बलौदा बाजार

जिले के 9845 किसान नहीं बेच सके धान
09-Feb-2022 4:57 PM
जिले के 9845 किसान नहीं बेच सके धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 फरवरी।
बलौदा बाजार 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के अंतिम दिवस तक जिले में खरीफ सीजन में धान की फसल लेने वाले पंजीकृत किसानों से एमएसपी पर धान खरीदी कार्य के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5 फीसदी ही बढ़ोतरी होने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है। इस बार जिले में 7.63 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया था, किंतु धान खरीदी कार्य की अवधि समाप्त होने तक लगभग 7 लाख टन धान ही खरीदी जा सकी है, धान खरीदी के दौरान बार-बार मौसम के बिगड़े मिजाज बरदाना की किल्लत सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी जैसे बाधाओं के कारण सरकार द्वारा खरीदी कार्यों में 7 दिनों की वृद्धि कर मोहलत ली गई थी, इसके बावजूद जिले में एमएसपी में धान बेचने के लिए पंजीकृत 178316 किसानों में से 168471 किसान ही अपना धान बेच पाए। इस प्रकार जिले में 9845 किसान धान नहीं बेच पाए।

सिस्टम लॉक होने से अब नहीं भेज पाएंगे धान ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक एमएसपी में धान खरीद दे जाने का ऐलान किया था लेकिन मौसम के बदले तेवर एवं तकनीकी त्रुटियों में सुधार को ध्यान में रखते हुए खरीदी की अवधि 7 दिवस बढ़ाकर 7 फरवरी कर दी गई तथा अंतिम दिवस के साथ सिस्टम लॉक होने के कारण अब किसान अपना धान नहीं भेज पाएंगे।

लवन ग्रामीण समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सोमवार 7 फरवरी को खत्म हो गई लवन शाखा अंतर्गत 1425 केंद्रों में 12890 किसान पंजीकृत थे जिसमें से 12296 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा शेष 594 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेचा। लवन शाखा में 490998 क्विंटल धान की खरीदी की गई वहीं 95 करोड़ 26 लाख का धान बेचा गया है जिसमें से 32 करोड़ पचास लाख की ऋण की वसूली किसानों से की गई है शेष 65 करोड़ 78000 रुपए किसानों के खातों में भेजा जा रहा है आखिरी दिन 7 फरवरी को 25 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 929 क्विंटल धान बेचा पिछले वर्ष 474563 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी वहीं इस वर्ष 490998 क्विंटल धान की खरीदी की गई पिछले साल की तुलना में 14434 क्ंिवटल धान की ज्यादा खरीदी की गई साथ ही 594 किसानों ने धान नहीं बेचने के बावजूद लक्ष्य से ज्यादा धान की खरीदी समितियों द्वारा की गई।

लवन शाखा में परिवहन की स्थिति
सुपरवाइजर गिरधारी लाल ध्रुव ने बताया कि भवन शाखा के 14 उपार्जन केंद्रों में 490998 कुंटल धान की खरीदी की गई है जिसमें से 358085 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है शेष 132913 क्विंटल धान का उठाव नहीं हो सका है।

अंतिम दिन धान की खरीदी के बाद किसानों का सम्मान
अंतिम दिवस 7 फरवरी को तिल्दा कोहरौद सरखोर और लवन व बरदा समिति में धान की खरीदी के पश्चात शाखा प्रबंधक डी एस वर्मा तहसीलदार चित्ररेखा चंद्रवंशी और किसानों की उपस्थिति में धान बेचने वाले किसान का श्रीफल व फूल देकर सम्मान किया गया।

पिछले बार से अधिक हुई खरीदी
प्रबंधक जिला सहकारी बैंक डी एस वर्मा का कहना है कि लवन शाखा के 14 उपार्जन केंद्रों में 490998 क्विंटल धान की खरीदी की गई। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 14434 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, धान का उठाव के लिए जिला विपणन अधिकारी को सूचना दे दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news