कोण्डागांव

भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने सौंपा ज्ञापन
18-Jan-2022 8:35 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 जनवरी।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि व असमय बारिश से फसल मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला कोण्डागांव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन कलेक्टर ने सौपा गया।

भाजपा किसान मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि जिला कोडागांव में कुल किसान 44,532 किसान पंजीकृत है, उसमें से अभी तक 26,354 किसान धान बिक्री कर पाए, इसमें शेष 18,178 किसान अभी भी शेष तौर के दौरान धान नहीं बेच पाए हैं, इसलिए सभी किसानों का धान खरीदी प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा धान खरीदी एक माह विलंब से प्रारंभ किया गया।

किसान मोर्चा का कहना है कि राज्य सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता की वजह से प्रदेश भर में किसान परेशान हैं। शासन द्वारा धान खरीदी हेतु मात्र 2 माह दिसंबर और जनवरी की समय सीमा नियत की गई है। जिसमें गत 28-29 दिसंबर और जनवरी के दूसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश होने के कारण खरीदी प्रभावित हो गई है, जिससे प्रदेश भर के लगभग एक तिहाई से ज्यादा किसान अभी तक अपनी उपज की बिक्री नहीं कर पाए हैं। चूंकि धान खरीदी हेतु समय बहुत कम मात्र 9 दिन बचा है, ऐसी स्थिति में किसानों को धान बिक्री के लिए परेशान होना वाजिब है और उससे परेशान होकर किसान अपने धान को औने-पौने दर पर बेचने मजबूर हो रहे हैं।

किसानों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए किसान मोर्चा ने राज्यपाल से मांग की है कि धान खरीदी की समय सीमा में एक माह की अतिरिक्त वृद्धि किए जाने हेतु सरकार को निर्देशित करने के साथ ही बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलें चना, सरसों, लाख-लाखड़ी आदि को भारी नुकसान होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें व्याप्त हो गई है। राज्य सरकार भू राजस्व संहिता की धारा 6-4 के तहत राज्य सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की तत्काल घोषणा करे व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के क्षति का आंकलन करा कर मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाए।

चालू रबी फसल के लिए किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश जैसे खाद के लिए भटकना पड़ रहा है सभी खादो की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया गया है। इसके साथ ही ज्ञापन में कहा गया है।

शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी नीति के अनुसार उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव समयावधि में नहीं हो रहा है। नियमानुसार बफर लिमिट से ज्यादा धान भंडारित होने पर 72 घंटे के अंदर परिवहन किए जाने की अनिवार्यता है, किंतु उसका पालन वर्तमान सरकार द्वारा विगत 3 वर्षों से नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण भारी शॉर्टेज आने से सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है।

सरकार को धान खरीदी नीति के अनुसार धान का उठाव किए जाने हेतु निर्देशित करने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि उपरोक्त सभी मांग 10 दिवस के अंदर यदि राज्य सरकार पूर्ण नहीं करती है तो पूरे प्रदेश भर में भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

 इस दौरान दीपेश अरोरा जिला अध्यक्ष भाजपा कोडागांव, चंदन साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, अंजोरी राम नेताम जिलाध्यक्षभाजपा किसान मोर्चा, मनीराम मंडावी जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, सुरेश देवांगन महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, जय लाल नेताम अध्यक्ष मंडल भाजपा किसान मोर्चा, भानु ठाकुर रामसाय मरकाम, संतोष विश्वकर्मा, शेखर मरकाम, संतोष नेताम उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news