राजनांदगांव

पर्यवेक्षक ने ली पार्षदों-पदाधिकारियों की बैठक
13-Dec-2021 4:46 PM
पर्यवेक्षक ने ली पार्षदों-पदाधिकारियों की बैठक

राजनांदगांव, 13 दिसंबर। वार्ड क्र. 17 तुलसीपुर उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक वीरेन्द्र बोरकर ने रविवार को कांग्रेस भवन में नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों, एल्डरमैन और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक ली।

पर्यवेक्षक श्री बोरकर ने बैठक में कांग्रेसियों को उपचुनाव के संबंध में सुझाव दिए और अनुभव साझा किया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला देवांगन के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर देते कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने कहा। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष  ने कहा कि चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला देवांगन का नहीं है, बल्कि यह चुनाव भी कांग्रेसियों का चुनाव है और इसमें हम सभी की भूमिका अहम है। बैठक में नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ कांग्रेस शशिकांत अवस्थी, शारदा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन समेत कांग्रेस पार्षद दल, एल्डरमैन व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन महामंत्री महेन्द्र शर्मा ने किया। बैठक के पश्चात हेलीकाप्टर दुर्घटना में निधन हुए भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ अन्य सैन्य कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news