राजनांदगांव
मार्च 2022 तक नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण
15-Dec-2021 5:45 PM
![मार्च 2022 तक नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण मार्च 2022 तक नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639570556611842327G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 15 दिसंबर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित राशनकार्डों पर माह दिसंबर 2021 से मार्च 2022 नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन का खाद्यान्न का वितरण नि:शुल्क किए जाने के निर्देश दिए हंै। राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशन कार्डों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित राशनकार्डों पर नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा।