सुकमा

400 केवी का टावर हुआ बेंड, संभाग में बिजली आपूर्ति बाधित
02-Jan-2022 8:31 PM
400 केवी का टावर हुआ बेंड, संभाग में बिजली आपूर्ति बाधित

अंबिकापुर, 2 जनवरी। कोरबा जिले के छुरी के पास 400 केवी का टावर बेंड हो जाने के कारण हसदेव ताप परियोजना से विद्युत आपूर्ति रविवार शाम से बाधित रहेगी। जिससे संभाग भर में करीब 24 घंटे तक बिजली की समस्या हो सकती है। संभाग मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में आंशिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कर्मियों को टावर सुधार कार्य हेतु रवाना कर दिया गया है और कुछ देर में सुधार कार्य शुरू हो जाएगी।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छुरी के पास 400 केवी के पैनल चोरी हो जाने के कारण अचानक कारण एक ओर झुक गया और गिरने की संभावना है। जिसके सुधार के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खनन उद्योग को विद्युत की आपूर्ति जारी रहेगी। विद्युत आपूर्ति में ज्यादा संकट न हो इसके लिए मध्यप्रदेश से भी सप्लाई ली जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news