रायगढ़

कांग्रेसियों ने भाजपा नेत्री का फूंका पुतला
06-Sep-2021 6:26 PM
कांग्रेसियों ने भाजपा नेत्री का फूंका पुतला

सीएम पर अभद्र टिप्पणी का जताया विरोध 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 सितंबर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आक्रोशित कांग्रेसियों ने रविवार को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी का स्टेशन चौक में पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।    

इस अशोभनीय भाषा से कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। असभ्य भाषा बोलने वाली नेताओं की पार्टी का आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया। सभी कांग्रेसियों ने तल्ख लहजे में इस बयान का पुरजोर विरोध किया और सभी कांग्रेसियों ने बीजेपी का पुतला फूंका। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों की सरकार है। जहाँ किसानों के हितों की बात होती है। खुद हमारे मुख्यमंत्री भी किसान हैं। और बीजेपी किसान विरोधी तो है ही। उनके नेताओं का इस प्रकार से बयान से यह भी स्पष्ट हो गया। जहां तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर की गई अशोभनीय भाषा की बात है तो उसको हम कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे।  कांग्रेस पार्टी का हरेक सिपाही मुंहतोड़ जवाब देगा।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news