राजनांदगांव

दुर्ग हॉकी महिला टीम का गठन
11-Dec-2021 7:01 PM
दुर्ग हॉकी महिला टीम का गठन

राजनांदगांव, 11 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में गत् दिनों हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की हॉकी महिला टीम गठन के लिए अंतर महाविद्यालयीन चयन प्रतियोगिता का आयोजन शाासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा किया गया। इसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर ने कहा कि सामान्य व्यक्ति की तुलना में खिलाडियों का व्यक्तित्व प्रखर होता है। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन अनुराज श्रीवास्तव, किशोर धीवर, तरुण यादव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर तामेश्वर बंजारे, अजय लोहार, रामू पाटिल उपस्थित थे। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ.एचएस भाटिया, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. डीपी कुर्रे, दीपक कुमार परगनिहा ने चयनित खिलाडियों को बधाई दी। उक्त जानकारी महाविद्यालय के क्रीडाधिकारी अरुण चौधरी ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news