बीजापुर

पढ़ाई तुंहर दुआर स्पर्धा में 20 संकुलों के 150 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेता पुरस्कृत
24-Dec-2021 6:51 PM
पढ़ाई तुंहर दुआर स्पर्धा में 20 संकुलों के 150 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 24 दिसंबर। विकासखंड बीजापुर में पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के तहत कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन पोटा केबिन बीजापुर में किया गया। प्रतियोगिता में 20 संकुलों के 150 बच्चों ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीईओ मो ज़ाकिर खान बीआरसी कामेश्वर दुब्बा द्वारा पुरस्कृत कर जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी गई। 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- माध्यमिक स्तर पठन कौशल प्रथम अम्बिका यादव मा शा कोकड़ापारा, द्वितीय प्रीति पुनेम मा शा तुरनार, लेखन कौशल- प्रथम रोशनी मरावी कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर, द्वितीय दीपक कुडिय़ाम पोर्टा केबिन तोयनार, गणितीय कौशल - प्रथम रविशंकर पुजारी मा शा संजयपारा, द्वितीय शनिला दोरा कस्तूरबा गांधी विद्यालय नैमेड, विज्ञान प्रयोग मॉडल- प्रथम मनीशा हेमला, द्वितीय वसुंधरा तलान्डी कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर, सामाजिक विज्ञान प्रयोजन कार्य- प्रथम आदित्य राना मा शा तुरनार, द्वितीय पिंकी उरसा कस्तूरबा गांधी विद्यालय नैमेड।

हस्तपुस्तिका निर्माण- प्रथम महक फुलमादरी कस्तूरबा विद्यालय नैमेड, द्वितीय रोशनी मरावी कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर,  हायर सेकंडरी स्तर - लेखन कौशल- प्रथम सुरेखा कुडिय़ाम कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर, द्वितीय अनूप कुमार वाचम उ मा वि चेरपाल, हस्तपुस्तिका निर्माण- प्रथम नीरज गांधरला उ मा वि पापनपाल, द्वितीय सविता कोरसा पोर्टा केबिन हाई स्कूल नैमेड, गणितीय कौशल- प्रथम गुलशन साहू उ मा वी बीजापुर, द्वितीय प्रतिमा वारगेम स्वामी आत्मानन्द स्कूल बीजापुर, विज्ञान मॉडल - प्रथम रोशनी हेमला, द्वितीय सन्नी कुमार साहू उ मा वी बीजापुर, सामजिक विज्ञान प्रयोजन- प्रथम शारदा दन्ननुर कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर, द्वितीय जीतू कुमार गोटे उ मा वी धनोरा ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news