कोण्डागांव

जन कल्याण के लिए 11 दिनी यज्ञ
09-Feb-2022 10:02 PM
जन कल्याण के लिए 11 दिनी यज्ञ

कोण्डागांव, 9 फरवरी। जिले में आलबेड़ा पारा स्थित परम हंस आश्रम, बगुलामुखी शक्तिपीठ में सिद्धाश्रम यज्ञ क्रांति परिषद् द्वारा आयोजित 11 दिवसीय यज्ञ में बड़ा महात्म्य रखा गया।

वेदों ने कहा है यज्ञ ही सृष्टि का मूल और यज्ञ ही समस्त भौतिक आध्यात्मिक दैविक प्रकोप से मुक्ति देने  में सक्षम है। वर्तमान युग में यज्ञ की आहुति एक सत्य वैज्ञानिक ने दी और आधुनिक विज्ञान भी यज्ञ की महिमा और इसके वैज्ञानिक तथ्यों को मानता है। यज्ञ एक मात्र साधन वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में सारा संसार कोरोना के नए नए वेरिएंट को ले कर परेशान हैं। यज्ञ एक मात्र साधन है जो पूरे विश्व को इस आपदा से निकाल सकता है।

राष्ट्र कल्याण जन कल्याण की भावना से आचार्य वेद प्रकाश, आचार्य राजीव, आचार्य राजेंद्र, आचार्य मुकेश, टीम द्वारा यज्ञ संपन्न किया जा रहा है। इस यज्ञ में वैदिक विद्वानों द्वारा सिद्धाश्रम यज्ञ क्रांति परिषद् छत्तीसगढ़ संचालक डॉ. आशुतोष पांडे, चंद्रभान श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, जगदीश नेताम, शिवलाल नेताम, जित्तू साहू, उदय सिन्हा, जैनी मंडावी, हेमन्त कौशिक, रमा शंकर पांडे, और अन्य टीम मौजूद रहे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news