रायगढ़

गणपति को विदाई देने उमड़ी भीड़
20-Sep-2021 6:05 PM
गणपति को विदाई देने उमड़ी भीड़

रायगढ़, 20 सितंबर। पूरे दिन केलो नदी के घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का दौर चलता रहा। बाजे-गाजे के साथ नाचते गाते हुए भक्त केलो नदी पर चक्रपथ के नीचे बने निर्धारित स्थल पर पहुंचे और गणपति बप्पा को अगले साल फिर से आने की कामना करने के बाद विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रखी गई थी।

दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में घरों व पंडालों में प्रतिदिन विधि-विधान से बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन हवन के बाद गणपति की प्रतिमा का विसर्जन का दौर शुरू हो गया।

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी के जयकारों के साथ रविवार को लोगों ने भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। उत्साह से लबरेज लोगों ने अलग-अलग अंदाज में बप्पा को विदाई दी। आज भी कई जगह विसर्जन किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news