राजनांदगांव

शहर स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति
05-Sep-2021 9:06 PM
शहर स्वास्थ्य स्वयंसेवकों  की नियुक्ति

खैरागढ़, 5 सितंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत भाजपा शहर और ग्रामीण की बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सेवा के लिए तत्पर रहने कहा।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. आयुष शर्मा, डॉ. भरत रूपचंदानी, डॉ. दूधेश्वर साहू ने स्वास्थ्य मामलों के लिए योगासन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घरेलू उपचारों की जानकारी दी । विरेंद्र जैन, रघुवीर वाधवा, विकेश गुप्ता, नूनकर साहू ,अनिल अग्रवाल, कृष्ण वर्मा हर प्रसाद वर्मा ने बताया कि भाजपा ने संगठन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की सेवा की है। स्वास्थ्य व्यवस्था को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा विभिन्न अवसर पर अभियान चलाएगी। 

बैठक में शहर स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति करते हुए शशांक ताम्रकार को कार्यक्रम प्रभारी युवा मोर्चा मनजीत सिंह चिकित्सा कीर्ति वर्मा महिला मोर्चा ने लिमेश्वरी साहू और आईटी सेल की जिम्मेदारी विनय चोपड़ा को दी गई । 

ग्रामीण में कार्यक्रम प्रभारी भरत बर्मा, युवा मोर्चा जीवन साहू, चिकित्सा महेंद्र निषाद, महिला मोर्चा सरोज वर्मा और आईटी सेल पूरन चंद गुप्ता को सौंपा गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news