बालोद
दल्लीराजहरा, 31 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में डॉ. सरिता स्वामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान कर ध्वज को सलामी दी। गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में डॉ. सरिता स्वामी ने कहा कि भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया एवं भारत को पूर्ण गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया, तभी से प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस हमें पूर्ण स्वतंत्रता की भावना प्रदान करता है एवं भारत के संविधान के महत्व को समझाता है यह हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। हम सभी संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. एजान, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, डॉ. देवदत्त शर्मा, दीपिका खोबरागड़े, कर्मचारी राजेंद्र बघेल, पूरनलाल, कीर्तन आर्या, अनुराधा ठाकुर, सुनीता खोबरागड़े, रीना ठाकुर, अंजू साहू आदि उपस्थित थे।