सरगुजा

जिपं उपाध्यक्ष ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण
08-Feb-2022 8:18 PM
जिपं उपाध्यक्ष ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,8 फरवरी।
नगर के वार्ड 7 स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थानीय विकास निधि (विधायक मद) से 15 लाख की लागत राशि से अतिरिक्त कक्ष भवन का मंगलवार को लोकार्पण किया गया।

इस लोकार्पण समारोह में निर्विरोध नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह, जिला पंचायत सदस्य अर्पिता सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव एआईपीसी संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने अतिरिक्त कक्ष भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे पूर्व अतिथियों के नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्कूल के स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

इस दौरान कांग्रेसी नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेंद गुप्ता, दिनेश तायल, रमेश जायसवाल, शराफत अली, मुकेश सिंह, गप्पू खान, संजय गुप्ता, पार्षद अशफाक खान, पार्षद अमित बारी, मकसूद हुसैन, रमजान खान शिक्षक शैलेश पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सहित स्कूल के स्टाफ व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news