रायगढ़

जहर सेवन कर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
06-Sep-2021 6:30 PM
जहर सेवन कर महिला ने की  खुदकुशी की कोशिश

रायगढ़,  6 सितंबर। धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्रकी विवाहिता ने जहर सेवन कर की जान देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ दिन पहले भी आत्महत्या करने के इरादे से कुएं में छलांग लगा दी थी। महिला आखिर ऐसा घातक कदम बार बार क्यों उठा रही है, यह पता नहीं चल सका है। महिला को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।  

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर की दोपहर करीब 3 बजे धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र में निवासरत विवाहित महिला ने अज्ञात कारणवश अज्ञात जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। जहर सेवन बाद परिजन समेत कुछ लोगों के द्वारा महिला को इमरजेंसी वाहन के माध्यम से धरमजयगढ़ अस्पातल इलाज के लिए तत्काल लाया गया जहाँ  महिला का उपचार जारी है। महिला के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है उसकी हालत पहले से बेहतर है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news