राजनांदगांव

साइंस कॉलेज में मना मानव अधिकार दिवस
14-Dec-2021 6:09 PM
साइंस कॉलेज में मना मानव अधिकार दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 दिसंबर। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनंादगांव के राजनीति विज्ञान विभाग में 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुमन देवांगन ने प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात बीए भाग 3 की छात्रा शिवानी, कांति वर्मा और प्रथम सेमेस्टर की ओर से टिंकल साहू व खेमिन ने मानव अधिकार पर विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बघेल ने छात्राओं को मानव अधिकार के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की थीम 2021 असमानताओं को कम करना और मानव अधिकार को आगे बढ़ाना की विस्तृत जानकारी दी। राजनीति विज्ञान  की विभागाध्यक्ष आबेदा ने बताया कि मानव अधिकार मूलरूप से वे अधिकार हैं, जो हर मनुष्य को मिलते है । मानव अधिकार सार्वभामिक है 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा में मानव अधिकारों को सुरक्षित बनाने के नजरिये से मानव अधिकारों सार्वभौमिक घोषणा की गई।

इस  घोषणा के दो भाग हैं। पहले भाग में नागरिक और राजनीति अधिकारों का वर्णन है। दूसरे भाग में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक अधिकारों को शामिल किया गया है । स्टार्ट  के अनुसार यह घोषणा संप्रभु की प्रतिज्ञा है। आदर्शों का विवरण है एवं एक मार्गदर्शक व्यवस्था है।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बघेल, आबेदा बेगम, डॉ. दुर्गा शर्मा, हर्षा कुशवाहा  एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन आबेदा बेगम एवं आभार प्रदर्शन डा. दुर्गा शर्मा ने किया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news