कोण्डागांव

धान खरीदी के अंतिम दिन किसानों का सम्मान
09-Feb-2022 9:54 PM
धान खरीदी के अंतिम दिन किसानों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 फरवरी।
जिले में 7 फरवरी को धान खरीदी के अंतिम दिन सभी खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों को श्रीफल एवं पुष्प मालाओं के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान सभी किसानों को स्वल्पाहार व मिष्ठानों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर डीएमओ रविकांत नेताम ने बताया कि धान खरीदी के अंतिम दिवस पर राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा हेतु धान खरीदी की अंतिम तिथि को सात दिवस बढ़ाकर 7 फरवरी तक खरीदी का निर्णय लिया गया था। जिससे 7 फरवरी तक जिले के 34753 किसानों द्वारा कुल 153345.6 टन धान की खरीदी की गई है।

इस संबंध में चिपावंड के कृषकों ने इस वर्ष धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर हर्ष जताते हुए कहा कि इस वर्ष अधिकारियों द्वारा हमें पूर्ण सहयोग दिया गया। साथ ही शासन द्वारा कृषकों के लिए खरीदी की कृषकों की मांग अनुसार तिथि में वृद्धि से सभी कृषकों को इसका लाभ प्राप्त हो सका है। इसके लिए किसानों द्वारा राज्य शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news