कोण्डागांव

कोण्डागांव विज्ञान आनंदोत्सव का आयोजन आज से
04-Feb-2022 10:31 PM
कोण्डागांव विज्ञान आनंदोत्सव का आयोजन आज से

कोण्डागांव, 4 फरवरी। जिले के शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वाशन प्रकोष्ठ केमिकल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 5 से 28 फरवरी के बीच साइंस कार्निवाल (कोण्डागांव विज्ञान आनंदोत्सव-2022) का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नोबेल पुरस्कार विजेता भारत रत्न सर सी वी रमन की उपलब्धियों को याद करते हुए छात्रों और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत फरवरी माह के प्रत्येक शनिवार 28 फरवरी को विज्ञान की विभिन्न विधाओं से संबंधित रोचक व्याख्यान, प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के परिप्रेक्ष्य में कराया जा रहा है।

इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों के माध्यम से ऑनलाइन वर्चुअल व्याख्यान दिए जाएंगे।

व्याख्यानों की श्रृंखला में 5 फरवरी को खगोलशास्त्र के प्राध्यापक डॉ नंद कुमार चक्रधारी, पंडित रविशंकर शुक्ल विवि, रायपुर, के द्वारा खगोल शास्त्र की अनोखी घटनाओं तकनीक के बारे में बताया जाएगा। 12 फरवरी को डॉ दिनेश मिश्रा, चिकित्सक अध्यक्ष अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, रायपुर, के द्वारा अंधविश्वास, जादू-टोना मिथकों के पीछे के वैज्ञानिक रहस्यों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। 19 फरवरी को डॉ. आनंद नागपुरे, वैज्ञानिक अधिकारी, फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला, सागर (मध्यप्रदेश) के द्वारा अपराधों के अन्वेषण में डीएनए की भूमिका के बारे में बताया जाएगा। 26 फरवरी को जर्मनी के लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी, म्युनिक के शोधार्थी डॉ. अनिल कुमार पाल आइंस्टीन के विख्यात सापेक्षता के सिद्धांत पर प्रकाश डालेंगे। 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के प्रोफ़ेसर डॉ संजीव ज़ाडे के द्वारा रसायन विज्ञान के रोचक तथ्यों के बारे में बताया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यायीन विद्यार्थियों के साथ साथ कुछ प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ साथ नगद पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के संबंध में महाविद्यालय द्वारा ब्रोचर (विवरणिका) भी जारी की गई है। महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। किसी भी महाविद्यालय, विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक मुफ्त रेजिस्ट्रेशन कराकर ऑनलाइन व्यख्यान का लाभ ले सकते हैं।
 
इस कार्यक्रम का लाभ महाविद्यालय के छात्रों के साथ साथ कोण्डागांव और छत्तीसगढ़ के अन्य छात्रों और शिक्षकों को भी होगा। ज्ञात हो कि छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में अपडेटेड रखने के उद्देश्य से विगत वर्ष भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया था। इसमें अमेरिका, इजराइल और चेन्नई के शोधकर्ताओं के द्वारा विज्ञान के ज्वलंत मुद्दों पर व्याख्यान दिए गए थे। कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार आसटकर से 8878960064 व नसीर अहमद से 9584314328 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news