बालोद
रविंद्र भेंडिया की जयंती पर अस्पताल में बांटे फल
02-Feb-2022 2:40 PM
दल्लीराजहरा, 2 फरवरी। पूर्व आईजी, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि पीसीसी रायपुर, समाजसेवी स्व रविंद्र भेंडिया की जयंती मनाई गई। उसके पश्चात स्व रविन्द्र भेंडिया की जयंती के अवसर पर पुष्पा हॉस्पिटल में फल-बिस्कुट वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पाण्डे, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विलियम, महामंत्री काकू रंधावा , संतोष पप्पू पंजवानी सहित हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित थे।