सुकमा

चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रचार-प्रसार थमा
19-Dec-2021 9:44 PM
चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रचार-प्रसार थमा

अब वोटर तय करेंगे पार्टियों का भविष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 19 दिसंबर।
कोंटा नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर  अंतिम छोर कोन्टा में हो रहे नगर पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार थमा। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरे 15 वार्डों से पैदल रैली निकाल अपना प्रसार प्रचार करते हुए अटल चौक पर नुक्कड़सभा किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति पैदा नही हुई, नहीं हो इसके लिए पुलिस बल अपने दमखम के साथ मौजूद रहा।

शनिवार की रात 12 बजे से थम जाने वाले इस प्रचार प्रसार की प्रक्रिया में कांग्रेस भाजपा दोनों ही पार्टी के शीर्ष नेताओं, 15 के 15 प्रत्याशियों समेत छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रत्येक वार्ड में पैदल रैली निकाली। अलग अलग मंच पर आमने-सामने नजर आए मंत्री कवासी लखमा एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने 15 साल और 3 साल के कार्यकाल के लिए एक दूसरे पर निशाना साधते हुए देखे गए।

कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार दिया-केदार कश्यप
पूर्व मंत्री ने मंत्री कवासी लखमा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार दिया है जिसका जीता जागता सबूत कोन्टा नगर पंचायत है। जहां मंत्री के संरक्षण में स्ट्रीट लाइट, नगरीय सौन्दर्यकरण, सडक़, नाली सभी कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया। जिले में सिर्फ 10 प्रतिशत कमीशन में काम बाटने का खेल चल रहा है। जिससे वे अपनी बेनामी सम्पत्ति बना रहे हैं। सुकमा- कोन्टा रोड, सुकमा जिला, दोरनापाल पुल, कोन्या बस स्टैंड,प्रधानमंत्री आवास, शौचालय ये सब भाजपा की देन है।  भाजपा शासन की देन को आज मंत्री कवासी लखमा अपना बताते घूमते हैं।

वही वर्तमान मंत्री कवासी लखमा ने सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री पर साधा निशाना  कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 15 साल के कार्यकाल में जितना विकास कोन्टा में नहीं हुआ उससे कहीं ज्यादा विकास मात्र तीन वर्षों में हमने कर दिखाया है। इन तीन वर्षों में हमने नगर में सडक़, नाली, स्ट्रीट लाइट, शमशान घाट, नगरीय सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य किए हैं वहीं भाजपा शासन काल में स्कूलों, आंगनबाड़ी, बाजार को बंद करने का काम करती  रही है और हम खुलवाने का काम किए।

नगर पंचायत कोंटा में 20 दिसंबर को नगर के 3751 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 15 वार्डों के लिए 1988 महिला तथा 1763 पुरुष कुल 3751 मतदाता आम निर्वाचन हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news