बलौदा बाजार

पुरेना खपरी में गौठान मेला
09-Feb-2022 3:16 PM
पुरेना खपरी में गौठान मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 फरवरी।
विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरेना खपरी में भव्य गौठान मेला का आयोजन विभाग द्वारा किया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा उपस्थित हुवे। जहां पर गौठान योजना, बिहान योजना, मतस्य विभाग, पशु विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दिये जाने हेतु जिला स्तर के प्रमुख अधिकारी कर्मचारिगण उपस्थित रहें। गौठान मेला में क्षेत्र के महिला स्व सहायता समुह के महिलाओं के कौशल विकस हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

गौठान परिसर में श्री वर्मा द्वारा महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा बनाये गये सामग्रीयों का क्रय कर उनके उत्पाद की गुणवत्ता की प्रशंसा की गई। और कहा की हमारी महिला स्व सहायता समूह के बहनों के द्वारा बनाये जाने वाले सामग्रीयों का विक्रय व्यापक स्तर पर होना चाहिएॅ। हमे अपने स्वदेशी उत्पाद को बढावा देने की अति आवश्यकता है। इस हेतु मै समूह के बहनों का हर संभव मदत करने का प्रयास करूंगा।

उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री के.के. वर्मा, उमाशंकर साहू, संतोषी ध्रुव सरपंच, सुन्दर साहू, डॉ. सोनवानी, राजेश निषाद, सुनिता साहू,  पैकरा, शर्मा मतस्य विभाग, मनीराम साहू, आशा डहरिया, गिरेन्द्र वर्मा सरपंच ठेलकी, तिलक यादव, तेजपाल साहू, भगवानी ध्रुव, सुन्दर साहू, बलदाउ साहू, विष्णु साहू, जय धुरंधर, प्रमोद, सुरेन्द्र साहू, सरजू प्रसाद घृतलहरे, एवं महिला स्व सहायता समूह की महिलाएॅ एवं अन्य ग्रामीणजन भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news