बलौदा बाजार

श्री सर्वेश्वरी समूह ने बांटे कपड़े
28-Dec-2021 5:43 PM
श्री सर्वेश्वरी समूह ने बांटे कपड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 28 दिसंबर।
श्री सर्वेश्वरी समूह औघड़ भगवान राम आश्रम शाखा भटापारा के द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह के जन्म एवं कर्म भूमि  सोनाखान  वनांचल क्षेत्रों में गरीबों, बुजुर्गों, असहाय, लोगों को कंबल, साड़ी, कनटोप, शाल वितरण किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पचपेडी, बलार नवागांव, देवतराई, कौवाकुडा, चनहाट, अचानकपुर, कोठारी, तालदादर, बिटकुली सहित कई गॉवों में गरम कपड़े वितरित किए। प्रकाश पंजवानी, दीपक ठाकुर, बिरेन्द्र गुप्ता, राजेश यादव, महेश पंजवानी, संजय तिवारी, सुधाकर महाले, प्यारे लाल सेन, प्रकाश गुप्ता, चित्रसेन पुरोहित, हरेश खत्री, शंकर तलरेजा, लक्ष्मी पाठक, संतोष गुप्ता, अमर चौहान, इन्द्राणी सेन, माया महाले, भारती जायसवाल, अनिल शर्मा, बल्लू कन्नौजे, किश्शु सचदेव, नम्रता सेन, पुरन गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, शिवरतन पुरोहित, कन्हैया सेन, किशन पंजवानी, प्रेम नारायण केशरवानी, अम्बू पंजवानी, तारा पुरोहित, जयेश खत्री, मेघमाला पुरोहित, शंचीत पुरोहित, समय लाल यादव, सरिता, संतोषी, नवीन, विभा, छोटी, वासु, गोविन्द पुरोहित समूह के सदस्यों ने वनांचल क्षेत्र के उक्त गॉवों के लोगों को 400 कंबल, 80 शाल, 80 कनटोप एवं 50 साडिय़ों को वितरित कर जनहित में योगदान दिए।
श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा 1961 में की गई। तब से संस्था के सदस्यों द्वारा सराहनीय एवं सार्थक पहल किये जा रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news