बीजापुर

बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ता कोरोना से बचाव की दें जानकारी
30-Aug-2021 8:46 PM
 बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ता कोरोना से बचाव की दें जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 30 अगस्त। भाजपा के द्वारा भोपालपटनम मण्डल में एक दिवसीय कोविड नियंत्रण कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय गोंडवाना भवन में आयोजित किया गया। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा एवं बीजापुर जिले के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदिलियार की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

सबसे पहले भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पटल पर फूल चढ़ाकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने कहा कि मण्डल के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने-अपने बूथ स्तर तक जाकर ग्रामीणों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए हमको किस प्रकार से सचेत रहना चाहिए और महामारी न  फैले, सबको सचेत रहने के बारे में जानकारी दिया जाए, जिसमें प्रमुखता से सामाजिक दूरी बनाये रखना, सेनिटाइजर का उपयोग करना और बार-बार साबुन से हाथों को सफाई से धोना, किसी बीमार व्यक्ति को उपचार हेतु सही समय पर सही सलाह देना है। हमारे कार्यकर्ता बूत लेवल तक जाकर लोगो को समझाए ताकि इस गम्भीर महामारी से बचाव कर सके।

इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री गागड़ा ने पिछले दो सालों से इस महामारी की विपत्ति में केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि के बारे भी जानकारी दी और अंत में कोरोना से मृत्यु हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।

8 युवा भाजपा में

इस कार्यक्रम के दरमियान भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर रामपुरम व आसपास के  महिला समेत लगभग 8 युवाओं ने पूर्व मंत्री के सामने भाजपा का दामन थामा।

इस कार्यक्रम में भोपालपटनम के मण्डल अध्यक्ष वेन्कटेशवर यालम  महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रिंकी परस्ते आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिलाराम राणा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बलदेव उरसा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य फूलचेन्द गागड़ा जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर अनु जन जाति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखलाल पुजारी जिला मंत्री जागर लैक्समैया महिला मोर्चा मंत्री उर्मिला तोकल जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पी संतोष कुमार आरटीआई के जिला  सयोजक मुर्गेश शेट्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमीर खान  एनजीओ प्रकोष्ठ जिला सयोंजक डोलेस्वर झाड़ी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एन मधुकर मण्डल महामंत्री मुरली चेट्टी और मण्डल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन के  श्रीनिवास राव के द्वारा किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news