बालोद
नशामुक्ति प्रेरित करने दिलाई संकल्प एवं शपथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 30 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2022 को पूवार्न्ह 11 बजे संयुक्त जिला कायार्लय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अधिकारियों-कमर्चारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इससे पूर्व कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आरएस ठाकुर, अमित श्रीवास्तव और सुब्रत प्रधान सहित अन्य अधिकारी व कमर्चारी मौजूद थे।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर संयुक्त जिला कायार्लय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अधिकारियों, कमर्चारियों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने संकल्प एवं शपथ दिलाया। अधिकारियों, कमर्चारियों ने संकल्प एवं शपथ लिया कि नशापान से मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है। नशापान से कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है तथा व्यक्ति भ्रमित हो जाता है। नशापान से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती है। नशापान से सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है तथा समाज से प्राय: उपेक्षा मिलती है। नशापान से पारिवारिक सुख एवं समृद्धि का अंत होता है, जिससे जीवन में भटकाव की स्थिति बनती है। नशापान से वातावरण प्रदूषित होता है, जिससे हमारे परिवार के बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं। नशापान उच्च स्तरीय जीवन शैली का प्रतीक नहीं है। अपितु अज्ञानता में लिया गया आत्मघाती निणर्य है। अतएव मैं संकल्प लेता हूॅ कि अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हषोर्ल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पयार्वरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथा संभव नशा पीडि़तों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करूॅगा।