कोण्डागांव

खरीदी केंद्र से धान चोरी, 2 गिरफ्तार
04-Feb-2022 10:27 PM
खरीदी केंद्र से धान चोरी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 फरवरी।
पुलिस धान केन्द्र से धान चोरी के 2 आरोपी मुन्नीराम पारधी,(25) वर्ष निवासी चिपावंड, जितेन्द्र यादव (35) को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार 1 फरवरी को धान खरीदी बंद होने के बाद प्रार्थी रात्रि मे धान खरीदी केंद्र के ऑफिस मे ही था। प्रार्थी ने दूसरे दिन सुबह धान खरीदी केन्द्र के सभी लाट को देखा तो एक लाट में चार बोरा कट्टा और 40 -40 किलो 160 किलो नही था। चोरी की इस घटना के बारे में अपने अधिकारियों को सूचना देने के बाद प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर धारा 379 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना पर संदेही होने पर चिपावंड निवासी मुन्नीराम पारधी, जितेन्द्र यादव उक्त धान चोरी कर ले गए है। इससे पुलिस ने आरोपी मुन्नीराम पारधी (25) वर्ष निवासी बाजारपारा चिपावंड, जितेन्द्र यादव (35) वर्ष निवासी बाजारपारा चिपावण्ड से दोनों आरोपी को थाना लाकर पूछताछ किया गया। इस दौरान दोनो आरोपी ने अपना चोरी करना कबूल किए। आरोपीगण के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी मुन्नीराम पारधी से 2 बोरा 40-40 किलो कुल 80 किलो, और आरोपी जितेन्द्र यादव द्वारा 2 बोरा 40-40 किलो कुल 80 किलो का धान चोरी किए गए थे। इसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपीगण को 3 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई मे निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक कैलाश केसरवानी प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम, आरक्षक सन्तु नेताम, मोहन क्षत्रिय का योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news