बालोद

महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित
31-Jan-2022 9:40 PM
महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 31 जनवरी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री  अनिला भेडिय़ा के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर  एवं नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-20 गांधी चौक में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला योजना समिति के सदस्य रोशन पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मोहन लाल साहू, जसपाल सिंह भाटिया, ईश्वर सोनवानी, जेबा कुरैशी, फ्रांसिस कॉलिन, सुरेश ठाकुर, एल्डरमेन केव्ही अब्राहम, पार्षद स्वप्निल तिवारी, ताराचंद बघेल, निजाम खान, नासिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news