राजनांदगांव
![भाजयुमो ने निकाली प्रभातफेरी भाजयुमो ने निकाली प्रभातफेरी](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639394337jn__2.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 दिसंबर। भाजयुमो उत्तर मंडल व दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही माता देवालय शिवालय की साफ-सफाई अभियान चलाकर वाराणसी काशी विश्वनाथ धाम में भव्य मंदिर निर्माण के प्रति जुडऩे लोगों में जनचेतना का प्रवाह किया गया।
प्रभातफेरी कार्यक्रम में जिला भाजपा पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री सचिन सिंह बघेल, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, भाजयुमो कन्या शक्ति प्रदेश संयोजिका मणिभास्कर गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री आकाश चोपड़ा, जिला मंत्री उज्जवल कसेर,ए भाजयुमो द. मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, भाजयुमो उ. मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि दुर्गेश यादव, प्रियंक सोनी, अशोक निर्मलकर, अभिषेक पांडे, संजय रात्रे, लक्ष्मण यादव, विक्की देवांगन, संयम शर्मा, कमलेश लहरे, नितेश नायक, प्रवीण शुक्ला, विजेंद्र आर्य, सोमेश मानिकपुरी, गजेंद्र साहू, संयम जैन, राघव ठक्कर, टिकेश्वर सिंह, सौरभ सिंह राजपूत, गुणवंत ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।