सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 3 जनवरी। सीतापाल के जंगल में अवैध रूप से डंप किये गये 114 बोरी धान को पुलिस ने खोज निकाला।
जिला सुकमा में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्षणेय, अति. पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में अवैध धान तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज थाना पुसपाल से थाना प्रभारी उनि. प्रमोद कश्यप के हमराह पुलिस पार्टी द्वारा अवैध धान एवं अवैध गांजा परिवहन को रोकने विगत रात्रि में सरहदी क्षेत्र में गस्त पेट्रोलिंग किया जा रहा था।
सुबह उजाला होते ही जब पुलिस सीतापाल एरिया में गश्त कर रही थी, उसी दौरान सडक़ से कुछ दूर पर पुलिस पार्टी ने देखा कि प्लास्टिक की बोरी में कुछ डंप किया गया है, जिसे पास जाकर देखे जहा धान का डंप किया गया था। आस-पास पता किया गया तो कोई दिखाई नहीं दिया। कोई अवैध धान को छुपाकर डंप करके रखा हुआ था। थाना पुसपाल पुलिस ने अवैध धान पर अग्रिम कार्रवाई के लिए फूड विभाग को सूचना दिया गया।