बलौदा बाजार

लाखों के विकास कार्यों की मंजूरी
07-Feb-2022 2:37 PM
लाखों के विकास कार्यों की मंजूरी

संसदीय सचिव राय का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 7 फरवरी।
  संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय ने विगत दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास की सौगात दी है, जिसमें  सामुदायिक भवन, सीसी रोड,  नाली निर्माण,  सहित अन्य लाखों रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार ने संसदीय सचिव राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वनांचल के गांव खुरदरहा,  पिरदा, चारपाली  में  5-5 लाख रूपये की स्वीकृति  संसदीय सचिव राय ने दी है,  जिससे वनांचलवासी खुश हैं।  आने वाले दिन में  वनांचल में  संसदीय सचिव चंद्र देव राय द्वारा अनेकों विकास कार्य होंगे।

संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेवराय का आभार व्यक्त करने वालों में  प्रमुख रूप से  रामरतन नेताम,  मदन सिदार,  चंद्र कुमार यादव  सरपंच प्रतिनिधि  खुरदरहा,  धरम साहू  सरपंच पिरदा, टेकलाल सिदार,  केदार सिदार,  मोहन साहू ,सुन्दर साहू , नरेश साहू , गाडू लाल भोई सरपंच  चारपाली,  बजरंग  यादव ,  रामलाल सिदार अनंतराम सिदार, डीसूनाथ सिदार  ,ईश्वर सिदार,  सोनाऊ सिदार,  बद्री पटेल , जवाहिर खैरवार , कमल पटेल,  सुन्दर  चौहान,  सहित वनांचल के कांग्रेस कार्यकर्ता  शामिल हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news