राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने शिक्षकों का सम्मान कर मनाया शिक्षक दिवस
06-Sep-2021 6:07 PM
कांग्रेसियों ने शिक्षकों का सम्मान कर मनाया शिक्षक दिवस
डॉ. राधाकृष्णन के  बताए मार्गों पर चलने का संकल्प
 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 6 सितंबर। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उनकी पुण्य स्मरण करते शिक्षक दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक के रूप में जीवन पर्यन्त तक डॉ. राधाकृष्णन का देश के विकास में योगदान एवं उनकी भूमिका को रेखांकित करते पार्टी की मजबूती व समाज की खुशहाली के लिए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
ब्लॉक कांग्रेस ने ब्लॉक मुख्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन का तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन व पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान स्थानीय शिक्षकों को शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान की जानकारी देते कांग्रेसियों को उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही हम अपने जीवन में बदलाव एवं समाज में खुशहाली ला सकते हैं, इसलिए हमें जीवनभर एक विद्यार्थी की तरह सीखते ही रहना चाहिए और जीवन में हमें जिनसे शिक्षा व ज्ञान प्राप्त हो रहा है, उसका हम सदैव आदर करते रहे।
 
सभा को कांग्रेस नेता चंद्रप्रकाश दखने, रामेन्द्र गोआर्य, बसंत मंडावी, बेनीप्रसाद साहू, जसवंत साहू, उदय प्रकाश यादव, कृपाशंकर नशीने, जयराम गहिने आदि नेताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर अपने प्रिय नेताओं के बताए मार्गों पर चलने को प्रेरित किया। समारोह में अवधेश त्रिपाठी, एम. मानिकपुरी, जयलाल सिन्हा, दुलार विश्वकर्मा, सुकलाल निषाद, पार्षद मनीष बसंोड, मोनू कुरैशी, अजय अग्रवाल, विनोद डेहरिया, संदीप दुबे, लोकदीप बोरकर, रामू यादव, अफसान खान, आकाश कसार, पिन्टू तिवारी, दुलार विश्वकर्मा, गोलू सिन्हा, पवन ठाकुर, शंकर निषाद, मुकेश सिन्हा, प्रमोद ठलाल, अनिल महोबिया, छगन बंजारे, योगेन्द्र मिश्रा, माखनलाल, श्रवण निषाद, मुन्ना परिहार, वैभव परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
 
 नारेबाजी कर भाजपा का फूंका पुतला
छग प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में दोपहर डेढ बजे बस स्टैंड में जुटे कांग्रेसजनों ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भाजपा का पुतला दहन किया। 
 
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा छग प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान को अमर्यादित व अससंदीय बताते भाजपा पर कड़े प्रहार किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की बयानबाजी से हमें व्यक्ति व पार्टी की सोच व मानसिकता का पता चलता है। प्रजातांत्रिक राष्ट्र व सभ्य समाज में इस तरह की टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा प्रभारी व बीजेपी नेताओं को इस तरह के बयानबाजी के लिए छग की जनता व सरकार से माफी मांगनी चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news