बलौदा बाजार

लक्ष्य से 5 फीसदी अधिक धान की खरीदी, 9742 किसानों ने नहीं बेचा धान
08-Feb-2022 4:14 PM
लक्ष्य से 5 फीसदी अधिक धान की खरीदी, 9742 किसानों ने नहीं बेचा धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 फरवरी। बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन सोमवार को 305 किसानों से 8273 क्विंटल धान की खरीदी की गई।  प्रशासन का दावा है की तमाम अव्यवस्थाओं के बावजूद इस वर्ष धान खरीदी का जो लक्ष्य रखा था उस से 5 फीसदी अधिक धान की खरीदी कर ली गई है। जिले में एक लाख 68 हजार चार सौ 71 किसानों ने उपार्जन केंद्रों में अपना धान बेचा है बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान नहीं बेचने वाले की संख्या भी लगभग दो लाख बढ़ गई है।

अब सवाल यह उठता है कि 9772 हजार किसानों ने धान नहीं भेजा है और प्रशासन लक्ष्य से 5 फीसदी अधिक धान की खरीदी का दावा कैसे कर रहा।

37 फीसदी धान का अभी तक उठाओ नहीं

इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाओ भी किया जा रहा है।  7 फरवरी तक वीडियो ऑडियो के मध्य से 63 फीसदी धान का उठाव हो चुका है यानी अभी भी 37 फीसदी धान खुले आसमान के नीचे पड़े हैं।

इस वर्ष 7.63 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का रखा गया था लक्ष्य

सहकारी बैंक नोडल अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि जिले में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का समय रखा था, लेकिन जनवरी में बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी करीब 10 दिन के लिए प्रभावित हुई है। इसके चलते 7 फरवरी तक धान खरीदी का समय बढ़ाया गया था। जिला प्रशासन ने इस वर्ष 177943 किसानों से 7.63 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा था, लक्ष्य से 5 फीसदी अधिक धान की खरीदी कर ली गई है इधर जिले में 9742 पंजीकृत किसानों ने अपना धान ही नहीं भेजा है पिछले साल 7000 किसानों ने धान नहीं भेजा है।

खरीदी सहकारी बैंक नोडल अधिकारी रवि शर्मा का कहना है कि धान खरीदी के दौरान हुई बारिश से ना केवल धान खरीदी बल्कि उठाओ भी प्रभावित रहा पखवाड़े भर के भीतर उपार्जन केंद्रों में रखे धान को उठा लिया गया जाएगा, अभी उपार्जन केंद्रों में जितना धान किसानों ने लाया था, उसकी तो लाई पूरी कर ली गई है कहीं भी किसानों को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। बारदानों आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news