कवर्धा

अकबर के समक्ष भाजपा नेत्री ने किया कांग्रेस प्रवेश
06-Feb-2022 4:50 PM
अकबर के समक्ष भाजपा नेत्री ने किया कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 6 फरवरी ।
बोड़ला विकासखंड तहसील क्षेत्र में कल क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री मोहम्मद अकबर का क्षेत्रीय दौरा विकासखंड मुख्यालय सहित ग्राम मुडिय़ापारा मारिया टोला में रहा। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत परिसर में राशनकार्ड वितरण किया तथा मुडिय़ा पारा व मारिया टोला में शोक संतप्त परिवारों से मिले।

इसी दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 13 में निवास करने वाली भाजपा नेत्री सुनीता तिवारी ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष  कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री मोहम्मद अकबर ने परंपरागत रूप से गमछा पहनाकर पति-पत्नी दोनों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और दोनों से पार्टी में सक्रिय रूप से काम करने की बात कही।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, कलीम खान, रामचरण साहू, दीपक मागरे, गोरे चंद्रवंशी, राजेश शुक्ला, कृष्णा नामदेव आदि थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news