत काबीना गठन कराया और इस प्रकार लियाकत अली खां पहले प्रधानमंत्री नियुक्त हुए। लेकिन उनकी नियुक्ति भी पाकिस्तानी काूनन या संविधान के अनुसार नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री बनते प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का संविधान बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया। कमेटी ने 1952 तक दो रिपोर्ट प्रशासन को दी, जिसके अनुसार हर पांच साल के बाद बालिग अधिकार होना तय हुआ। इसके अलावा देश में एक केंद्रीय और राज्यों के अलग असेंबलियों के गठन की सिफारिश की गई। लेकिन कमेटी के पंजाबी सदस्यों को ऐसा लगा कि बालिग मताधिकार होने पर बहुसंख्यक बंगाली बाजी मार लेंगे और वे पंजाबी जमींदारों, जागीरदारों के लिए परेशानी पैदा करेंगे। फिर भी जैसे-तैसे 1956 में संविधान बनकर तैयार हुआ। उसे लागू करने की जरूरत थी।
वर्ष 1956 में गवर्नर जनरल के पद पर थे, सुरक्षा सेके्रट्री जनरल स्कंदर मिर्जा, जो संविधान को लागू करने के पक्ष में नहीं थे। उससे उनकी कुर्सी खिसक जाती। इसलिए उन्होंने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू कर दी। नतीजे में पाकिस्तान एक गहरे संकट में डूबता गया। इसे उबारने के लिए 1958 में जनरल अय्यूब खां ने पाकिस्तान में पहली फौजी तानाशाही स्थापित की। जनरल अय्यूब खां ने 1962 में अपना एक अलग से संविधान बनवाया और उसी के अंतर्गत राष्ट्रपति का पद हथिया लिया। खां साहब के जाने के बाद जनरल याह्या खां ने राष्ट्रपति का पद संभाला और एक लीगल फे्रमवर्क के अंतर्गत शासन चलाने लगे। याह्या खां ने 1970 में बालिग अधिकार कराया, जिससे पूर्वी पाकिस्तान में अवामी नेशनल पार्टी के शेख मुजीबुर्रहमान को भारी बहुमत प्राप्त हुआ। उधर दूसरे मुकाम पर रहे जुल्फिकार अली भुट्टो ही शासन हथियाना चाहते थे। 1970 के चुनाव के बाद 1971 तक खूनी हंगामा चला। सिंधु नदी और बंगाल की खाड़ी में ढेरों पानी बहा और पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए। पश्चिमी भाग भुट्टो को मिला और वही पाकिस्तान कहलाया। पूर्वी भाग बांग्लादेश बना। जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1972 में नया संविधान बनाया जो आज तक जारी है। इस संविधान में भी फौजी शासक जियाउलहक और जनरल परवेज मुशर्रफ ने अपने हित के लिए छेडख़ानी की, लेकिन उसी संविधान के अंतर्गत 2008 में चुनाव हुए और पीपुल्स पार्टी की हुकूमत बनी, जिसे कुछ दूसरे दलों का सहयोग प्राप्त है।
मिश्रधातु या Alloys- धातुओं व अधातुओं या परस्पर धातुओं को एक दूसरे से सरल अनुपात में मिलाने पर बनती है। मिश्र धातुओं के भौतिक गुण उनके घटक धातुओं के गुणों से भिन्न होते हैं। जब पारा किसी धातु से मिलकर मिश्र धातु बनाता है तो उसे अमलगम कहते हैं। मिश्र धातु में कम से कम एक धात्विक तत्व अवश्य होना चाहिये। इनकी कठोरता घटक धातुओं से अधिक होती है।
श्रावस्ती पाली शब्द है। यह भारत का एक प्राचीन शहर था। यह पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश राज्य, उत्तर-मध्य भारत का हिस्सा था। बौद्ध काल (छठी शताब्दी ई पू से छठी सदी) में श्रावस्ती कोसल राज्य की राजधानी था और समृद्ध व्यापारिक केंद्र व अपने धार्मिक संस्थानों के लिए काफी महत्वपूर्ण था। माना जाता है कि तीन प्रमुख सडक़ों के जंक्शन पर स्थित यह शहर पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी भारत के तीन महान शहरों से जुड़ता हुआ था। श्रावस्ती बुद्ध के जीवन और परवर्ती बौद्ध इतिहास के महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों से जुड़ा हुआ था। इसके सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में जेतवन मठ था जिसे अनाथपिंडक नामक एक धनी साहूकार ने शहर की सीमा के बाहर एक बाग में बनवाया था और भगवान बुद्ध को भेंट में दिया था। राजकरमा और पुरवरमा अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध मठ थे। श्रावस्ती जैन धर्मावलंबियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र था।
बलरामपुर के पश्चिमोत्तर में सहेथ व महेथ नामक दो गांवों के रूप में श्रावस्ती की पहचान की जाती है। आज यह शहर मिट्टी और ईंट से बने विशाल परकोटे से घिरा है। भारत के पुरातत्वीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा यहां खुदाई का कार्य किया गया है। इसी शहर में मिले पूर्व बौद्ध काल के चित्रित धूसल मिट्टी के बर्तनों से सिद्ध होने वाली प्राचीनतम काल से लेकर अंतिम बस्तियों तक के बर्तनों द्वारा, इस नगर में तीन कालों की पहचान की गई है।
1. आयोडीन युक्त हार्मोन कौन सा है?
(अ) थायरॉक्सिन (ब) इंसुलिन (स) एड्रिनेलिन (द) टेस्टोस्टीरोन
2. शरीर में हीमोग्लोबीन का कार्य क्या है?
(अ) ऑक्सीजन का परिवहन (ब) जीवाणु को नष्ट करना (स) रक्ताल्पता को रोकना (द) लौह का उपयोग
3. जब एक व्यक्ति वृद्ध हो जाता है, तो सामान्यतया उसका रक्त का दाब?
(अ) घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) उतना ही रहता है (द) बदलता रहता है
4. मानव नेत्र में उपस्थित रेटिना में रंगों में विभेद के लिए उपस्थित होते हैं?
(अ) कोन्स (ब) रॉडस (स) कॉर्निया (द) कोरॉयड
5. आइरिस का क्या कार्य है?
(अ) प्रतिबिम्ब बनाना (ब) नेत्र लेंस की सुरक्षा करना (स) पुतली के आकार को नियंत्रित करना (द) रेटिना पर बने उल्टे प्रतिबिम्ब को सीधा करना
6. त्वचा की ऊपरी सतह कहलाती है?
(अ) एपीडर्मिस (ब) प्रोटोडर्मिस (स) डर्मिस (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ मानव शरीर में सबसे अधिक कठोर होता है?
(अ) अस्थि (ब) दल्तवल्क (स) दंत धातु (द) नख
8. मानव शरीर में किस अंग को रक्त आरक्षण बैंक कहा जाता है?
(अ) तिल्ली/प्लीहा (ब) अग्न्याशय (स) पित्ताशय (द) इनमें से कोई नहीं
9. हार्मोन इंसुलिन का उत्पादन होता है?
(अ) पाचक गं्रथि की अल्फा कोशिकाओं में (ब) पेंक्रयाज ग्रंथि की अल्फा कोशिकाओं में (स) थायराइड ग्रंथि की अल्फा कोशिकाओं में (द) इनमें से कोई नहीं
10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष कौन रहे?
(अ) अबुल कलाम आजाद (ब) दादाभाई नौरोजी (स) डब्ल्यू.सी. बनर्जी (द) वल्लभ भाई पटेल
11. जब 15 अगस्त, 1947 को भारत ने अपनी पहली आजादी का जश्न मनाया, तब महात्मा गांधी थे?
(अ) साबरमती आश्रम में (ब) सेवाग्राम आश्रम में (स) नई दिल्ली में (द) कोलकाता में
12. भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन निम्नलिखित में से किस योजना के तहत हुआ था?
(अ) माउंटबेटन (ब) क्रिप्स योजना (स) चेम्सफोर्ड योजना (द) वेवेल योजना
13. महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
(अ) 30 जनवरी, 1947 (ब) 30 जनवरी, 1948 (स) 30 जनवरी, 1946 (द) 30 जनवरी, 1949
14. मालवा के किस शासक के शासनकाल में मालवा राज्य का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया?
(अ) महमूद शाह (ब) गयासुद्दीन शाह (स) हुसंग शाह (द) बाज बहादुर
15. अहमदाबाद की स्थापना किसने की?
(अ) अहमदशाह प्रथम ने (ब) मुहम्मद शाह (स) महमूद बेगड़ा (द) इनमें से कोई नहीं
16. महमूद बेगड़ा किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था?
(अ) मालवा (ब) गुजरात (स) खानदेश (द) जौनपुर
17. कश्मीर के प्रसिद्ध शासक जेन उल आबिदीन ने महाभारत, राजतरंगिनी आदि संस्कृत ग्रंथों का अनुवाद किस भाषा में करवाया?
(अ) उर्दू में (ब) अरबी में (स) फारसी में (द) इनमें से कोई नहीं
18. महाभारत का बांग्ला में अनुवाद बंगाल के किस सुल्तान ने कराया?
(अ) अलाउद्दीन हुसैन शाह (ब) नुसरत शाह (स) राजा गणेश (द) इनमें से कोई नहीं
19. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ ऑक्सीकरण तथा अवकारक दोनों की तरह प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) सोडियम थायोसल्फेट (ब) सोडियम नाइट्रेट (स) सोडियम नाइट्राइट (द) सोडियम सल्फाइड
20. लोहे पर जंग लगना किसका उदाहरण है?
(अ) ऑक्सीकरण (ब) अवकरण (स) बहुलीकरण (द) जस्तीकरण
21. प्रकाश ऑक्सीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है?
(अ) प्रकाश द्वारा (ब) ऊष्मा द्वारा (स) ऑक्सीजन द्वारा (द) उत्प्रेरक द्वारा
22. माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रूथ के रचनाकार हैं?
(अ) महात्मा गांधी (ब) मौलाना आजाद (स) जवाहरलाल नेहरू (द) जयप्रकाश नारायण
23. चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी के साथ कौन शामिल थे?
(अ) वल्लभ भाई पटेल व विनोबा भावे (ब) जवाहर लाल नेहरू व राजेंद्र प्रसाद (स) राजेंद्र प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह (द) महादेव देसाई व मणि बेन पटेल
24. निम्न में कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना मानी गई है?
(अ) एतुतगोई (ब) पादकिल्कणेक्कू (स) तोलकाप्पियम् (द) इनमें से कोई नहीं
25. निम्नलिखित राजवंशों में किसका उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है?
(अ) कदम्ब (ब) चेर (स) चोल (द) पाण्ड्य
26. लेड ऑक्साइड का व्यापारिक नाम क्या है?
(अ) लिथार्ज (ब) गैलना (स) सिनेबार (द) रूटाइल
27. नाभिकीय रिएक्टर की रचना के लिए अनिवार्य तत्व है?
(अ) निकेल (ब) कोबाल्ट (स) जिरकोनियम (द) टंगस्टन
28. निम्नलिखित में से किसने पोलियो टीके की खोज की?
(अ) लुई पाश्चर (ब) कोर्नेड ज्यूस (स) ऐली ह्विïटनी (द) जोनास सॉक
—-
सही जवाब- 1.(अ) थायरॉक्सिन, 2.(अ) ऑक्सीजन का परिवहन, 3.(अ) घट जाता है, 4.(अ)कोन्स, 5.(स) पुतली के आकार को नियंत्रित करना, 6.(अ) एपीडर्मिस, 7.(ब) दल्तवल्क, 8.(अ) तिल्ली/प्लीहा, 9.(ब) पेंक्रयाज ग्रंथि की अल्फा कोशिकाओं में, 10.(अ) अबुल कलाम आजाद, 11.(द) कोलकाता में,12.(अ) माउंटबेटन, 13.(ब) 30 जनवरी, 1948, 14.(द) बाज बहादुर, 15.(अ) अहमदशाह प्रथम ने, 16.(ब) गुजरात, 17.(स) फारसी में, 18.(ब) नुसरत शाह, 19. (स) सोडियम नाइट्राइट, 20.(अ) ऑक्सीकरण, 21.(अ) प्रकाश द्वारा, 22.(अ) महात्मा गांधी, 23.(स) राजेंद्र प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह, 24.(अ) एतुतगोई, 25.(ब) चेर, 26.(अ) लिथार्ज, 27.(स) जिरकोनियम, 28. (द) जोनास सॉक।
फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ का फ्रांसीसी नाम), जिसे आमतौर पर फीफा के नाम से जाना जाता है, फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है। 22 मार्च सन 1881 ईसवी को विश्व के विभिन्न देशों के बीच होने वाले फ़ुटबॉल मैचों के निरीक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ फ़ीफ़ा का गठन हुआ। इससे पहले तक फ़ुटबॉल मैंच विभिन्न देशों में राष्ट्रीय स्तर के होते थे और इन मैचों को औचारिकता भी नहीं प्राप्त थी। पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच सन 1901 में जर्मनी और ब्रिटेन के बीच खेल गया।
फीफा फुटबॉल की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संगठन और आयोजन का जिम्मा उठा रहा है जिनमें सबसे उल्लेखनीय फीफा विश्व कप है जिसका आयोजन वह 1930 से कर रहा है।
फीफा के 208 सदस्य संघ हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से 16 अधिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से तीन ज्यादा हैं , हालांकि यह संख्या इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन से पांच सदस्य कम है।
जमैका ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है, 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 11 हजार 100 वर्ग किमी है। कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण, हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित है। स्पेनिश अधिशासन के दौरान सेंतियागो और बाद में ब्रिटिश क्राउन उपनिवेश जमैका बन गया। 28 लाख की आबादी के साथ यह देश उत्तरी अमेरिका में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बाद तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। राष्ट्रकुल के सदस्य के रूप में यहां की मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। यहां की राजधानी किंग्सटन है।
22 मार्च सन 1509 ईसवी को जमैका पर स्पेन का अधिकार हुआ। कैरेबियान की में क्यूबा के दक्षिण में स्थित इस द्वीप पर 1494 में विख्यात नाविक क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने क़दम रखा और इसके 15 वर्ष पश्चात स्पेन ने इस क्षेत्र को अपने अधिकार में ले लिया कुछ वर्षों के बाद ब्रिटेन ने इसे अपने अधिकार में ले लिया और 18 वीं शताब्दी तक यह देश ब्रिटेन के अधिकार में रहा। इस दौरान ब्रिटेन ने जमैका के स्थानीय लोगों पर तरह- तरह के अत्याचार किए। सन 1962 ईसवी में यह देश स्वतंत्र हुआ।