रायगढ़

सरपंच सहित सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का थामा दामन
30-Sep-2021 5:52 PM
सरपंच सहित सैकड़ों युवाओं  ने कांग्रेस का थामा दामन

17 लाख के सीसी रोड व पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 30 सितंबर।
छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने ग्राम पंचायत रेड़ा में डी.एम.एफ. मद से स्वीकृत 9 लाख के सी.सी.रोड निर्माण एवम 8 लाख के पुलिया निर्माण का भूमिपूजन कर सौगात दी है।
इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोल्डी नायक, अजय बंजारे, जनपद सदस्य पिंकी शंकर चौहान, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, सरपंच  अनिता घनश्याम साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता,जनपद सदस्य प्रतिनिधि दुर्गेश अजय, रोहित महिलाने पूर्व जनपद सदस्य सुधा वारे, भूपेंद्र ठाकुर, कन्हैया गिरी गोस्वामी, जितेंद्र पुराइन, गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर भूमिपूजन किये उसके बाद विधायक उत्तरी जांगड़े ने ग्रामवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी के रीति नीति व विधायक उत्तरी जांगड़े के कार्यशैली से प्रभावित होकर सरपंच अनिता घनश्याम साहू, जनप्रतिनिधि अजय यादव ग्राम हरदी, सुरेश चौर्गे कुर्राहा,महेंद्र वर्मा रेड़ा, ओगास लाल चन्द्रा, बिसाहू पंकज, मुरली वर्मा, मेघराज वर्मा, उदित साहू, टीका राम मनहर एवं युवा बंसी बरेठ, मोंटी यादव, ओम साहू छवि यादव, प्रकाश भारद्वाज, राम यादव,राकेश पंकज, संजू भारती, राजेश पंकज, देवनारायण पंकज, धजा राम पंकज, अजय भारद्वाज, प्रकाश भारद्वाज, चिदानंद गिरी, दालेंद्र चंद्रा, संदीप पंकज,बहादुर साहू, उदित साहू, विनय खुटे, शब्देश पंकज सुनील पंकज व अन्य ने युवा कांग्रेस का दामन थामा सभी को अतिथियों ने कांग्रेस का गमछा भेंट किये और अभिनंदन किए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news