राजनांदगांव

समाज ने किया गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष का सम्मान
04-Sep-2021 7:14 PM
समाज ने किया गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 सितंबर।
नगर कोसरिया यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल स्थित सहाड़ा देव स्थल में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष मन्ना यादव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते समाज के संरक्षक नारायण यादव ने कहा कि यादव समाज के लिए यह उपलब्धि है कि छग गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष के पद पर मन्ना यादव जिला कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष को प्रतिनिधित्व मिला है। इस पद पर समाज के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व मिलने से समाज गौरवान्वित हुआ है। इस पद को दिलाने के लिए प्रदेश के सभी यादव समाज के सर्किल एवं जिला प्रमुखों का प्रयास रंग लाया है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील किया कि यादव समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व देने एवं समाज को ऊपर उठाने पंच से लेकर सरपंच चुनाव में अपनी सहभागिता निभाएं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, महिला अध्यक्ष शीला यादव, अश्वनी यादव, मंजू यादव, अखिलेश यादव, संतू यादव, ईश्वरी यादव, बिसाहिन यादव, सुंदर यादव, मन्नू यादव, भूपेन्द्र यादव, पूनाराम यादव, धन्ना यादव सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन भोला यादव ने किया।

समाज को शिक्षित होना आवश्यक 
गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने सामाजिकजनों को धन्यवाद देते कहा कि आप सभी के प्रयासों से ही यह पद मिला है। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए हमेशा अग्रसर रहने की बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज के लोग शिक्षा पर विशेष जोर दें। अपने-अपने बच्चों को शिक्षित करें, तभी समाज का विकास हो पाएगा। सामाजिक एकता का परिचय देते समाज के लोग आगे आएं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news