कोण्डागांव

गहने साफ करने के नाम पर ठगी, झारखंड के 3 बंदी
09-Feb-2022 9:52 PM
गहने साफ करने के नाम पर ठगी, झारखंड के 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 फरवरी।
गहने साफ कर नया बनाने के नाम पर ठगी करने वाले झारखंड के 3 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।

प्रार्थिया नमिता महावीर (22) बरकई सडक़पारा ने 7 फरवरी को थाना फरसगांव में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि 3 फरवरी को उसके घर में दो अज्ञात महिला आई और बोली कि हम लोग पुराना बर्तन को नया बना देते कहा, तब उसकी सास एक कांस की गंजी उन महिलाओं को दी। दूसरे दिन वे लोग गंजी को साफ करके ले आए, फिर से एक कांस की गंजी और कांस थाली उन्हें साफ करने के लिए दिया गया। पांच फरवरी को फिर से वहीं महिलाएं घर पर आई, उस समय घर पर कोई नहीं था। प्रार्थी से कहने लगी कि गहने भी साफ कर नया बनाकर देते हैं।

तब प्राथिया ने उनकी बात पर विश्वास कर अपने गले का हार, मंगलसूत्र, दोनों कान का खिनवा, एक छल्ला व लॉकेट आरोपियों को साफ करने दे दी, जिसे आरोपियों ने 1 दिन बाद साफ कर वापस करने की बात कहकर चले गए। उसके 1 दिन बाद जब आरोपी गहने लेकर नहीं आए, तब प्रार्थिया ने घरवालों को घटना के संबंध में बताया और इस तरह प्रार्थिया से कुल 1 लाख 25 हजार रुपए का सोने का जेवर को ठगी कर ले गए है।

आरोपियों की पता तलाश करने टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना अनुसार कांकेर रवाना हुए आरोपियों को चारामा में रहने की सूचना मिलने पर चरामा स्कूल के पास उनके डेरा में दबिश देकर संदेहियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी के 1 लाख 25 हजार रुपए के जेवर बरामद किया गया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अन्य जगहों से भी गहने चोरी करना स्वीकार किए, जिससे आरोपियों के पास से अन्य जगह से चोरी किए लाखों के सामान को बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 95 हजार रुपए का अतिरिक्त गहने बरामद किये गये।

आरोपी अंजली देवी केंवट (32), सावित्री देवी मल्लार (35), प्रकाश मल्लार (32) सभी निवासी सारोंबेड़ा झारखंड को गिरफ्तार कर 9 फरवरी को कोंडागांव न्यायालय में पेश किया गया।    

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news