सरगुजा
विवि के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल आज
08-Feb-2022 8:30 PM
अम्बिकापुर,8 फरवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बुधवार को 12 बजे आंदोलन प्रदर्शन करेगी। एबीवीपी अंबिकापुर के नगर मंत्री अविनाश मंडल द्वारा बताया गया कि लगातार विश्वविद्यालय की मनमानी तानाशाह रवैया से छात्रों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए छात्र हितों की मांग को लेकर एबीवीपी विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी।