कोण्डागांव

कांग्रेस पदाधिकारियों का केशकाल में जोशीला स्वागत
30-Jan-2022 10:28 PM
कांग्रेस पदाधिकारियों का केशकाल में जोशीला स्वागत

केशकाल, 30 जनवरी। छ.ग युवा कांग्रेस द्वारा जगदलपुर में संभाग स्तरीय एकदिवसीय डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शनिवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा समेत कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का केशकाल युवा कांग्रेस की टीम के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, स्वागत के पश्चात काफिला कोंडागांव की ओर रवाना हुआ।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रीपाल कटारिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गए इस भव्य स्वागत के दौरान मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी सिन्हा, यु.कां. विधानसभा अध्यक्ष मनोज तिवारी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष रवि गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम राणा, खिलेश्वर शोरी, अरमान मेमन, ओमप्रकाश मरकाम,  शाहिद मेमन, सरपंचगण संगीता नेताम, सुमिरन सोरी, मुकेश नेताम, शिवकुमार सलाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news