बलौदा बाजार

कांग्रेस के कार्यों से भाजपा में बौखलाहट-जिलाध्यक्ष
29-Dec-2021 5:32 PM
कांग्रेस के कार्यों से भाजपा में बौखलाहट-जिलाध्यक्ष

बलौदाबाजार, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के तीन सालों के ही विकास कार्यो से भाजपा के विधायक और उनके कार्यकर्ताओं में बौखलाहट है। उक्त बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने भाटापारा विधायक के द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला दहन के विरोध में कही। जिलाध्यक्ष ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि तीन साल में भूपेश की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। किसानों, मजदूरों से लेकर भूमिहीनों के लिए लाभकारी योजनाओं के माध्यम से अनेक योजनाएं संचालित किए हैं। वहीं नगरीय निकायों में लगातार किये जा रहे लाखों करोड़ों के विकास कार्य से घबराकर विकास विरोधी भाटापारा के विधायक पुतला जलाकर नगरीय निकाय में करारी हार के कारण मुद्दाविहीन पुतला जलाकर अपनी खीझ प्रकट कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने विधायक शिवरतन शर्मा के द्वारा नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के पुतला दहन करने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि पूरे प्रदेश के 15 स्थानों पर हुये नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की बुरी तरह पराजय से विधायक शिवरतन शर्मा विचलित हो गये है और विचलित होकर मुद्दे विहीन कार्यक्रम को संचालित कर मंत्री शिव डहरिया की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पाये। इस कारण अपनी पराजय को छिपाने पुतला दहन कर लोगों को भर्मित करने का कुटिल प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व विधायक जनकराम का स्वागत
पूर्व विधायक जनकराम वर्मा को उत्तरप्रदेश में खुर्शी विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था, जहां उन्होंने लगातार 10 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया गया। कार्यकर्ताओं की बैठकें ली व अपनी जवाबदारी को बखुबी निभाये। वहां से वापस बलौदाबाजार पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व विधायक वर्मा ने कहा कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव में बहुमत हासिल करेगी। हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी सक्रिय रूप से हाईकमान द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारियों के साथ यूपी चुनाव में कार्य कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग महामंत्री केकेवर्मा, तुलसी वर्मा, सोनू वर्मा, देवलाल वर्मा, दीपक साहू, आनंद बंदे, भानू वर्मा, सुकदेव साहू, मनोज प्रजापति शामिल थे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में खिलावन जायसवाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यकारिणी सदस्य ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news