कोण्डागांव

पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने युवा मोर्चा महत्वपूर्ण कड़ी-अमित
06-Feb-2022 10:36 PM
पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने युवा मोर्चा महत्वपूर्ण कड़ी-अमित

प्रत्येक पोलिंग बूथ की मजबूती पर जोर, भाजयुमो की बैठक में बनी रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 फरवरी।
भाजपा कार्यालय अटल सदन में कल भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में युवा मोर्चा के बस्तर संभाग प्रभारी सहित जिले के सह प्रभारी पहुंचे थे।

इस दौरान 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने रणनीति पर विचार किया गया। साथ ही बस्तर संभाग प्रभारी अमित मैशेरी शाह ने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरते हुए उन्हें जागरूक किया। आगामी दिनों में होने वाले युवा मोर्चा के कार्ययोजना का भी युवा मोर्चा के सदस्यों को जानकारी दी गई। प्रत्येक पोलिंग बूथ की मजबूती व रणनीति तैयार की गई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश मंत्री बस्तर संभाग प्रभारी अमित मैसरी शाह ने कहा कि पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने हेतु युवा मोर्चा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नए आयाम गढ़े है।
 
तबादला उद्योग, रेत माफिया, धर्मांतरण अपने चरम पर है। इस दौरान युवा और किसान महिलाओं की आवाज़ को दबाया जा रहा है। प्रदेश द्वारा प्राप्त 16 महीने की कार्ययोजना के साथ युवा मोर्चा मैदान पर उतरेगी जिसका आगामी आज की बैठक से हो चुका है। कार्यकर्ता कमर कस लें, युवा मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता इस दमनकारी सरकार से लडऩे और 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने युवा मोर्चा की अहम भागीदारी होगी।

जिला के सह प्रभारी निखील साहु ने कहा भूपेश बघेल ने महिलाओं के साथ शराबबंदी के नाम पर और युवाओं के साथ रोजगार देने और बेरोजगारों को 2500 सौ रुपए भत्ता देने के नाम पर छल किया है। युवा मोर्चा मजबूती से इनकी आवाज़ को बुलंद करेगा और 2023 में हमारी सरकार बनेगी। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा, अमीत मैसरी, सह प्रभारी निखिल साहु, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने भी संबोधित किया। इस बैठक मे गोपाल दीक्षित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव शार्दुल, विशेष आमंत्रित सदस्य जितेंद्र सुराना, संतोष पात्र,े कुलवंत चहल, महेंद्र पारख, गामा जायसवाल, नागेश देवांगन, विकास दुआ वीरेंद्र बघेल, दिलावर कपाडिय़ा, ललित पोयाम, मनीष राठी, प्रीति सोनी, यूनिका वर्मा, लंबोदर सलाम, रौनक पटेल, राम सलाम, अनंत जैन, घस्सू कश्यप, योगेंद्र नेताम, रोशन सेन, प्रभु नेताम, गौरव अग्रवाल, मंडल के महामंत्रीगण  मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news