राजनांदगांव

रेडी-टू-ईट फूड से जुड़ी महिला समूहों का धरना
13-Dec-2021 1:04 PM
रेडी-टू-ईट फूड से जुड़ी महिला समूहों का धरना

मांगा उत्पादन और सप्लाई का हक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 दिसंबर।
जिले में सालों से रेडी-टू- ईट फूड से जुड़ी सैकड़ों महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा पूरक पोषण आहार की सप्लाई को बंद करने के निर्णय का विरोध करते हुए सोमवार को धरना दिया। समूहों का आरोप है कि  सरकार के  इस निर्णय से महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उनके आजिविका पर सीधा असर करेगा। समूह ने धरना देते कहा कि शासन कृषि विकास और कृषि कल्याण तथा  जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा स्थापित ईकाई को सौंप रही  है।

सरकार के ऐसा करने से  महिलाओं के सामने रोजी-रोटी और रोजगार की समस्या खड़ी हो जाएगी। महिला समूह के जरिए ही आंगनबांडी के नौनिहालो के लिए पूरक पोषण आहार की व्यवस्था  होती है। सालों से यह कार्य समूह कर रही है।

राज्यपाल के नाम ज्ञापन में समूह ने अपनी समस्या को लेकर कहा कि रेडी-टू-ईट फूड के समूह कच्चे माल की खरीदी करती है। इसके बाद उत्पाद तैयार कर आंगनबाड़ी में वितरित किया जाता है। महिलाओं का  कहना है कि इस कार्य के चलते समूह पर लाखों रूपए  का कर्ज  भी है। ऐसे स्थिति में समूहो को  कर्ज की अदायगी  में दिक्कतें खड़ी होगीं। महिलाओं ने राज्यपाल से तत्काल  इस मामले में हस्तक्षेप करने  का आग्रह किया  है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news