राजनांदगांव

शोभा की स्मृति में विविध आयोजन
03-Sep-2021 6:43 PM
शोभा की स्मृति में विविध आयोजन

महिलाओं ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 सितंबर।
पूर्व महापौर शोभा सोनी की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को जिला भाजपा द्वारा विविध आयोजनों के माध्यम से मनाया गया। सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति शोभा सोनी को याद कर कार्यकर्ता भाव विभोर हुए।

मीडिया सेल के अनुसार गुरुवार को सुबह 11 बजे वार्ड नंबर 17 के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा द्वारा वृद्धााश्रम में मच्छरदानी एवं भोजन का वितरण किया गया। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव, सचिन बघेल आदि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में शोभा सोनी को श्रद्धांजलि देते कहा कि सादगी एवं सरलता शोभा सोनी की विशेषता थी। वह इतनी सरल थी कि हर व्यक्ति की चिंता करती थी।  उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शोभा सोनी जैसे सरल हृदय रखकर राजनीति करने का आह्वान किया। दोपहर 1 बजे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्तदान का कार्यक्रम वार्ड नंबर 17 बौद्ध विहार में आयोजित किया गया। जिसमें दस बहनों ने रक्तदान किया। सभी कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  खूबचंद पारख, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला महामंत्री सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी, कमल सोनी, किरण साहू, गीता घासी साहू, प्रतीक्षा भंडारी, किशुन यदु , ऋषि चौधरी, नागेश यदु, पारस वर्मा, राजू वर्मा, मिथलेश्वरी  वैष्णव समेत एवं वार्ड की बहनें उपस्थित थी।

जयस्तंभ चौक में दी श्रद्धांजलि
अंतिम कार्यक्रम के रूप में शाम को 7 बजे व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजा मखीजा के नेतृत्व में शोभा सोनी को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उत्तम गीडिया, राजकुमार बाफना, रेखचंद जैन, पंकज जैन, योगेश खत्री आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news