कोण्डागांव

भाषा, गणितीय की बुनियादी कौशल को निखारने वाट्सअप से बच्चों को दिये जा रहे टास्क मैसेज
02-Feb-2022 9:15 PM
भाषा, गणितीय की बुनियादी कौशल को निखारने वाट्सअप से बच्चों को दिये जा रहे टास्क मैसेज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 फरवरी।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल के निर्देशन में बच्चों को गणितीय और भाषा के बुनियादी कौशल को निखारने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप में भेजे जा रहे टास्क, मैसेज। बच्चों को भाषा व गणित की बुनियादी कौशल अवधारणाओं में दक्ष करने के उद्देश्य से जिला परियोजना कार्यालय में प्रथम संस्था के द्वारा जिले में कक्षा पहली 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों को भाषा और गणित के रोचक शैक्षणिक टास्क मैसेज व्हाट्सअप के माध्यम से भेजे जा रहे है। कोरोना के चुनौतीपूर्ण समय मे बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के इस उद्देश्य में पालकों के व्हाट्सअप ग्रुप में शिक्षकों द्वारा इन टास्क को भेजा जा रहा है।

बच्चों द्वारा इन टास्क को पूरा करते हुए फोटो और वीडियो के द्वारा शिक्षकों को साझा किए जाते हंै। बच्चों को सप्ताह में कुल 6 टास्क जिसमें 3 भाषा और गणित के होते हैं। नियमित रूप से साझा किए जा रहे हैं। व्हाट्सअप टास्क सप्ताह में कुल 3 बार नियमित रूप से साझा किए जा रहे हंै। इन टास्क और गतिविधियों से बच्चों की बुनियादी पठन और गणितीय कौशल में विकास हो रहा है।

यह कार्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल के निर्देश में जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे, रूपसिंह सलाम सहायक परियोजना समन्वयक, जिला समन्वयक चन्द्रभान पॉल, जिला नोडल हीरा लाल चुरेंद्र, जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news