बालोद

5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
31-Jan-2022 6:42 PM
5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 31 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पांच सूत्री मांग को लेकर जिले के के सभी धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जहां पर जिले के भाजपा नेता जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा ने कहा कि राज्य सरकार के पास किसानों के हित में कोई स्पष्ट नीति नहीं है, प्रदेश के किसानों को लगातार छला जा रहा है। प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई सरकार को तुरंत करना चाहिए। भाजपा द्वारा धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें, असमय वृष्टि ओला व बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए,पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news