रायगढ़

महिला नेत्रियों का झगड़ा प्रभारी मंत्री तक पहुंचा
12-Jan-2022 4:25 PM
महिला नेत्रियों का झगड़ा प्रभारी मंत्री तक पहुंचा

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  12 जनवरी। 
सोमवार को नगर निगम में कांग्रेस की महिला पार्षद और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच हुए हंगामे ने अब और तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस जहां दो धड़ों में बंट गयी है, वहीं अब भाजपा ने भी एक महिला पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली कांग्रेस नेत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।  

कांग्रेस पार्षदों के एक धड़ा सभापति के नेतृत्व में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात कर बरखा सिंह को पद से हटाने की मांग की है। वही दूसरी ओर महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह ने भी विधायक प्रकाश नायक से मिल कर अपना पक्ष रखा।

अतिक्रमण हटाने के नाम पर कांग्रेस नेत्रियों के बीच हुए झगड़े के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस में मचा बवाल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही नगर निगम में भी कांग्रेस पार्षद इस मामले को लेकर दो धड़ो में बंट गए है। आज पार्षद संजना शर्मा के पक्ष में सभापति जयंत ठेठवार के नेतृत्व में दर्जन भर पार्षदों ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल व विधायक प्रकाश नायक से मुलाकात कर उन्हें घटना से अवगत कराते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। तो वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह ने भी विधायक प्रकाश नायक से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। बरखा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आपसी मामला है। जिसे मिल बैठ कर सुलझा लिया जावेगा। मैंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक से मिल कर अपना पक्ष रखा है। इधर विधायक प्रकाश नायक का कहना है कि दोनों पक्षो ने अलग अलग उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखी है। पूरे घटनाक्रम से पार्टी हाई कमान को अवगत कराया जाएगा।

भाजपा ने भी की बर्खास्तगी की मांग
इधर कांग्रेस में मचे घमासान का फायदा उठाते हुए भाजपा भी मैदान में उतर गयी है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि जबसे नगर निगम में कांग्रेस सत्ता में आई है तब से निगम अखाड़ा बन गया है। आये दिन नई नौटंकी देखने को मिलती है। कल फीर कांग्रेस की महिला पार्षद पर उनकी ही पार्टी की शहर अध्यक्ष ने अमर्यादित हो कर जिस प्रकार गाली गलौच किया जो गलत है। एक महिला होने के नाते मैं और भाजपा भी ऐसे अशोभनीय कार्य को कतई बर्दाश्त नही करेंगे। मैं कांग्रेस संगठन से मांग करती हूं कि ऐसी महिला को पद से तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news