राजनांदगांव

अब तक जिले के 58 हजार किसानों ने किया धान विक्रय
15-Dec-2021 5:50 PM
 अब तक जिले के 58 हजार किसानों ने किया धान विक्रय

राजनांदगांव, 15 दिसंबर। धान खरीदी उत्सव में जिले के किसान उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों की लगातार की मॉनिटरिंग की जा रही है। अब तक जिले के 58 हजार 123 किसानों ने 22305252.20 क्ंिवटल धान का विक्रय किया है। किसानों को डीबीटी के माध्यम से 350 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। जिले के सभी मिलर्स ने अनुबंध करा लिया है। धान के उठाव का कार्य तेजी से जारी है। अब तक 231490.40 क्ंिवटल धान का उठाव किया जा चुका है। बारदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान बारदाने के साथ ही प्लास्टिक बारदाने का उपयोग भी किया जा रहा है।

कलेक्टर ने कोचियों एवं बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news