राजनांदगांव

सिंगदई में गौ सेवा उपाध्यक्ष का अभिनंदन
02-Sep-2021 7:34 PM
  सिंगदई में गौ सेवा उपाध्यक्ष का अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 सितंबर। वार्ड नं. 50 सिंगदई में सर्किल कोसरिया यादव समाज के तत्वावधान में गत् दिनों राज्य गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव का स्वागत-अभिनंदन किया गया। सर्किल सिंगदई के 45 गांव प्रमुखों व वार्ड के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम यादव समाज द्वारा राउत नृत्य, बाजा-गाना के साथ मुख्य अतिथि राज्य गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव का स्वागत किया गया। अतिथि द्वारा सहाड़ा व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात समाज प्रमुखों व अतिथि का बारी-बारी से ग्राम प्रमुख, पंचगईहा प्रमुख, सर्किल पदाधिकारी, वार्ड प्रमुखों में पुष्पा यादव महिला संगठन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिवादन किया।

इस अवसर पर कोसरिया यादव महासभा के संरक्षक नारायण यादव, महेश यादव, अरूण देवांगन, विशारद यादव, धन्ना यादव एवं मन्ना यादव ने समाज व शासन की योजना के विषय पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में हरीश यादव, सुरेश यादव, सूरज यादव, भोला यादव, थनवार यादव, अश्वनी यादव, अर्जन यादव, पुनाराम, दीनू यादव, राकेश रावटे, भारत साहू, महेन्द्र वैष्णव, मुकेश साहू, कुशल साहू, रामनाथ पटेल, संतोष यादव, इंदल यादव, बसंत यादव, रघुनाथ यादव, विक्रम यादव, बासुरी यादव, भोज यादव, कुशल यादव, देवनारायण, शिवलाल यादव, पवन यादव, भगवान यादव, घसिया यादव, मनोज, गंगाधर, बाबूलाल, बिसौहा, गीता यादव, फुलेश्वरी, कुमारी यादव, बेला यादव, बीना यादव, योगिता, सरिता यादव, मंजू यादव, कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी सिंगदई सर्किल अध्यक्ष विशारद यादव ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news