बालोद

अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण
31-Jan-2022 8:17 PM
अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 31 जनवरी।
  नगर के वार्ड  04  स्थित मां कर्मा सामुदायिक भवन के प्रथम तल में पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. मोतीलाल वोरा की निधि से स्वीकृत अतिरिक्त कमरा निर्माण एवं नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा स्वीकृत बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू, राजहरा माइंस के महाप्रबंधक आरसी बेहरा, उप अभियंता राकेश पाठक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्व, तहसील साहू संघ के पूव अध्यक्ष मोहनलाल साहू, वाड पार्षद प्रमिला पारकर, एलडमेन प्रमोद तिवारी, परीक्षेत्रीय अध्यक्ष चेतनलाल साहू टाउनशिप ए, घनाराम साहू, खूबलाल साहू, जीवनलाल साहू, किशन लाल साहू, रामेश्वर साहू, राम सिंह साहू, रमेश्वर कुमार साहू, रेवती साहू, कुंती साहू, गजेंद्र कुमार साहू, संतोष कुमार साहू, मनाराम साहू उपस्थित थे।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर फीता काटकर अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण किया गया। पश्चात भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना के साथ आरती किया गया।

स्वागत भाषण में तोरनलाल साहू ने माँ कर्मा सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कर  समाज को सहयोग प्रदान करने हेतु  स्व मोतीलाल वोरा एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु निधि स्वीकृत करने के लिए शीबू नायर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष से भविष्य में ऐसे ही सहयोग प्रदान करते रहने की बात कही।

कार्यक्रम को अशोक बाम्बेश्वर, मोहनलाल साहू, आर सी बेहरा एवं मुख्य अतिथि शीबू नायर ने सम्बोधित किया। अपने संबोधन में शीबू नायर ने कहा कि राजहरा नगरवासियों ने मुझे नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में कार्य करने की जो जिम्मेदारी दी है उसे  निष्ठापूर्वक निभाऊंगा एवं आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का निरन्तर प्रयास करते हुए दल्लीराजहरा नगर को सुग्घर दल्ली राजहरा बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। भविष्य में साहू समाज को भी हमेशा सहयोग प्रदान करता रहूंगा।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ बालोद द्वारा नई कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों में अंजू साहू संगठन सचिव, श्यामलाल साहू प्रचार सचिव, राधेश्याम साहू संयुक्त सचिव, संतराम साहू कार्यकारिणी सदस्य, रूपलाल साहू जिला प्रतिनिधि व द्रोपती साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ का श्रीफल से सम्मान किया गया।

शीतल कुमार साहू कार्यालय सचिव, सोनबती साहू पुजारिन कर्मा मन्दिर, जनकलाल साहू, इंद्रजीत साहू पूर्व अध्यक्ष रेल्वे कॉलोनी को समाज मे विशिष्ट व सराहनीय सहयोग एवं  रेखुराम साहू पर्यवेक्षक स्वास्थ्य विभाग को कोविड काल मे विशिष्ट कार्य हेतु शाल एवं श्री फल व समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में घनश्याम पारकर अध्यक्ष निषाद समाज राजहरा,  गोपी निषाद व श्रीनिवास विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन रेखुराम साहू व आभार प्रदर्शन  हरखराम साहू उप संयोजक न्याय प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में गोविंद साहू उपाध्यक्ष,  राजेश कुमार साहू संगठन सचिव, इंद्रकुमार साहू कोषाध्यक्ष, राजकुमार साहू , विजय साहू, बृजभान साहू,  शिवकुमार कलिहारी, देवमन साहू, निर्मलदास साहू, विष्णु साहू, पुरुषोत्तम साहू, दुरदेशी राम साहू, रोमन साहू, मकसूदन साहू, आसकरण साहू, वीणा साहू, भामिनी साहू,  रेखा साहू,  विमला साहू,  निर्मला साहू,  मंजू साहू, भूमिका साहू, नोमेश्वरी साहू, राधिका साहू, आशा साहू, दामिनी साहू,  चम्पादेवी साहू, गायत्री साहू, संगीता साहू, बुधनतीन साहू, गंगाधर साहू, भोजराम साहू, नवीन साहू, सुनील साहू, अजित साहू , कुंदन साहू, धर्मेंद्र कुमार श्रवण, देवेंद्र साहू , अनेक साहू, रवि साहू, जीतराम साहू, बलदेव साहू व समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news