कोण्डागांव
खुदकुशी की कोशिश, भर्ती
18-Jan-2022 8:34 PM
कोण्डागांव, 18 जनवरी। विकासखंड कोण्डागांव अतंर्गत धनोरा क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती को कीटनाशक सेवन के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवती के परिजनों ने बताया कि, कीटनाशक सेवन की जानकारी मिलने पर उसे धनोरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस से कोण्डागांव के जिला अस्पताल लाया गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।