सरगुजा

सरगुजा में 9-10 को बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
07-Feb-2022 7:47 PM
सरगुजा में 9-10 को बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

अम्बिकापुर, 7 फरवरी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 9 एवं 10 फरवरी को बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री के वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। एक ओर तापमान वृद्धि से जहां दो-तीन दिनों के लिए ठंड से लोगों को राहत तो मिलेगी, वहीं 9 एंव 10 तारीख को बारिश और ओलावृष्टि के बाद फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसके बाद ठंड एक बार फिर से पलटवार कर सकता है। वर्ष 2022 में फरवरी माह में यह दूसरा सक्रिय विक्षोभ होगा, जिसका प्रभाव सरगुजा में पड़ेगा। इसके पहले जनवरी में कुल 5 पश्चिमी विक्षोभ आए हुए थे, जिसके कारण पूरे महीने भर लगभग बारिश और ठंड से लोग ठिठुर गए थे।

मौसम वैज्ञानिक एमएम भट्ट ने बताया कि इस समय उत्तर भारत के ऊपर पश्चिम की ओर अवनत एक पश्चिमी विक्षोभ निचले क्षोभमंडल से मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान तक एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। आठ फरवरी के शाम व रात तक एक अन्य विक्षोभ भी उसी क्षेत्र में दस्तक देगा जो वर्तमान विक्षोभ के प्रभाव से ऊर्जा प्राप्त करता हुआ आगे बढ़ेगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश होते हुए झारखंड बिहार तक भी पहुंचने की सम्भावनाओं को बलवती करेगा। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि होगी। नौ तथा 10 फरवरी को गरज चमक के साथ कुछ जगहों में एक बार फिर ओलापात जैसी मौसमी व्यवधान की संभावना रहेगी। नौ फरवरी को विक्षोभ का प्रभाव अधिक रहने एवं 10 को इसके ओडिशा पश्चिम बंगाल की ओर अग्रसर हो जाने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news